Monday, August 19, 2019

पूर्व वित्त मंत्री जेटली की हालत नाजुक, लालकृष्ण आडवाणी एम्स मिलने पहुंचे

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की हालत बहुत गंभीर बताई जाती है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में उनका इलाज चल रहा है। जेटली की हालत जानने के लिए बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी आज एम्स पहुंचे। सांस की तकलीफ और तकलीफ महसूस होने के बाद जेटली को 9 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बताया जा रहा है कि जेटली की हालत बेहद नाजुक हैं। एम्स के सूत्रों के मुताबिक, वह कार्डियो-न्यूरो सेंटर में एक्सट्रॉकोर्पोरियल मेम्ब्रेन ऑक्सीजनेशन (ईसीएमओ) और इंट्रा-एऑर्टिक बैलून पंप (आईएबीपी) सपॉर्ट पर हैं।

आपको बताते जाए कि ECMO पर मरीज को तब रखा जाता है जब दिल, फेफड़े ठीक से काम नहीं करते हैं और वेंटिलेटर का भी फायदा नहीं होता है। इससे मरीज के शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाया जाता है। इससे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, हेल्थ मिनिस्टर हर्षवर्धन, केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मायावती , आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने भी जेटली का हाल जाना।

The post पूर्व वित्त मंत्री जेटली की हालत नाजुक, लालकृष्ण आडवाणी एम्स मिलने पहुंचे appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/former-finance-minister-jaitleys-condition-critical-lk-advani-arrives-in-aiims/

No comments:

Post a Comment