Thursday, April 2, 2020

अपने घर में क्वॉरेंटाइन लाइफ जी रही है तापसी, 1 साल पहले ही खरीदा है 3 बेडरूम का शानदार फ्लैट!

तापसी पन्नू ( Taapsee Pannu ) अपनी फिल्मों को लेकर बहुत चर्चा में रहती हैं। इन दिनों उनकी फिल्म शाबाश मिट्ठू और और थप्पड़ की खूब चर्चा है। तापसी की ये दोनों फिल्में महिला प्रधान है और फिल्मों में वो लीड रोल में हैं। तापसी बॉलीवुड ( Bollywood) में बहुत अच्छी पहचान बना चुकी हैं। मनमर्जियां, बदला, पिंक, नाम शबाना, जुड़वा 2, मिशन मंगल, गेम ओवर, सांड की आंख और बेबी जैसी फिल्मों में उनके काम को सराहा गया। उनका करियर चल पड़ा तो उन्होंने साल 2019 में खुद को मुंबई के एक शानदार अपार्टमेंट में 3 बेडरूम का घर गिफ्ट किया। उन्होंने अपने घर को यूरोपियन अंदाज में सजाया है। तापसी इन दिनों बहन के साथ quaratine लाइफ जी रही हैं। आए दिन वह सोशल मीडिया पर अपने घर की तस्वीरें शेयर करती हैं। तापसी का घर ( Taapsee House ) मुंबई ( Mumbai ) के एक पॉश अपार्टमेंट में है।

तापसी ने घर उसी अपार्टमेंट में खरीदा है जिस बिल्डिंग में पहले वो रहती थीं। जब तापसी को पता चला कि उनकी सोसायटी में ही एक और अपार्टमेंट सेल हो रहा है, उन्‍होंने उसे तुरंत खरीद लिया। घर के डेकोशन में उन्होंने खुद रूचि ली और एक एक कोना इंटीरियर डिजाइनर की मदद से सजाया।

तापसी के घर में यूरोप से लाए हुए कई सजावट के सामान हैं। उनके घर में फर्नीचर , पर्दे और सजावट के सामान यूरोप से प्रेरित हैं।

तापसी ने घर की दीवारों को सफेद रंग में पेंट करवाया है। दीवारों पर सजावट भी अलग अंदाज में किया है।

तापसी की बहन शगुन ने उनके घर में इंटीरियर का काम किया है, वही इस अपार्टमेंट को भी डिजाइन करेंगी। दोनों ने डिजाइन के लिए थीम पर काफी विचार विमर्श किया और फिर घर को सजाया।

– फिल्म ‘थप्पड़’ का पोस्टर रिलीज, इस अंदाज में नजर आईं तापसी पन्नू

आपको बता दें कि तापसी अपने घर में बहन के साथ रहती हैं।

तापसी की बहन इंटीरियर डेकोरेटर हैं। उनकी बहन काफी खूबसूरत भी हैं लेकिन उन्होंने बॉलीवुड में अपना करियर नहीं बनाया।

दोनों बहनें अक्सर साथ में घूमने भी जाती हैं।

दोनों बहने साथ में वेकेशन्स पर भी जाती हैं। इस तस्वीर में तापसी और शगुन एक साथ अखबार पढ़ती दिख रही हैं।

तापसी को अपने घर में सबसे ज्यादा पसंद दीवार पर लगी बड़ी सी घड़ी पसंद है।

2019 में दीवाली पर तापसी अपने नए घर में शिफ्ट हुईं थी। तब उन्होंने घर की रंगोली की तस्वीरें भी शेयर की।

तापसी का जन्म 1 अगस्त 1988 को एक सिख परिवार में दिल्ली में हुआ था। तापसी दिल्ली के माता जय कौर पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की है। उनके मुताबिक स्कूल के दिनों में वो बेहद लापरवाह थीं।

कई बार लड़कियां ही नहीं लड़कों से भी उनकी लड़ाई होती रहती थी। स्कूल के दिनों में पढ़ाई के अलावा तापसी को अन्य खेल-कूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी काफी रुचि थी।

तापसी आठ साल की उम्र से ही डांस सीखने लगीं और उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों में अपनी डांस को काफी गंभीरता से लिया और जिसका नतीजा यह कि तापसी आज एक अच्छी डांसर भी हैं।

तापसी पन्नू बॉलिवुड ऐक्ट्रेस होने के साथ-साथ वह सॉफ्टवेयर इंजिनियर भी रह चुकी हैं। इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद उन्होंने एमबीए का प्लान किया, लेकिन उनके नसीब में कुछ और ही था।

नौकरी में आने के कुछ ही वक्‍त बाद उन्‍होंने मॉडलिंग की ओर कदम बढ़ा दिए थे। वो पहले एक फुल टाइम मॉडल ही बनना चाहती थीं, पर बाद में एक्‍टर बन गईं।

तापसी ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरआत साल 2010 में तेलगु फ़िल्म ‘झूमंडी नादम’ से की थी। तापसी की दूसरी फ़िल्म तमिल डेब्यू थी जिसका नाम था- ‘आदुकलम’। इस फ़िल्म में उनके अपोजिट धनुष थे। यह फ़िल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

तापसी ने साल 2013 में अपना बॉलीवुड डेब्यू फ़िल्म ‘चश्मेबद्दूर’ से किया था। हालंकि इसमें वह कॉलेज बबली गर्ल के किरदार में नज़र आई थी। जहां से वो नोटिस की जाने लगीं !

तापसी चर्चा में आई अक्षय कुमार की फिल्म बेबी से। उसके बाद तो उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

The post अपने घर में क्वॉरेंटाइन लाइफ जी रही है तापसी, 1 साल पहले ही खरीदा है 3 बेडरूम का शानदार फ्लैट! appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/taapsee-is-living-a-quarantine-life-in-her-house-bought-a-3-bedroom-luxurious-flat-1-year-ago/

No comments:

Post a Comment