Sunday, December 1, 2019

ईरान में देखने को मिल रहा वायु प्रदूषण का कहर

भारत की राजधानी दिल्‍ली में अभी-अभी हवा में घुले जहर के कारण स्‍कूल कई दिनों तक बंद थे व अब ईरान में भी वायु प्रदूषण का कहर देखने को मिल रहा है। इस कारण यहां के तमाम शिक्षण संस्‍थानों को शनिवार को बंद रखने का आदेश दिया गया।

अपने बयान में सिन्‍हुआ के अनुसार, शनिवार को तमाम शिक्षण संस्‍थानों को बंद कर दिया गया। भारी वायु प्रदूषण के कारण तेहरान के डिप्‍टी गर्वनर को शुक्रवार को यह घोषणा करनी पड़ी।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि तेहरान प्रांत के वायु प्रदूषण जाँच समिति ने कारों पर प्रतिबंध लगाने के साथ लोगों को पार्क और हरे भरे जगहों में सामूहिक गतिविधि में शामिल नहीं होने की सलाह दी है। 12 मिलियन जनसंख्‍या वाले तेहरान में वायु प्रदूषण खतरनाक स्‍तर पर पहुंच गया है। राजधानी के ऊपर आसमान में धुंध है। भारी ट्रैफिक, फैक्‍ट्री प्रदूषण व हवा और बारिश की कमी के कारण हवा की क्‍वालिटी व बेकार हो गई है। कारज, इसफाहन व उर्मेया जैसे अन्‍य शहरों में भी हवा की गुणवत्‍ता गिरती जा रही है। देश की सरकार व संसद ने इसमें सुधार के लिए कई कोशिश किए हैं जैसे शहर के ट्रैफिक पर पाबंदी लागू किया, सुरक्षित इंधन के इस्‍तेमाल का आदेश दिया साथ ही पुरानी कारों को बदलने का आग्रह किया।

The post ईरान में देखने को मिल रहा वायु प्रदूषण का कहर appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/air-pollution-havoc-seen-in-iran/

शिंजो आबे: उत्तर कोरिया ने संयुक्त राष्ट्र का किया उल्लंघन

अमरीका के लाख मना करने व पाबंदी लगाने की धमकियों के बावजूद उत्तर कोरिया लगातार मिसाइलों का परीक्षण कर रहा है. उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन ने हाल ही में मल्टीपल रॉकेट लांचर का परीक्षण किया था, जिसको लेकर जापान के पीएम शिंजो आबे ने टिप्पणी की थी.

अब किम जोंग उन ने शिंजो आबे की टिप्पणी पर कठोर नाराजगी जाहिर की है. किम जोंग ने मल्टीपल रॉकेट लांचर के परीक्षण को बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण कहे जाने से भड़के उत्तर कोरिया ने जापान के पीएम शिंजो आबे को इतिहास का सबसे बड़ा बेवकूफ(idiot) आदमी करार दिया है.

इसके साथ ही किम जोंग ने धमकी भी दी है कि वह बहुत जल्द ही वास्तविक बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण भी कराकर दिखा देंगे.

उत्तर कोरिया ने UN प्रस्तावों का किया उल्लंघन: शिंजो आबे

जापान के पीएम शिंजो आबे ने बोला था कि उत्तर कोरिया ने बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है, जो कि संयुक्त देश के प्रस्तावों का उल्लंघन है. विशेषज्ञों का यह मानना है कि उत्तर कोरिया ने तेजी से रॉकेट दागने की क्षमता हासिल कर ली है.

शिंजो आबे के बयान को लेकर शनिवार को उत्तर कोरिया की सरकारी न्यूज एजेंसी केसीएनए ने विदेश मंत्रालय के हवाले से बताया ‘यह बोला जा सकता है कि शिंजो आबे संसार में ऐसे इकलौते बेवकूफ हैं, जो मल्टीपल रॉकेट लांचर से दागी गई मिसाइल को पहचान नहीं पाते हैं. उन्हें बहुत जल्द पता चल जाएगा कि वास्तविक बैलिस्टिक मिसाइल कैसी होती है?

