Tuesday, October 1, 2019

स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है सहजन की सब्जी

हमारे स्वास्थ्य के लिए हरी सब्जी जिसे हिन्दी में सहजन, सुरजन और मुनगा तो अंग्रेजी में ड्रमस्टिक के नाम से जाना जाता है गुणों से भरपूर है। सहजन का सेवन यौन क्षमता बढ़ाने में भी मदद करता है। पुरुषों में यह शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाने और वीर्य को गाढ़ा करने में मददगार होता है। महिलाओं को यह माहवारी संबंधी परेशानियों के अलावा गर्भाशय की समस्याओं से भी बचाता है।

त्वचा रोग के लिए सहजन बेहद लाभप्रद है। इसकी कोमल पत्त‍ियों और फूलों को भी सब्जी के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है जो आपको त्वचा की समस्याओं से दूर करता है। सहजन में विटामिन सी का स्तर उच्च होता है जो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

इसका सेवन करते रहने से बवासीर और कब्जियत की समस्या नहीं होती। ज्यादा सर्दी होने पर भी सहजन का सेवन फायदेमंद होता है। इसे पानी में उबालकर उस पानी की भाप लेना बंद नाक को खोलता है और सीने की जकड़न को कम करने में मदद करता है। गर्भावस्था में इसका सेवन करते रहने से शि‍शु के जन्म के समय आने वाली समस्याओं से बचा जा सकता है।

The post स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है सहजन की सब्जी appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/drumstick-vegetable-is-very-beneficial-for-health/

जानिए कौन हैं डॉ हरबर्ट क्लेबर, जिन को समर्पित है आज का गूगल डूडल

मनोचिकित्सक और नशे की लत से छुटकारा दिलाने में अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल करने वाले डॉ हरबर्ट क्लेबर (Herbert David Kleber (June 19, 1934 – October 5, 2018)) पर गूगल ने आज का डूडल समर्पित किया है। यह सम्मान उनके प्रतिष्ठित नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिसिन के लिए चुने जाने की 23वीं वर्षगांठ पर किया गया है। इस डूडल को मैसाचुसेट्स के कलाकार जैरेट जे. क्रोसोज्का ने बनाया है।

डूडल में एक डॉक्टर दिखाई दे रहा है। दूसरी तरफ एक मरीज बैठा हुआ है जिसकी समस्या को डॉक्टर एक नोट पैड पर लिख रहे हैं। मरीज के पीछे कुछ चित्र हैं जिसमें व्यक्ति को नशे की लत से बाहर निकलते दिखाया गया है।

डॉ क्लेबर ने यह पता लगाने की कोशिश की कि व्यक्ति को नशे की लत क्यों लगती है और इनसे कैसे छुटकारा पाया जा सकता है।

डॉ क्लेबर मूलरूप से अमेरिका के निवासी थे। इनका जन्म 19 जून 1934 को हुआ था। इन्होंने येल यूनिवर्सिटी में ड्रग्स डिपेंडेंस यूनिट की स्थापना की थी।

डॉ क्लेबर को अमेरिका के सबसे बेहतरीन मनोचिकित्सकों में से एक माना जाता है। उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।’,

डॉ. हर्बर्ट क्लेबर ने एक बार टिप्पणी की थी, ‘बेशक मैं एक आशावादी हूं,’.’मैं 40 साल तक नशेड़ी के साथ कैसे काम कर सकता हूं?’

