Tuesday, October 1, 2019

पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय ने बिखेरा जलवा, टिकी सबकी निगाहें

ऐश्वर्या राय की खूबसूरती पर शायद ही किसी को शक हो। देश-विदेश के कोने कोने में उनके चाहने वाले मौजूद हैं। ऐश्वर्या राय भी अपने स्टाइल, फैशन और अदाकारी से लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाए हुए है। एक बार फिर उन्होंने उस वक्त दुनिया को अपना दीवाना बना लिया जब पेरिस फैशन वीक में रैंप वॉक करती नजर आईं। वो फ्रांस में चल रहे पेरिस फैशन वीक का हिस्सा बनीं और उनके लुक से देखने वालों की सांसे ही थम गईं।

ऐश्वर्या ने इस रैंप वॉक के लिए हाई लो फ्लोरल ड्रेस को चुना जिसे Giambattista Valli ने डिजाइन किया था। पर्पल और पिंक कलर की इस ड्रेस में वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। इस ड्रेस में हाई नेक पफी जूलिएट स्लीव्स थे और नीचे की तरफ फ्रिल्स थे। ये ड्रेस आगे से नी लेंथ की थी और पीछे से लांग फ्लफी टेल थी जिसे ऐश्वर्या ने बहुत ही एलिगेंस के साथ कैरी किया। इसके साथ उन्होंने फेदर शूज पहने थे।

ड्रेस के साथ ऐश्वर्या का मेकअप भी लोगों को खूब पसंद आया। मेकअप के लिए इन रंगों का चुनाव करके उन्होंने इस उम्र में भी कई युवा लड़कियों को अपना फैन बना लिया। उन्होंने आंखों में पिंक और पर्पल कलर का आईशैडो और लाइनर लगाया। इसके साथ ही उन्होंने बोल्ड रेड लिपस्टिक के साथ अपने इस लुक को पूरा किया। हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने पफी हेयर बन बनाया जो इस ड्रेस के साथ परफेक्ट लगा।

The post पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय ने बिखेरा जलवा, टिकी सबकी निगाहें appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/aishwarya-rai-sizzles-at-paris-fashion-week-eyes-on-everyone/

No comments:

Post a Comment