बता दें कि दक्षिण कोरिया ने गुरुवार को बताया था कि उत्तर कोरिया ने कम दूरी की दो मिसाइलें समुद्र में दागी गई हैं. हालांकि प्योंगयांग ने इसे नए सुपर-लार्ज मल्टीपल रॉकेट लांचर का परीक्षण करार दिया था.

The post शिंजो आबे: उत्तर कोरिया ने संयुक्त राष्ट्र का किया उल्लंघन appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/shinzo-abe-north-korea-violates-un/

रेलवे ने शुरू की नई सुविधा, बिल नहीं तो फ्री में लें खाना और सामान

भारतीय रेलवे (Indian Railway) में सफर करने वाले करोड़ों यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. अगर आप सफर के दौरान रेलवे स्टेशनों पर या ट्रेनों में खाना या सामान खरीदते हैं और वेंडर आपको उसका बिल नहीं देता है, तो खरीदा गया सामान पूरी तरह फ्री होगा. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (IRCTC) ने ट्वीट कर बताया कि भारतीय रेलवे ने ट्रेनों में भोजन की ओवरचार्जिंग पर अंकुश लगाने लिए ‘नो बिल, नो पेमेंट’ (No Bill, No Payment) नीति शुरू की है. इसके तहत स्टेशन या ट्रेन में सामान बेचने वाला कोई वेंडर आपको बिल नहीं देता है, तो खरीदा गया सामान पूरी तरह मुफ्त होगा.

बता दें कि आए दिन रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में वेंडरों की मनमानी की शिकायतें मिलती थीं. आमतौर पर वेंडर पानी की बोतलों की कीमत से ज्यादा पैसे वसूलते थे और खाद्य सामग्री को लेकर कई जगह कोई फिक्स कीमत नहीं होती थी. रेलवे द्वारा No Bill, No Payment की नीति अपनाते हुए विक्रेताओं द्वारा ग्राहकों को बिल देना अनिवार्य किया गया है. ट्रेन अथवा रेलवे प्‍लेटफॉर्म पर यदि कोई विक्रेता आपको बिल देने से इंकार करता है तो आपको उसे पैसे देने की आवश्यकता नहीं है

ट्रेन में खाने-पीने के लिए खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे रेलवे से सफर करना अब महंगा होने वाल है. क्‍योंकि ट्रेन में चाय, नाश्‍ता और खाने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. रेलवे बोर्ड ने राजधानी , शताब्दी और दुरंतो में चाय, नाश्ता और भोजन महंगा करने का सर्कुलर जारी कर दिया है. नए रेट मेल, एक्‍सप्रेस और दूसरी ट्रेनों में भी लागू होंगे. नया रेट चार्ज 4 महीने बाद यानी फरवरी 2020 से लागू होगा.

नई रेट लिस्ट-

(1) सुबह की चाय 
>> फर्स्ट क्लास AC और एग्जेक्यूटिव चेयर कार: 35 रुपये
>> सेकेंड क्लास AC/3rd AC/चेयर कार: 20 रुपये
>> दुरंतो स्लीपर ट्रेन में: 15 रुपये

(2) नाश्ता 
>> फर्स्ट क्लास AC और एग्जेक्यूटिव चेयर कार: 140 रुपये
>> सेकेंड क्लास AC/3rd AC/चेयर कार: 105रुपये
>> दुरंतो स्लीपर ट्रेन में: 65 रुपये

(3) लंच/डिनर 
>> फर्स्ट क्लास AC और एग्जेक्यूटिव चेयर कार: 245 रुपये
>> सेकेंड क्लास AC/3rd AC/चेयर कार: 185 रुपये
>> दुरंतो स्लीपर ट्रेन में: 120 रुपये

(4) शाम की चाय (Evening Tea Rate List in Train)
>> फर्स्ट क्लास AC और एग्जेक्यूटिव चेयर कार: 140 रुपये
>> सेकेंड क्लास AC/3rd AC/चेयर कार: 90 रुपये
>> दुरंतो स्लीपर ट्रेन में: 50 रुपये

(5) भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने चिकन करी (Chicken Curry) का नया ऑप्शन भी मेल और एक्सप्रेस ट्रेन में उपलब्ध कराया जाएगा.

