यमुना नदी खतरे के निशान को छूकर बह रही है। यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। यमुना के रौद्र रूप से लोगों में दहशत का माहौल है, इस बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सचिवालय में बड़ी बैठक बुलाई है। दोपहर 1 बजे बुलाई गई इस बैठक में यमुना के बढ़ते जलस्तर को लेकर तैयारियों पर चर्चा होगी।
बैठक में बाढ़ और राहत कार्य से संबंधित दिल्ली की तमाम एजेंसियों को बुलाया गया है। यमुना का जलस्तर सोमवार सुबह 6 बजे 204.40 मीटर रिकॉर्ड किया गय। खतरे का स्तर 205.33 मीटर है, पिछले 12 घंटों के अंदर हथिनीकुंड बैराज से करीब 21 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। दिल्ली सरकार ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लिए बाढ़ की चेतावनी जारी की है और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को वहां से सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा है क्योंकि यमुना नदी में जलस्तर के खतरे के निशान को पार करने की संभावना है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि रविवार की शाम युमना नदी में जलस्तर 203.37 मीटर तक पहुंच गया है क्योकि हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से शाम 6 बजे आठ लाख 28 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।पूर्वी दिल्ली जिले ने एक आदेश में कहा है कि भारी बारिश के साथ-साथ हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण जल स्तर बढ़ रहा है और यमुना का जल स्तर सोमवार को सुबह 10 बजे तक 207 मीटर तक बढ़ सकता है। जिससे माल बहता है। नुकसान का खतरा पैदा हो गया है। सभी उप-विभागीय मजिस्ट्रेटों को सोमवार सुबह 9 बजे तक दिल्ली पुलिस और नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों की मदद से निचले इलाकों के लोगों को निकालने के लिए निर्देशित किया गया है।
इस बीच, अधिकारियों ने कहा कि हरियाणा ने रविवार को मामूली अंतराल पर पानी छोड़ा। उन्होंने कहा कि हथिनी कुंड बैराज से शाम 5 बजे आठ लाख 14 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया।बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के उपायों पर चर्चा करने के लिए रविवार शाम को अधिकारियों की एक बैठक हुई। पिछले साल जुलाई में यमुना नदी में जलस्तर खतरे के निशान को पार करने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में यमुना के पुराने पुल पर यातायात परिचालन कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया गया था। पिछले साल यमुना नदी में जलस्तर 205.5 मीटर तक पहुंच गया था।
The post बाढ़ की चेतावनी के बीच केजरीवाल ने बैठक बुलायी, यमुना खतरे के निशान से बह रही थी appeared first on indiaabhiabhi.
source https://indiaabhiabhi.com/kejriwal-calls-meeting-amid-warning-of-flood-yamuna-flowing-through-danger-mark/
No comments:
Post a Comment