1964 में यूनाइटेड स्टेट्स पब्लिक हेल्थ सर्विस के लिए वॉलिंटियर के रूप में डॉ. क्लेबर को लेक्सिंगटन, केंटकी के एक जेल अस्पताल में सौंपा गया था, जहाँ हजारों कैदियों का नशे की लत के लिए इलाज किया जा रहा था। यह देखते हुए कि रोगियों की बड़ी संख्या रिहा होने के कुछ समय बाद ही फिर नशे की गिरफ्त में आ जाएंगे, उन्होंने एक नया दृष्टिकोण विकसित करना शुरू कर दिया।

अपनी विधि को ‘साक्ष्य-आधारित उपचार’ के रूप में वर्णित करते हुए, डॉ. क्लेबर ने नशे को एक नैतिक विफलता के विपरीत एक चिकित्सा स्थिति के रूप में देखा।

डॉ. क्लेबर की सफलता ने राष्ट्रपति जॉर्ज एच.डब्ल्यू का ध्यान आकर्षित किया। बुश, ने उन्हें राष्ट्रीय औषधि नियंत्रण नीति के कार्यालय में डिमांड रिडक्शन के लिए उप निदेशक (Deputy Director for Demand Reduction at the Office of National Drug Control Policy) नियुक्त किया।

कोलंबिया यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ फिजिशियन और सर्जन (Columbia University College of Physicians and Surgeons) में, उन्होंने और उनकी पत्नी डॉ. मैरियन डब्ल्यू. फिशमैन (Dr. Marian W. Fischman) ने मादक द्रव्यों के सेवन पर अमेरिका के अग्रणी अनुसंधान कार्यक्रम की स्थापना की। अपने 50 साल के करियर के दौरान, डॉ. क्लेबर ने सैकड़ों लेख लिखे, महत्वपूर्ण पुस्तकें लिखीं, और व्यसन उपचार के क्षेत्र में कई अन्य चिकित्सा पेशेवरों का उल्लेख किया।

The post जानिए कौन हैं डॉ हरबर्ट क्लेबर, जिन को समर्पित है आज का गूगल डूडल appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/know-who-is-dr-herbert-kleber-todays-google-doodle-dedicated-to-jin/

वजन घटाने से लेकर सिर दर्द तक, कई बीमारियों में काम आती है सोंठ, जानें इसके सेहत लाभ

अदरक को सुखाकर बनाए जाने वाले पाउडर को सोंठ कहा जाता है। अदरक को जहां ताजा प्रयोग किया जाता है, वहीं सोंठ पाउडर को लंबे समय तक इस्‍तेमाल के लिए स्‍टोर करके भी रखा जा सकता है। अपने खास पोषक तत्‍वों के कारण इसे स्‍वाद बढ़ाने वाले मसाले के साथ ही औषधि के रूप में भी प्रयोग किया जा सकता है। यह सेहत के साथ ही सौंदर्य के लिए भी काफी लाभदायक है।

खास हैं सोंठ

अदरक में कुछ खास तरह के पोषक तत्‍व होते हैं। इसे जिंजोरियल कहा जाता है। जिसके कारण इसे औषधि की संज्ञा दी गई है। यह सर्दी-जुकाम, सिर दर्द से लेकर और भी कई बीमारियों में काम आती है। इसमें एंटी बैक्‍टीरियल और एंटी इंफ्लामेटरी गुण होते हैं। जो वजन घटाने में भी कारगर हैं। वहीं जब इसे सुखाकर इसकी सोंठ बनाई जाती है तो यह वात और पित संबंधी रोगों को दूर करने में भी कारगर होती है।

सोंठ के सेहत लाभ

वजन कम करने के लिए सोंठ

अगर आप बढ़े हुए वजन से परेशान हैं तो सोंठ को अपनी डाइट में शामिल करें। इसमें मौजूद खास गुण लिपिड प्रोफाइल कम करने में मदद करते हैं। इसलिए अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो सब्‍जी में हींग और जीरे के साथ ही सोंठ का छौंक लगाना भी शुरू करें।

मौसमी संक्रमण से बचाए

मॉनसून और उसके बाद अकसर मौसमी संक्रमण के कारण लोग बीमार पड़ने लगते हैं। इससे बचने के लिए जरूरी है कि आप अपनी डाइट में सोंठ को शामिल करें। हालांकि अदरक भी सर्दी-जुकाम जैसे संक्रमणों से हमारी रक्षा करती है। पर इसके अलावा आप सोंठ को डाइट में शामिल करें तो इस तरह के संक्रमणों से बच सकते हैं।