(6) मेल/एक्सप्रेस ट्रेन में खाने की नई रेट लिस्ट 
>> ब्रेकफास्ट (वेजिटेरियन): 40 रुपये
>> ब्रेकफास्ट (नॉन वेजिटेरियन): 50 रुपये
>> सैंटडर्ड मील (वेजिटेरियन): 80 रुपये
>> सैंटडर्ड मील (नॉन-वेजिटेरियन एग करी के साथ): 90 रुपये
>> सैंडर्ड मील (नॉन-वेजिटेरियन चिकन करी के साथ): 130 रुपये
>> वेज बिरयानी: 80 रुपये
>> एग बिरयानी: 90 रुपये
>> चिकन बिरयानी: 110 रुपये

टिकटिंग सिस्टम में नए मेन्यू और शुल्क 15 दिनों में अपडेट हो जाएंगे जबकि 120 दिनों (चार महीने) के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा.

आम लोगों को भी प्रभावित करेंगी नई दरें
>> बदली गई दरें न केवल प्रीमियम ट्रेनों के यात्रियों को बल्कि आम लोगों को भी प्रभावित करेंगी. रेग्युलर मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में ठीक-ठाक शाकाहारी भोजन 80 रुपये का मिलेगा जिसकी मौजूदा कीमत 50 रुपये है.

>> इंडियन रेलवे कैटरिंग और टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) रेल यात्रियों को एग बिरयानी 90 रुपये जबकि चिकन बिरयानी 110 रुपये में मुहैया कराएगा. रेग्युलर ट्रेनों में 130 रुपये की कीमत पर चिकन करी भी परोसी जाएगी.

The post रेलवे ने शुरू की नई सुविधा, बिल नहीं तो फ्री में लें खाना और सामान appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/railways-started-new-facility-take-food-and-goods-for-free-if-not-bill/

बाएं हाथ से भोजन करना क्यों नहीं है सही ,यहाँ जाने इसके धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

ज्यादातर शुभ काम दाए हाथ से ही किया जाता है खाने खाने में भी दाए हाथ का इस्तेमाल किया जाता है। बचपन से सबको सिखाया जाता है की बाएं हाथ से खाना नहीं खाना चाहिए लेकिन कई लोगो को बाएं हाथ से काम करने की आदत होती है लेकिन जब वो बाएं हाथ से खाना खाते है तो घर बुजुर्ग लोग उसे टोकते है लेकिन क्या आप सोचा है की खाना आखिर बाएं हाथ से क्यों नहीं खाना चाहिए इसकी वजह आज हम आपको बताते है

हिन्दू धर्म के अनुसार बाये हाथ भोजन करना शुभ नहीं माना जाता है वैसे दाए हाथ से भोजन करने के पीछे मान्यता है दाया हाथ सकारात्मकता प्रदान करता है।

हिंदू धर्म में सीधे हाथ से खाने पर जोर इसलिए दिया जाता है क्योंकि ये माना जाता है कि जब हम कोई शुभ कार्य करते है तो उससे हमें कोई सकारत्मक प्रभाव दिखाई देता है वही धार्मिक कार्यो से जुडी मान्यता ये है की दाए हाथ से सारे शुभ काम किये जाते है जैसे पूजा-पाठ, हवन आदि।

इसी तरह से हमारे भोजन से जुड़ा तथ्य ये है अगर हम दाए हाथ भोजन करेंगे तो हमे खाने में पॉजिटिविटी मिलेगी वही बाया हाथ नकारात्मकता का प्रतीक होता है ये नकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है इसलिए बाये हाथ से भोजन करने के लिए मना किया जाता है।

