Saturday, August 17, 2019

महंगे ब्‍यूटी कॉस्‍मेटिक नहीं बल्कि सिंपल सी केयर है सारा की स्किन का राज, जाने ब्‍यूटी सीक्रेट

बॉलीवुड में शानदार एंट्री लेने के बाद एक्टिंग के साथ-साथ अपने खूबसूरत नैन-नक्‍ख के ल‍िए जाने जानी वाली सारा अली खान काफी चर्चा में रहती हैं। फेमस बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान को खूबसूरती और नवाबी अदाएं विरासत में मिली है।

हालांकि, उसकी त्रुटिहीन सुंदरता को सौंदर्य उत्पादों या मेकअप के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जाता है, लेकिन उसकी सख्त सौंदर्य देखभाल दिनचर्या के लिए। सारा अली खान की खूबसूरती का राज सौंदर्य प्रसाधन नहीं बल्कि घरेलू नुस्खे और प्राकृतिक उपचार हैं। सारा अली खान ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने ब्यूटी सीक्रेट्स शेयर किए। अगर आप भी सारा अली खान की तरह चमकदार और ग्लोइंग स्किन चाहती हैं, तो हम यहां उनके ब्यूटी सीक्रेट्स शेयर कर रहे हैं।

मेकअप का कम इस्तेमाल

सारा अली खान कोशिश करती है क‍ि वो कम से कम मेकअप का इस्‍तेमाल करती है। शूटिंग के अलावा वो मेकअप से दूर रहने की कोशिश करती है। घर या जिम के अलावा वो आउटिंग के दौरान बिल्‍कुल भी मेकअप का इस्‍तेमाल नहीं करती है। निनयमित तौर पर उन्हें चेहरे पर मॉइस्चराइज कर के होठों पर लिप बाम लगाना ही पसंद है।

सनस्क्रीन लगाना नहीं भूलतीं

सारा अली खान घर से बाहर सनस्क्रीन लगाना कभी नहीं भूलती हैं। सारा अली खान सनस्क्रीन लगा कर ही घर से बाहर निकलती हैं और अपने बैग में भी वह सनस्क्रीन जरूर रखती हैं। वह हर 3 घंटे में चेहरे को साफ करके सनस्क्रीन लोशन जरूरी लगाती हैं।

कॉस्मोटॉलिजिस्ट की लेती है सलाह

बाजार में बहुत सारे कॉस्मैटिक प्रोडक्ट्स आ रहे हैं। इन सारे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल हर कोई नहीं कर सकता है। सारा अली खान इस बात को बेहतर समझती हैं और बिना कॉस्मोटॉलिजिस्ट की सलाह के बिना वह किसी भी प्रोडक्ट का इस्तेमाल अपने चेहरे पर नहीं करती हैं।

मेकअप को रिमूव करना नहीं भूलती

सारा अली खान सिर्फ शूटिंग के दौरान मेकअप करना ही पसंद करती हैं। उसके बाद वह तुरंत ही मेकअप को रिमूव कर देती हैं। इसके लिए वह बेस्ट क्वालिटी का मेकअप रिमूवर और क्लींजर का इस्तेमाल करती हैं। रात को चेहरा खुलकर ऑक्‍सीजन लेता है। अगर रात को चेहरे पर मेकअप रह जाएगा तो चेहरे की त्वचा ऑक्सीजन नहीं ले पाएगी। इसलिए रात में सोने से पहले मेकअप को रिमूव करना बहुत ही जरूरी है।

हेल्दी डाइट पर दे ध्‍यान

सारा अली खान को मीठे की बहुत बड़ी शौकीन है। मगर वेट कंट्रोल रखने के ल‍िए वो मीठे से परहेज करती है क्योंकि इससे उनका फैट बढ़ जाता है। इतना ही नहीं वह मिनरल्स, विटामिन्स, फाइबर जैसे पोषक तत्वों को अपनी डाइट में शामिल करती हैं। इससे उनकी त्वचा हेल्दी रहती है। इसके साथ वह पानी भी खूब पीती हैं। इससे उनकी बॉडी हाइड्रेड रहती है।

The post महंगे ब्‍यूटी कॉस्‍मेटिक नहीं बल्कि सिंपल सी केयर है सारा की स्किन का राज, जाने ब्‍यूटी सीक्रेट appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/simple-sea-care-is-not-the-expensive-beauty-but-the-secret-of-sarahs-skin-beauty-secret/

No comments:

Post a Comment