नहीं होंगी पाचन संबंधी समस्‍याएं

जिन लोगों का मेटाबॉलिज्‍म यानी चयापचय कमजोर होता है, उन्‍हें अकसर पेट संबंधी समस्‍याएं होती रहती हैं। जबकि सोंठ में वात और पित दोषों से होने वाली समस्‍याओं से निजात मिलती है। पेट में होने वाली गैस, बदहजमी और जलन जैसी समस्‍याओं में सोंठ राहत देती है।

सिर दर्द और माइग्रेन में भी है फायदेमंद

सोंठ में मौजूद एंटी ऑक्‍सीडेंट और एंटी इन्‍फ्लामेटरी गुण माइग्रेन जैसी गंभीर बीमारियों में भी राहत दिलाते हैं। इसे आप दाल-सब्‍जी के साथ ही आटे में गूथ कर भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा अगर गैस के कारण या थकान के कारण आपको सिर में दर्द हो रहा है तो नींबू पानी में एक चुटकी सोंट मिलाकर पिएं।

The post वजन घटाने से लेकर सिर दर्द तक, कई बीमारियों में काम आती है सोंठ, जानें इसके सेहत लाभ appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/from-weight-loss-to-headache-dryness-comes-in-many-diseases-know-its-health-benefits/

अक्टूबर बैंक अवकाश सूची: बैंक में सदस्य, निपटा लें जरूरी काम

इस महीने 2 अक्टूबर से लेकर 29 अक्टूबर के बीच 11 दिन बैंक बंद रहेंगे. ऐसे में अगर आपके बैंक से जुड़े जरूरी काम हैं, तो समय और पैसों की बर्बादी से बचने के लिए आप पहले ही अपने काम निपटा लें.

अक्टूबर महीने में दशहरा, दि‍वाली और अन्‍य इवेंट्स के चलते बैंकों की कई दिनों की छुट्टी पड़ रही है. ऐसे में यदि आप सोच रहे हैं कि सिर्फ सरकारी बैंक ही बंद रहेंगे, तो आपको बता दें कि सरकार के दिशा-निर्देशों के मुताबिक, सरकारी के साथ प्राइवेट बैंक भी बंद रहेंगे.

ऐसे में बैंक संबंधित काम छुट्टियों के दिन बंद रहेंगे. खुद को परेशानी में डालने से पहले पढ़ लें ये छुट्टियों की पूरी लिस्ट:

List of Bank Holidays 2019 in October

महाराष्ट्र में बंद रहेंगे बैंक

  • 2 अक्टूबर को गांधी जयंती है. ऐसे में इस दिन बैंक बंद रहेंगे.
  • 8 अक्टूबर को विजयदशमी के त्योहार के चलते बैंक बंद रहेंगे.
  • 12 अक्टूबर को सेकंड सैटरडे (शनिवार) की छुट्टी के चलते बैंक बंद रहेंगे.
  • 26 अक्टूबर को चौथा शनिवार होने के चलते सभी बैंक बंद रहेंगे.
  • 27 अक्टूबर को दि‍वाली की छुट्टी के चलते बैंक बंद रहेंगे.
  • 28 अक्टूबर को दि‍पावली हॉली-डे के चलते बैंक बंद रहेंगे.

जानिए पश्चिम बंगाल में किस दिन बंद रहेंगे बैंक

  • 2 अक्टूबर – गांधी जयंती
  • 5 अक्टूबर- महा सप्तमी
  • 6 अक्टूबर- महा अष्टमी
  • 7 अक्टूबर- महा नवमी
  • 8 अक्टूबर- विजयादशमी
  • 12 अक्टूबर- सेकेंड सैटर डे हॉली-डे
  • 13 अक्टूबर- लक्ष्मी पूजा
  • 26 अक्टूबर- चौथा शनिवार बैंक हॉली-डे
  • 27 अक्टूबर- दि‍वाली

