Sunday, December 8, 2019

स्वाति मालीवाल का अनशन जारी, तबियत हुई कमजोर

दुष्कर्म मामलों में छह माह के भीतर ही फांसी की सजा सुनाए जाने सहित तमाम मांगों को लेकर राजघाट के नजदीक समता स्थल पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल का आमरण अनशन पांचवे दिन भी जारी रहा. मेडिकल जांच में उनका वजन तीन किलो कम आया है. डॉक्टरों का कहना है कि उनकी तबियत अब कमजोर दिखने लगी है. शनिवार को डॉक्टरों ने जांच के बाद उनके शरीर का वजन 60.4 किलोग्राम पाया जबकि ब्लड प्रेशर 130/70 और पल्स 100 पाई गई. डॉक्टरों के मुताबिक स्वाति मालीवाल का करीब 3.1 किलोग्राम वजन कम हो चुका है.
शनिवार को समता स्थल से महात्मा गांधी की समाधि पर स्वाति मालीवाल व्हीलचेयर पर पहुंचीं. आमरण अनशन के पहले दिन से वह हर सुबह समाधि पर पहुंच बापू को श्रद्घांजलि देते हुए देश में महिलाओं की सुरक्षा की लड़ाई लड़ रही हैं. उन्नाव पीड़िता की मौत पर गहरा शोक बताते हुए उन्होंने कहा कि दोषियों को एक माह के भीतर फांसी की सजा होनी चाहिए. सरकार असंवेदनशील है, पीड़िताओं की चीखें उसे सुनाई नहीं देतीं. वह अपने देश की सरकार पर शर्मिंदा हैं. शनिवार को स्वाति मालीवाल के समर्थन में मंडावली रेलवे कॉलोनी इलाके में महिलाओं ने मशाल यात्रा निकाली.
मेरी आवाज सुनो संस्था की ओर से आयोजित इस यात्रा में महिलाओं ने दुष्कर्म के दोषियों को छह माह के भीतर ही दोषी करार देते हुए फांसी की सजा देने के कानून की मांग की है. संस्था से जुड़ी अनिता चौधरी ने बताया कि स्वाती मालीवाल आमरण अनशन पर हैं और पूरे देश की महिलाएं उन्हें अपना समर्थन दे रही हैं. अबकी बार सरकार को महिलाओं की सुरक्षा के लिए पूरी ईमानदारी से सख्त कानून लागू कराना ही होगा.

The post स्वाति मालीवाल का अनशन जारी, तबियत हुई कमजोर appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/swati-maliwals-fast-continues-weakened/

No comments:

Post a Comment