कुछ दिन पहले ही खबरें मिली थी की एक्ट्रेस विद्या सिन्हा लंबी बीमारी के चलते मुंबई के अस्पताल में क्रिटिकेयर अस्पताल भर्ती थी। लेकिन कल यानि की गुरुवार दोपहर 72 साल विद्या सिन्हा का निधन हो गया है। बीते काफी दिनों से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। विद्या सिन्हा निधन की खबर से टीवी इंडस्ट्री शोक में डूब गई और उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार भी गुरुवार को ही किया गया।
बॉलीवुड में विद्या सिन्हा को रजनीगंधा, पति पत्नी और वो, छोटी सी बात और इंकार जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता था। उनके द्वारा निभाए किरदार आज भी लोगों के जेहन में हैं। विद्या का आखिरी सीरियल ‘कुल्फी कुमार बाजेवाला’ था।इस सीरियल के लीड एक्टर मोहित मलिक भी विद्या के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।
इसके अलावा सुनील पाल, एक्टर अयूब खान और कुल्फी कुमार बाजेवाला सीरियल के सभी कलाकार विद्या को अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे। आपको बता दें कि विद्या सिन्हा का जन्म 15 नवंबर 1947 को मुंबई में हुआ था। इतना ही नहीं उनके पिता राणा प्रताप सिंह एक फिल्म प्रोड्यूसर भी थे। विद्या ने 18 साल की उम्र में ही मॉडलिंग और एक्टिंग करना शुरू कर दी थी।
विद्या सिन्हा मिस बॉम्बे भी चुनी जा चुकी थीं। विद्या ने 1974 में फिल्म ‘राजा काका’ से बॉलीवुड में कदम रखा। फिल्म में उन्होंने किरण कुमार के अपोजिट नजर आई थीं, लेकिन उन्हें पहचान फिल्म ‘रजनीगंधा’ से मिली। अमोल पालेकर के साथ आई उनकी इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था।
आपने ‘ठंडे ठंडे पानी से नहाना चाहिए’ गाना तो कई बार सुना होगा जिसमें उनके साथ संजीव कुमार भी थे अपने दौर का बेहद चर्चित गाना हुआ करता था और आज भी लोगों के जुवान पर रहता है। फिल्मों के अलावा विद्या का टीवी इंडस्ट्री से भी गहरा नाता रहा।
विद्या सिन्हा ने ‘काव्यांजलि’, ‘जारा’, ‘नीम नीम शहद शहद’, ‘कुबूल है’, ‘इश्क का रंग सफेद’ और ‘चंद्र नंदिनी’ जैसे कई सीरियल में काम किया। अगर विद्या की निजी जिंदगी के बारे में बात करें तो उन्होंने दो शादियां की थी। पहली शादी 1968 में वेंकेटेश्वरम अय्यर के साथ हुई थी।
लेकिन, 1996 में पति की मौत हो गई जिसके बाद विद्या ने एक बेटी को गोद लिया और उसका नाम जाह्नवी अय्यर रखा। 2001 में विद्या ने ऑस्ट्रेलियन डॉक्टर नेताजी भीम राव सालुंके से शादी की थी। 9 जनवरी, 2009 को विद्या ने दूसरे पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी। विद्या ने पति पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसके बाद विद्या पति से अलग हो गईं।
The post बीते गुरुवार एक्ट्रेस विद्या सिन्हा का निधन, नम आखों से इन सेलेब ने दी विदाई… appeared first on indiaabhiabhi.
source https://indiaabhiabhi.com/last-thursday-actress-vidya-sinha-passed-away/
No comments:
Post a Comment