पुडुचेरी में बैंकों का अवकाश

  • 2 अक्टूबर – गांधी जयंती
  • 7 अक्टूबर- महा नवमी
  • 8 अक्टूबर- विजयादशमी
  • 13 अक्टूबर- महर्षि वाल्मीकि‍ जयंती
  • 27 अक्टूबर- दि‍वाली

त्रिपुरा में बैंकों का अवकाश

  • 2 अक्टूबर – गांधी जयंती
  • 5 अक्टूबर- महा सप्तमी
  • 6 अक्टूबर- महा अष्टमी
  • 7 अक्टूबर- महा नवमी
  • 8 अक्टूबर- विजयादशमी
  • 12 अक्टूबर- सेकेंड सैटर डे
  • 13 अक्टूबर- लक्ष्मी पूजा
  • 27 अक्टूबर- दि‍वालीहिमाचल प्रदेश में बैंकों का अवकाश
    • 2 अक्टूबर – गांधी जयंती
    • 8 अक्टूबर- विजयादशमी
    • 12 अक्टूबर- सेकेंड सैटर डे
    • 13 अक्टूबर- लक्ष्मी पूजा
    • 26 अक्टूबर- चौथा शनिवार
    • 27 अक्टूबर- दि‍वाली

    लक्षद्वीप में बैंकों का अवकाश

    • 2 अक्टूबर – गांधी जयंती
    • 8 अक्टूबर- विजयादशमी
    • 12 अक्टूबर- सेकेंड सैटर डे
    • 26 अक्टूबर- चौथा शनिवार
    • 27 अक्टूबर- दि‍वाली

    उत्तर प्रदेश में बैंक छुट्टी

    • 2 अक्टूबर – गांधी जयंती
    • 7 अक्टूबर- महा नवमी
    • 8 अक्टूबर- विजयादशमी
    • 12 अक्टूबर- सेकेंड सैटर डे
    • 26 अक्टूबर- चौथा शनिवार
    • 27 अक्टूबर- दि‍वाली
    • 29 अक्टूबर- भाई दूज

    हरियाणा में बैंकों का अवकाश

    • 2 अक्टूबर – गांधी जयंती
    • 8 अक्टूबर- विजयादशमी
    • 12 अक्टूबर- सेकेंड सैटर डे
    • 13 अक्टूबर- महर्षि वाल्मीकि‍ जयंती
    • 26 अक्टूबर- चौथा शनिवार
    • 27 अक्टूबर- दि‍वाली

    राजस्थान में बैंकों का अवकाश

    • 2 अक्टूबर – गांधी जयंती
    • 6 अक्टूबर- महा अष्टमी
    • 8 अक्टूबर- विजयादशमी
    • 12 अक्टूबर- सेकेंड सैटर डे
    • 26 अक्टूबर- चौथा शनिवार
    • 27 अक्टूबर- दि‍वाली
    • 29 अक्टूबर- भाई दूज

    पंजाब में बैंकों का अवकाश

    • 2 अक्टूबर – गांधी जयंती
    • 8 अक्टूबर- विजयादशमी
    • 12 अक्टूबर- सेकेंड सैटर डे
    • 13 अक्टूबर- महर्षि वाल्मीकि‍ जयंती
    • 15 अक्टूबर- गुरु नानक दास जयंती
    • 26 अक्टूबर- चौथा शनिवार
    • 27 अक्टूबर- दि‍वाली

    झारखंड में बैंक छुट्टी

    • 2 अक्टूबर – गांधी जयंती
    • 6 अक्टूबर- महा अष्टमी
    • 8 अक्टूबर- विजयादशमी
    • 12 अक्टूबर- सेकेंड सैटर डे
    • 26 अक्टूबर- चौथा शनिवार
    • 27 अक्टूबर- दि‍वाली

    बिहार में बैंक छुट्टी

    • 2 अक्टूबर – गांधी जयंती
    • 7 अक्टूबर- महानवमी
    • 8 अक्टूबर- विजयादशमी
    • 12 अक्टूबर- सेकेंड सैटर डे
    • 26 अक्टूबर- चौथा शनिवार
    • 27 अक्टूबर- दि‍वाली

