Monday, August 26, 2019

बारिश से सिरमौर, कांगड़ा, मंडी में नुकसान, 31 तक सक्रिय रहेगा मानसून

हिमाचल में बारिश से कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिले में नुकसान हुआ है। शनिवार रात और रविवार सुबह बारिश के साथ बिजली गिरने से नूरपुर के सुल्याणी पंचायत के बासा लुहारपुरा और बलारा गांव के चार घरों और जमीन में दरारें आ गईं। लोगों के घरों के बिजली उपकरण जल गए। लोगों ने रातभर दहशत में गुजारी। सरकाघाट के खरोह में एक गोशाला ध्वस्त हो गई है। मनाली-लेह मार्ग पर बंता मोड़ के पास रविवार सुबह करीब छह बजे भूस्खलन होने से करीब तीन घंटे तक सैकड़ों वाहन फंसे रहे। रोहतांग दर्रा सहित बारालाचा और कुंजुम जोत में धुंध से सफर जोखिम भरा हो गया है। शिमला-नाहन नेशनल हाईवे पर भी जगह-जगह पत्थर और भूस्खलन होने से सफर खतरनाक हो गया है। घुमारवीं में रविवार सुबह जम कर बारिश हुई। कई दुकानों में पानी घुस गया। जबकि नगर परिषद क्षेत्र में कई स्थानों में डंगे भी गिर गए। बता दें कि प्रदेश में अभी भी 333 सड़कों पर यातायात बंद है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 31 अगस्त तक प्रदेश में मानसून सक्रिय रहेगा। प्रदेश के मैदानी, मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। रविवार को अधिकतर क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। हालांकि, शिमला में दिनभर बादल छाए रहे और दोपहर बाद बूंदाबांदी हुई।

प्रदेश के प्रमुख शहरों शिमला 16.1, सुंदरनगर 22.1, भुंतर 21.0, कल्पा 14.4, धर्मशाला 20.4, ऊना 23.2, नाहन 17.5, केलांग 11.8, पालमपुर 19.5, सोलन 19.6, मनाली 16.2, कांगड़ा 22.0, मंडी 21.2, बिलासपुर 21.8, हमीरपुर 22.0, चंबा 21.0, डलहौजी 15.0 और कुफरी 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

राज्य के प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान शिमला 19.8, सुंदरनगर 29.8, भुंतर 30.4, कल्पा 22.3, धर्मशाला 27.2, ऊना 32.8, नाहन 28.2, सोलन 29.5, कांगड़ा 30.3, बिलासपुर 30.5, हमीरपुर 30.2, चंबा 29.9, डलहौजी 19.4 और केलांग 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

The post बारिश से सिरमौर, कांगड़ा, मंडी में नुकसान, 31 तक सक्रिय रहेगा मानसून appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/monsoon-to-remain-active-till-31st-rain-loss-in-sirmour-kangra-mandi/

No comments:

Post a Comment