साथ बाये हाथ से भोजन करना शुभ भी नहीं माना जाता है तो आप कह सकते हैं कि हिंदू धर्म में किसी भी काम, परंपरा के पीछे एक मकसद होता है तो कहीं एक वैज्ञानिक कारण होता है इसके पीछे भी जो एक कारण है वो सकारात्मक ऊर्जा और नकारात्मक ऊर्जा का।

The post बाएं हाथ से भोजन करना क्यों नहीं है सही ,यहाँ जाने इसके धार्मिक और वैज्ञानिक कारण appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/why-is-it-not-right-to-eat-with-left-hand-here-are-religious-and-scientific-reasons/

Saturday, November 30, 2019

इन 5 स्थानों पर मिलने वाली दिल्ली-एनसीआर की बस्ट फिल्टर कॉफी, ठंड में एक बार जरूर जाना चाहिए

सर्दियां शुरू हो गई हैं और इस ठंड के समय में आपको अपनी मनपसंद चाय या कॉफी मिल जाए तो इससे अच्छी बात और क्या हो सकती है. ठंड जैसे-जैसे बढ़ती रहती है वैसे-वैसे चाय और कॉफी की डिमांड भी सभी घरों में बढ़ जाती है. चाय और कॉफी पीना आजकल अधिकतर लोगों को पसंद होता है. गरमा-गरम और टेस्टी कॉफी किसे पसंद नहीं लेकिन कई बार हमें अपने मन के मुताबिक कॉफी नहीं मिल पाती.

महंगे कॉफी हाउस नहीं लोग अक्सर छोटी जगहों पर अच्छी कॉफी ढूंढते हैं. आपको बता दें कि अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं तो फिर आप साउथ इंडिया के बेस्ट फिल्टर कॉफी का स्वाद आसानी से ले सकते हैं. जी हां दिल्ली-एनसीआर में कुछ ऐसे कॉफी सेंटर है जहां आप अपनी मनपसंद कॉफी पी सकते हैं. इस कॉफी का टेस्ट लेने के लिए बस आपको अपने घर से निकलना होगा और यहां पहुंचना होगा. आइए आपको बताते हैं दिल्ली-एनसीआर के बेस्ट कॉफी प्लेसेस के बारे में.

Carnatic Cafe (Lodhi Road) अगर आप फिल्टर कॉफी के दीवाने हैं तो Carnatic Cafe से अच्छा और कोई विकल्प नहीं हो सकता है. यहां आपको साउथ इंडियन की बेस्ट फिल्टर कॉफी मिलेगी. यह कैफे जितना कॉफी के लिए जाना जाता है उतना ही साऊथ इंडियन फूड्स के लिए भी जाना जाता है. अगर आप कॉफी के साथ साउथ इंडियन खाने का मजा लेना चाहते हैं तो इस ओर जरूर आ सकेत हैं.

Udupi Cafe (Bahadur Shah Zafer Marg)
अगर आप दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर, इनकम टैक्स ऑफिस या आईटीओ की तरफ है और साउथ इंडियन फिल्टर कॉफी पीना चाहते हैं तो Udupi Cafe पहुच जाएं. यह पूरी तरह से साउथ इंडियन रेस्तरां है. यहां आपको कॉफी के साथ-साथ साउथ इंडिया के फेमस फूड्स भी बेहद पसंद आएंगी. यहां की कॉफी काफी मशहूर है.

Devan’s South Indian Coffee and Tea (Khan Market)
अगर आपकी शॉपिंग पूरी हो चुकी है और किसी बेहतरीन चाय या कॉफी की तलाश में आप घूम रहे हैं तो Devan’s South Indian Coffee and Tea के तरफ रुख कर सकते हैं. दरअसल दिल्ली के खान मार्केट में बहुत से लोग शॉपिंग करने आते हैं और शॉपिंग के बाद कुछ देर आराम से कॉफी की चुस्की लेना चाहते हैं. ऐसे में खान मार्केट का यह कॉफी सेंटर एक अच्छा विकल्प हो सकता है. आपको यहां 50 रुपए के अंदर में ही फिल्टर कॉफी मिल जाएगी.