    केरल में बैंक छुट्टी

    • 2 अक्टूबर – गांधी जयंती
    • 7 अक्टूबर- महानवमी
    • 8 अक्टूबर- विजयादशमी
    • 12 अक्टूबर- सेकेंड सैटर डे
    • 26 अक्टूबर- चौथा शनिवार

    गुजरात में बैंक छुट्टी

    • 2 अक्टूबर – गांधी जयंती
    • 8 अक्टूबर- विजयादशमी
    • 12 अक्टूबर- सेकेंड सैटर डे
    • 26 अक्टूबर- चौथा शनिवार
    • 27 अक्टूबर- दि‍वाली
    • 29 अक्टूबर- भाई दूज

    दिल्ली में बैंक छुट्टी

    • 2 अक्टूबर – गांधी जयंती
    • 8 अक्टूबर- विजयादशमी
    • 12 अक्टूबर- सेकेंड सैटरडे
    • 13 अक्टूबर- महर्षि वाल्मीकि‍ जयंती
    • 26 अक्टूबर- चौथा शनिवार
    • 27 अक्टूबर- दि‍वाली

    उत्तराखंड में बैंकों का अवकाश

    • 2 अक्टूबर – गांधी जयंती
    • 8 अक्टूबर- विजयादशमी
    • 12 अक्टूबर- सेकेंड सैटर डे
    • 26 अक्टूबर- चौथा शनिवार
    • 27 अक्टूबर- दि‍वाली
    • 29 अक्टूबर- भाई दूज

    भारत में बैंकों की छुट्टियां राज्यों के हिसाब से अलग-अलग दिन होती हैं. इस कारण कई बार इस बात की जानकारी नहीं हो पाती है कि बैंक खुला है या नहीं. ऐसे में बैंक से संबंधित अक्टूबर में कोई जरूरी काम है, तो उसे बिना देर किए निपटा लें.

The post अक्टूबर बैंक अवकाश सूची: बैंक में सदस्य, निपटा लें जरूरी काम appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/october-bank-holiday-list-members-in-the-bank-take-up-necessary-work/

Monday, September 30, 2019

अब प्लास्टिक बोतल की जगह मिलेंगा बांस की बोतल में पानी, आज करेंगे नितिन गडकरी लॉन्च

मोदी सरकार बहुत जल्द सिंगल यूज प्लास्टिक बंद करने वाली है. इसी चलते एमएसएमई मंत्रालय के अधीन कार्यरत खादी ग्रामोध्योग आयोग ने बांस की बोतल का निर्माण किया है, जो अब प्लास्टिक बोतल की जगह इस्तेमाल किया जाएगा.

आज एमएसएमई मंत्री नितिन गडकरी बांस की एक कार्यक्रम के दौरान इस बोतल को लॉन्च करेंगे. बांस की ये बोतल तकरीबन 750 एमएल होगी.इसकी कीमत 300 रूपये से शुरू होगी. ये बोतले पर्यावरण अनुकूल होने के साथ साथ टिकाऊ भी हैं. खादी स्टोर में इन बोतलों की विक्री दो अक्टूबर से शुरू होगी.

गांधी जयंती के अवसर पर सिंगल यूज प्लास्टिक क इस्तेमाल पर सरकार पूरी तरह से प्रतिबंध लगा रही है. केवीआईसी ने वित्त वर्ष के अंत कर एक करोड़ की क्षमता को तीन करोड़ तक ले जाने का लक्ष्य रखा है. आज कार्यक्रम में नितिन गडकररी बांस की बोतल के अलावा खादी के अन्य प्रोडक्ट्स भी लॉन्च करेंगे. कहा जा रहा है कि इससे रोजगार भी पैदा होगा.

