सप्ताह के सात दिनों में सोमवार के दिन का विशेष महत्व है। शनिवार और रविवार के दिन कामकाजी व्यक्तियों, विद्यार्थियों के लिये लगभग छुट्टी के दिन होते हैं, भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया इन्हें सप्ताहांत के रूप में मनाती है और सप्ताह के बाकि दिनों की थकान शनिवार व रविवार को ही उतरती है। ऐसे में सोमवार का दिन प्रत्येक व्यक्ति ऊर्जावान नज़र आता है और एक नई ऊर्जा व उत्साह के साथ काम पर निकल लेता है। लेकिन सोमवार का दिन सिर्फ सांसारिक कार्यों के लिये महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि धार्मिक रूप से भी इस दिन का बहुत अधिक महत्व है। दरअसल यह दिन भगवान भोलेनाथ का दिन माना जाता है। मान्यता है कि सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने से उपासक को मनोवांछित फल मिलता है। पौराणिक ग्रंथों में तो सोमवार के महत्व को बताने वाली एक कथा का वर्णन भी किया गया है।
सोमवार व्रत विधि
सोमवार का व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिये किया जाता है। माना जाता है कि लगातार सोलह सोमवार व्रत करने से समस्त इच्छाएं पूर्ण होती हैं। विशेषकर अविवाहित लड़कियां अपनी इच्छा का वर पाने के लिये सोलह सोमवार का व्रत रखती हैं। सोमवार का व्रत रखने की विधि इस प्रकार है।
पौराणिक ग्रंथो में सोमवार के व्रत की विधि का वर्णन करते हुए बताया गया है कि इस दिन व्यक्ति को प्रात: स्नान कर भगवान शिव को जल चढाना चाहिये और भगवान शिव के साथ माता पार्वती की पूजा भी करनी चाहिये। पूजा के बाद सोमवार व्रत की कथा को सुनना चाहिये। व्रती को दिन में केवल एक समय ही भोजन करना चाहिये। आम तौर पर सोमवार का व्रत तीसरे पहर तक होता है यानि के शाम तक ही सोमवार का व्रत रखा जाता है। सोमवार का व्रत प्रति सोमवार भी रखा जाता है, सौम्य प्रदोष व्रत और सोलह सोमवार व्रत भी रखे जाते हैं। सोमवार के सभी व्रतों की विधि एक समान ही होती है।
मान्यता है कि चित्रा नक्षत्रयुक्त सोमवार से आरंभ कर सात सोमवार तक व्रत करने पर व्यक्ति को सभी तरह के सुख प्राप्त होते हैं। इसके अलावा सोलह सोमवार का व्रत मनोवांछित वर प्राप्ति के लिये किया जाता है। अविवाहित कन्याओं के लिये यह खास मायने रखता है।
The post सप्ताह के सात दिनों में सोमवार के दिन का विशेष महत्व और जानिए सोमवार व्रत की विधि appeared first on indiaabhiabhi.
source https://indiaabhiabhi.com/know-the-special-importance-of-monday-day-in-seven-days-of-the-week-and-know-the-method-of-monday-fast/
No comments:
Post a Comment