कर्नाटक फूड सेंटर (Vasant Vihar,RK Puram)
अगर आप दिल्ली के वसंत विहार, आरके पुरम और AIIMS की तरफ हैं तो सुबह 7 बजे से रात 10:30 बजे तक आपको बेहतरीन फिल्टर कॉफी का टेस्ट मिल सकता है. कर्नाटक फूड सेंटर अपने कॉफी और फिल्टर कॉफी के लिए ही जाना जाता है. यहां की कॉफी की महक आपको पीने से पहले ही मस्त कर देगी. अगर आप कॉफी के साथ साथ साउथ इंडियन के कुछ फूड्स टेस्ट करना चाहते हैं तो कर्नाटक फू़ड सेंटर एक बार जरूर जाएं.

लक्ष्मी कॉफी हाउस (Sector 29, Noida)
अगर आपका ऑफिस Noida की तरफ है तो लक्ष्मी कॉफी हाउस के बेस्ट फिल्टर कॉफी का टेस्ट जरूर लें. अगर ऑफिस के काम से आप बोर हो गए हैं और थोड़ा घूम-फिर के आने का मन कर रहा है तो इस कॉफी हाउस में आराम से एक कप कॉफी की चुस्की ले सकते हैं. यहां आपको फिल्टर कॉफी के साथ-साथ साउथ इंडिया के बेस्ट डिशेज भी मिलेंगे.

The post इन 5 स्थानों पर मिलने वाली दिल्ली-एनसीआर की बस्ट फिल्टर कॉफी, ठंड में एक बार जरूर जाना चाहिए appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/delhi-ncrs-bust-filter-coffee-found-at-these-5-places-must-go-once-in-the-cold/

सर्दियों में धूप सेंकिए, हड्डियां रहेंगी तंदुरुस्त

स्वस्थ जीवन के लिए हड्डियों को मजबूत बनाए रखना सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। सर्द मौसम में दिल्ली जैसे महानगर में प्रदूषण के कारण लोगों तक सूर्य की किरणों से मिलने वाले प्राकृतिक विटामिन-डी कम ही पहुंच पाती है।

ऐसे में लोगों के शरीर में विटामिन-डी की कमी होना लाजमी है। इस बारे में फोर्टिस राजन ढल हॉस्पिटल के ऑर्थोपेडिक्स विभाग के ऑर्थोस्कॉपी एंड स्पॉर्ट्स इंजुरी के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. विश्वदीप शर्मा ने कुछ प्रमुख बिंदुओं पर प्रकाश डाला है।

दिन में धूप सेंकने के उचित समय और विटामिन-डी के पर्याप्त स्तर को बनाए रखने को लेकर कई शोध किए गए हैं।

आमतौर पर कहा जाता है कि शरीर का 20 प्रतिशत हिस्सा यानी बिना ढका हाथ और पैरों से प्रतिदिन 15 मिनट धूप का सेवन करने से विटामिन-डी अच्छी मात्रा में लिया जा सकता है। अगला प्रश्न यह है कि दिन का कौन सा पहर सूर्य की रोशनी के संपर्क में आने का सबसे उपयुक्त होता है। आम धारणा के अनुसार, सुबह का धूप और देर शाम का धूप सेवन के लिए उपयुक्त होता है, जबकि सच्चाई यह है कि सुबह 10 से दोपहर 3 बजे के बीच के दौरान धूप का सेवन मानव शरीर की त्वचा को विटामिन-डी प्रदान करता है। हालांकि धूप के सेवन के दौरान त्वचा पर सन-ब्लॉक क्रीम या लोशन नहीं लगे होने चाहिए।

