Saturday, August 17, 2019

कैसा है ग्रीनलैंड, जिसे खरीदने की बात कर रहे हैं ट्रंप…

ग्रीनलैंड के नाम से ज्यादातर लोगों को लगता है कि यहां पर बहुत हरियाली होगी, लेकिन आपको बता दें कि ग्रीनलैंड का 85% हिस्सा बर्फ से ढका रहता है. यहां इतनी ठंड होती है कि घास भी नहीं उग पाती.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हाल ही में डेनमार्क के सबसे बड़े द्वीप ‘ग्रीनलैंड’ को खरीदने की इच्छा व्यक्त की थी। ट्रम्प ही नहीं, कई अमेरिकी नेता भी ऐसी इच्छा व्यक्त करते हैं। 1946 में, अमेरिकी राष्ट्रपति हैरी ट्रूमैन ने भी ग्रीनलैंड को खरीदने के लिए डेनमार्क को $ 100 मिलियन की पेशकश की, लेकिन सफल नहीं हो सके।

अब ताजा मामले में ट्रंप इसे खरीदने की इच्छा जता रहे हैं, लेकिन मामले की गंभीरता की अभी तक कोई पुष्टि नहीं की गई है. ऐसे में हम इसके पीछे के सियासी कारणों को छोड़ ग्रीनलैंड की खूबसूरती की बात करेंगे. ग्रीनलैंड पर्यटन के हिसाब से कैसी जगह है? इसकी जनसंख्या कितनी है? यहां घूमने की कौन-कौन सी जगहे हैं? ये सारी जानकारी हम आपको देंगे-

कहां है ग्रीनलैंड?
ग्रीनलैंड एक स्व-शासित देश है, लेकिन ऊपरी तौर पर डेनमार्क का उस पर नियंत्रण है. नॉर्थ अमेरिका में होने के बावजूद इसे यूरोप का ही एक हिस्सा माना जाता है. क्षेत्रफल के हिसाब से ग्रीनलैंड दुनिया का 12वां सबसे बड़ा देश है. वहीं क्षेत्रफल के हिसाब से इसे दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप भी माना जाता है. यह ब्रिटेन से लगभग 10 गुना बड़ा है. इसका 20 लाख वर्ग किलोमीटर में फैला विशाल भूभाग साल के ज्यादातर वक्त बर्फ़ से ढका रहता है.

जनसंख्या
जहां क्षेत्रफल के हिसाब से ग्रीनलैंड काफी बड़ा है, वहीं इसकी आबादी काफी कम है. 1 जनवरी 2019 तक यहां की जनसंख्या 57,674 है. अधिकांश लोग यहां डेनिश भाषा बोलते हैं. वहीं यहां की मुद्रा का नाम ‘डेनिश क्रोन’ है.

घूमने के लिहाज से कैसा है ग्रीनलैंड
ग्रीनलैंड के नाम से ज्यादातर लोगों को लगता है कि यहां पर बहुत हरियाली होगी, लेकिन आपको बता दें कि ग्रीनलैंड का 85% हिस्सा बर्फ से ढका रहता है. यहां इतनी ठंड होती है कि घास भी नहीं उग पाती.

ग्रीनलैंड दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है. वैसे तो आप यहां किसी भी मौसम में आ सकते हैं पर अगस्‍त के महीने में यहां आप को जन्‍नत नजर आएगी. बर्फ की चादर ओढ़े ग्रीनलैंड इन दिनों धूप में सुनहरा नजर आता है.

पूरे ग्रीनलैंड में किसी भी प्रकार का रोडवे या रेलवे सिस्टम नहीं है. यहां के लोग हेलीकॉप्टर, नाव या प्लेन से यात्रा करते हैं. यह बहुत ही रोचक है कि पूरी दुनिया में ग्रीनलैंड एक ऐसा देश है जहां गर्मियों के समय में सूरज नहीं डूबता. यहां रात में भी आप सूरज को देख सकते हैं.

क्या महंगी जगह है ग्रीनलैंड?

ग्रीनलैंड की मुद्रा ‘डेनिश क्रोन’ है. 1 डेनिश क्रोन 10 भारतीय रुपए के बराबर होता है. अब चूंकी यहां रोडवेज या रेलवेज का कोई प्रबंध नहीं है, यात्रियों को पूरी यात्रा फ्लाइट्स, बोट्स या हेलिकॉप्टर से करनी पड़ती है. इस लिहाज से ग्रीनलैंड काफी महंगा देश है.

The post कैसा है ग्रीनलैंड, जिसे खरीदने की बात कर रहे हैं ट्रंप… appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/how-is-greenland-whom-trump-is-talking-about-buying/

No comments:

Post a Comment