गांधी के सत्य और अहिंसा के संदेश आज के समय में ज्यादा जरूरी: राष्ट्रपति
देश को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा, “राष्ट्र-निर्माण के लिए, महात्मा गांधी के विचार आज भी पूरी तरह से प्रासंगिक हैं। सत्य और अहिंसा का उनका संदेश हमारे आज के समय में और भी अधिक आवश्यक हो गया है। इस शताब्दी में जन्मे युवा, बढ़-चढ़ कर, राष्ट्रीय विचार-प्रवाह में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। मुझे, इन युवाओं में एक उभरते हुए नए भारत की झलक दिखाई देती है।”
देश के लिए आंतरिक सुरक्षा अहम है। इसके लिए नीति बनाई जा रही है: राष्ट्रपति
देश को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा, “देश के लिए आंतरिक सुरक्षा अहम है। इसके लिए नीति बनाई जा रही है। हमने स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी अहम मुकाम हासिल किया है। आयुष्मान भारत दुनिया की सबसे बड़ी जन स्वास्थ्य योजना बन गई है। जन औषधि योजना के लिए गुणवत्तापूर्ण जेनरिक दवाइयां मिलने से स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार हुआ है।”
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति का राष्ट्र के नाम संदेश, कहा- भारत के लोग चलाते हैं गणतंत्र
71वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कहा कि देश गणतंत्र के लोगों से ही चलता है। हमने 26 जनवरी, 1950 को संविधान को अंगीकार किया था। तब से प्रतिवर्ष हम 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाते हैं। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था के तीन अंग- विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका। यह स्वायत्त होने के बावजूद एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं। राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की शक्ति इसके लोगों में ही निहित है। हम महात्मा गांधी के आदर्शों को मानते हुए लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति प्रतिबद्ध रहे हैं। विकास के लिए यही सबसे उत्तम मार्ग है।
The post गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति का राष्ट्र के नाम संदेश, कहा- भारत के लोग चलाते हैं गणतंत्र appeared first on indiaabhiabhi.
source https://indiaabhiabhi.com/on-the-eve-of-republic-day-the-presidents-message-to-the-nation-said-people-of-india-run-the-republic/
No comments:
Post a Comment