Wednesday, April 1, 2020

मनी प्लांट लगाने के लिए कौन सी दिशा रहेगी शुभ?

मनी प्लांट धन का प्रतीक है, यह बात तो सभी जानते हैं, मगर क्या आप जानते हैं मनी प्लांट को घर की कौन सी दिशा में रखने से दोगुना लाभ मिलता है? तो चलिए जानते हैं दक्षिण एशिया से आए इस पौधे के बारे में विस्तार से … मनी प्लांट वास्तु के अनुसार व्यक्ति के लिए लकी माना जाता है, मगर मनी प्लांट आपके परिवार को तभी फायदा देगा जब आप इसे सही दिशा में लगाएंगे। सही दिशा में लगाने से ही मनी प्लांट हरा भरा और आपके लिए फलदायक सिद्ध होता है। आइए जानते हैं कैसे ….

South-East दिशा होती है अति उत्तम

घर की साउथ ईस्ट दिशा को अग्नि कोण भी कहा जाता है। इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से आपको धन से जुड़े ढेरों लाभ मिलते हैं। मनी प्लांट को कभी भी घर के उत्तर पूर्व कोने में न लगाएं, क्योंकि मनी प्लांट का ग्रह शुक्र है और घर के उत्तर पूर्व में बृहस्पती जी निवास करते हैं।शुक्र और बृहस्पती एक दूसरे के अनुरूप होने के कारण इस दिशा में लगा मना प्लांट फलदायी नहीं होगा।

-आप घर के इस कोण में तुलसी या फिर छोटे छोटे
-कोई भी फूल बिना किसा भय के लगा सकते हैं।

सही दिशा में क्यों जरूरी है मनी प्लांट?

-सही दिशा में मनी प्लांट लगाने से घर में पॉजिटिव एनर्जी प्रवेश करती है। आज पूरी दुनिया केरोना के डर से घरों में बंद है। घर में रखा मना प्लांट आपको ऐसी चिंता जनक स्थित में पॉजिटिव बनाए रखने में मदद करती है।

-गलत दिशा में रखा मना प्लांट जहां जीवन में आर्थिक तंगी का कारण बनता है, वहीं पति-पत्नि में लड़ाई झगड़े का भी यह मुख्य कारण होता है।

-मनी प्लांट की बेल हमेशा ऊपर की तरफ उठनी चाहिए, ताकि आप जीवन में तरक्की पा सकें। जमीन पर गिरी हुई बेल जीवन में उदासी और नुकसान की प्रतीक मानी जाता है।

-मनी प्लांट के हरा रंग बुद्ध का प्रतीक माना जाता है। बुद्ध ग्रह जीवन में खुशियों का प्रतीक है। ऐसें में जब भी मनी प्लांट का पौधा लगाने की सोचें तो उसे बुधवार के दिन ही लगाएं।

-आप मनी प्लांट को गमले या पानी जिसमें मर्जी रखें, मगर हर रोज थोड़ा सा जल डालकर मन ही मन 1 मिनट के लिए इसकी पूजा जरूर करें। ऐसा करने से आर्थिक परेशानियां दूर होने के साथ साथ घर के वास्तु दोष भी खत्म होंगे।

The post मनी प्लांट लगाने के लिए कौन सी दिशा रहेगी शुभ? appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/which-direction-will-be-auspicious-for-setting-up-a-money-plant/

No comments:

Post a Comment