दिल्ली जैसे शहर, जहां प्रदूषण के कारण लोगों तक धूप नहीं पहुंच पाती है, वहां लोग दुग्ध उत्पादों व आहार के जरिए विटामिन डी का सेवन कर सकते हैं। महिलाओं में विशेष रूप से प्री-मेनोपॉजल और पोस्ट-मेनोपॉजल की श्रेणी की महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस और ऑस्टियोमलेशिया होने की संभावना होती है। वहीं खुद को पूरी तरह से ढकने वाली महिलाओं व सनक्रीम लगाने वाली महिलाओं में भी विटामिन-डी की मात्रा काफी कम होती है, क्योंकि उनकी त्वचा के अंदर धूप प्रवेश नहीं कर पाता है। वहीं बच्चों में विटामिन डी की कमी से रिकेट्स की समस्या होने लगती है।

बच्चों को शुरुआत में ही पर्याप्त आहार के साथ-साथ अच्छी धूप का सेवन कराना आवश्यक होता है। बच्चों को खास कर उन बच्चों को जिन्होंने मां का दूध पीना छोड़ दिया है, उन्हें विटामिन डी से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन कराना आवश्यक है।

वहीं सर्दियों में हड्डियों को स्वस्थ रखने में अच्छी मात्रा में कसरत करने से भी फायदा मिलता है। कसरत से हड्डियों का घनत्व बना रहता है, जिससे ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है।

The post सर्दियों में धूप सेंकिए, हड्डियां रहेंगी तंदुरुस्त appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/soak-sun-in-winter-bones-will-remain-healthy/

गरम पानी पीना किसी संजीवनी बूटी से कम नहीं, मिलते हैं ये 5 फायदे

अक्सर आपने कई लोगों को देखा होगा जो गरम या गुनगुना पानी पीते हैं। कई लोग तो सुबह उठते ही गुनगुना पानी पीते हैं। लेकिन आखिर क्यों लोग गरम पानी पीते हैं और डॉक्टर भी इसकी सलाह देते हैं। दरअसल, गरम पानी हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं और यह किसी संजीवनी बूटी से कम नहीं हैं। आज हम आपको गरम पानी पीने से होने वाले फायदों की जानकारी लेकर आए हैं जिन्हें जानकर आप भी आज से गरम पानी ही पीना शुरू कर देंगे। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

सफाई और शुद्धी

यह शरीर को अंदर से साफ करता है। अगर आपका पाचन तंत्र सही नहीं रहता है, तो आपको दिन में दो बार गरम पानी पीना चाहिये। सुबह गरम पानी पीने से शरीर के सारे विशैले तत्‍व बाहर निकल जाते हैं, जिससे पूरा सिस्‍टम साफ हो जाता है। नींबू और शहद डालने से बड़ा फायदा होता है।

कब्‍ज दूर करे

शरीर में पानी की कमी हो जाने की वजह से कब्‍ज की समस्‍या पैदा हो जाती है। रोजाना एक ग्‍लास सुबह गरम पानी पीने से फूड पार्टिकल्‍स टूट जाएंगे और आसानी से मल बन निकल जाएंगे।

मोटापा कम करे

सुबह के समय या फिर हर भोजन के बाद एक ग्‍लास गरम पानी में नींबू और शहद मिला कर पीने से चर्बी कम होती है। नींबू मे पेकटिन फाइबर होते हैं जो बार-बार भूख लगने से रोकते हैं।

सर्दी और जुखाम के लिये

अगर गले में दर्द या फिर टॉन्‍सिल हो गया हो, तो गरम पानी पीजिये। गरम पानी में हल्‍का सा सेंधा नमक मिला कर पीने से लाभ मिलता है।

शरीर का दर्द दूर करे

मासिक शुरु होने के दिनो में पेट में दर्द होता है, तब गरम पानी में इलायची पाउडर डाल कर पिएं। इससे ना केवल मासिक का दर्द बल्कि शरीर, पेट और सिरदर्द भी सही हो जाता है।

The post गरम पानी पीना किसी संजीवनी बूटी से कम नहीं, मिलते हैं ये 5 फायदे appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/drinking-hot-water-is-not-less-than-any-sanjeevani-herb-these-5-benefits-are-available/