Saturday, January 25, 2020

हैप्पी रिपब्लिक डे 2020: इन आकर्षक वालपेपर्स से गणेश दिवस की शुभकामनाएं दें

भारत अपने 71वें गणतंत्र दिवस के जश्न की तैयारी में जोरो-शोरों से लगा हुआ है। साल 1950 में इसी दिन देश का संविधान अस्तित्व में आया था। भारत का संविधान दुनिया के सबसे बड़े और पुराने लोकतंत्र का संविधान है। इस संविधान के भीतर इतनी विविधताएं हैं जो दुनिया के किसी देश के संविधान में नहीं है। बतादें कि हमारे देश का संविधान एक लिखित संविधान है जिसे अस्तित्व में आने में पूरे 2 साल 11 महीने और 18 दिन लगे थे। इसके बाद यह संविधान 26 जनवरी 1950 को पूरे देश के लिए लागू हो गया। इस दिन को याद करते हुए लोग अपने प्रियजनों, दोस्तों को शुभकामना संदेश भेजते हैं। ऐसे में हम भी आपके लिए आकर्षक वॉलपेपर्स लेकर आए हैं, जिसके जरिए आप शुभकामनाएं दे सकते हैं।

राष्ट्र के लिए मान-सम्मान रहे,
हर एक दिल में हिंदुस्तान रहे,
देश के लिए एक-दो तारीख नहीं,
भारत मां के लिए ही हर सांस रहे।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

वतन हमारा ऐसा की कोई ना छोड़ पाए
रिश्ता हमारा ऐसा की कोई ना तोड़ पाए
दिल एक है एक जान है हमारी
ये हिंदुस्तान शान है हमारी
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

इतनी सी बात हवाओं को बताए रखना,
रोशनी होगी चिरागों को जलाए रखना,
लहू देकर की है जिसकी हिफाजत हमने,
ऐसे तिरंगे को सदा अपने दिल में बसाए रखना।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

ना पूछो जमाने से कि क्या हमारी कहानी है,
हमारी पहचान तो बस इतनी है कि हम सब हिन्दुस्तानी हैं
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

संस्कार, संस्कृति और शान मिले,
ऐसे हिन्दू, मुस्लिम और हिंदुस्तान मिले,
रहे हम सब ऐसे मिल-जुल कर,
मंदिर में अल्लाह और मस्जिद में भगवान मिले।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

आओ झुककर सलाम करें उन्हें,
जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है।
खुशनसीब होता है वो खून,
जो देश के काम आता है।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

The post हैप्पी रिपब्लिक डे 2020: इन आकर्षक वालपेपर्स से गणेश दिवस की शुभकामनाएं दें appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/happy-republic-day-2020-wish-ganesh-day-with-these-attractive-wallpapers/

No comments:

Post a Comment