Sunday, August 18, 2019

शरीर की कई बीमारियों को दूर करने में सहायक है इलायची

 इलायची हमारे स्वास्थ्य के साथ ही खाने का स्वाद बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। रसोई में रखी ये छोटी सी चीज हमारे लिए कई प्रकार से उपयोगी है।

इसलिए फायदेमंद है इलायची: 
मुंह से आ रही दुर्गंध को दूर करने में इलायची बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। रोजाना एक इलायची चबाने से इस समस्या से छुटकारा मिल जाता है। इसके अलावा यह मुंह के घावों को ठीक करने में भी बहुत ही उपयोगी है।

दिमाग मजबूत करने, आंखों की रोशनी बढ़ाने व याद्दाश्त बढ़ाने में भी इलायची बहुत ही फायदेमंद है। एक गिलास दूध में इलायची को मिलाकर पीने से ये आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।

गैस, एसिडिटी, कब्ज, पेट में ऐंठन की समस्या को दूर करने में भी इलायची महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसके साथ ही यह हिचकी और वजन कम करने में भी उपयोगी है।

हरी इलायची अस्थमा, जुकाम, खांसी जैसी समस्याओं से भी राहत पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसके साथ ही यह बलगम और कफ को शरीर से बाहर निकालकर छाती की जकडऩ को कम करने में सहायता प्रदान करती है।

The post शरीर की कई बीमारियों को दूर करने में सहायक है इलायची appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/cardamom-is-helpful-in-curing-many-diseases-of-the-body/

No comments:

Post a Comment