केवीआईसी के चैयरमैन वी के सक्सेना का कहना है कि भारत बांस का विश्व में दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश है, लेकिवन हम इसका इस्तेमाल अपने उत्पादों में 5 फीसदी भी नहीं करते हैं. जबकि चीन अपने फर्नीचर के निर्माण में 90 फीसगी तक बांस का इस्तेमाल करता है.

The post अब प्लास्टिक बोतल की जगह मिलेंगा बांस की बोतल में पानी, आज करेंगे नितिन गडकरी लॉन्च appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/now-bamboo-bottle-will-get-water-instead-of-plastic-bottle-nitin-gadkari-will-launch-today/

गांधी की 150वीं जयंतीः गांधी ने दुनिया में एक अनमोल आध्यात्मिक विरासत छोड़ी है

चीन ने कहा है कि महात्मा गांधी ने न सिर्फ भारत के लोगों को प्रेरित किया बल्कि दुनिया में भी एक अनमोल आध्यात्मिक विरासत छोड़ी है और इसके साथ ही उनके प्रसिद्ध उद्धरण का उल्लेख किया कि ”चीन और भारत एक साझा यात्रा में सुख और दुख को बांटने वाले सह यात्री हैं।”

बीजिंग के प्रसिद्ध छाओयांग पार्क में 2005 में गांधी की मूर्ति लगाई गई, जिसे जानेमाने मूर्तिकार युआन जिकुन ने बनाया है। मूर्ति के लगने के बाद कम्युनिस्ट देश में गांधी के प्रशंसकों को उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए एक मौका मिल गया है। तब से बीजिंग में दो अक्तूबर ने विशेष महत्व ग्रहण कर लिया।

हर साल गांधी जयंती पर यह पार्क गांधी भजन और उनके उपदेशों से गूंज उठता है। चीन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ”एक नेता और भारतीय राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन के अगुआ के रूप में गांधी ने भारत की आजादी में असाधारण योगदान दिया।”

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने कहा, ”महात्मा के नाम से विख्यात, उनके आध्यात्म और कर्म ने न सिर्फ भारत के लोगों को प्रेरित किया, बल्कि दुनिया में भी एक अनमोल आध्यात्मिक विरासत छोड़ी है।” गेंग ने गांधी के इन विचारों को याद किया कि ”चीन और भारत एक साझा यात्रा में सुख और दुख को बांटने वाले सह यात्री हैं” और कहा कि चीन भारत के साथ परस्पर राजनीतिक विश्वास और सहयोग बढ़ाना चाहता है।

गेंग ने कहा, ”इस समय भारत और चीन दोनों ही राष्ट्रीय विकास की महत्वपूर्ण अवस्था में हैं। चीन परस्पर राजनीतिक भरोसे को बढ़ाने, व्यावहारिक सहयोग में बढ़ोतरी और राष्ट्रीय कायाकल्प के लिए भारत के साथ काम करने को तैयार है।” उन्होंने कहा कि चीन रणनीतिक संचार को मजबूत बनाने और चीन-भारत संबंधों को लगातार आगे बढ़ाने का इच्छुक है। उनकी टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग जल्द ही चेन्नई के पास मामल्लापुरम में मिलने वाले हैं।

The post गांधी की 150वीं जयंतीः गांधी ने दुनिया में एक अनमोल आध्यात्मिक विरासत छोड़ी है appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/150th-birth-anniversary-of-gandhi-gandhi-has-left-a-precious-spiritual-legacy-in-the-world/

पाकिस्तान करतारपुर गलियारे के उद्धघाटन के मौके पर मनमोहन सिंह को बुलाएगा

पाकिस्तान ने नवंबर में होने वाले करतारपुर गलियारे के उद्घाटन समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को आमंत्रित करने का फैसला किया है. पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने सोमवार को मीडिया को इसकी जानकारी दी.

पीटीआई के मुताबिक कुरैशी ने एक टीवी चैनल को बताया, ‘करतारपुर गलियारे का उद्घाटन एक बड़ा कार्यक्रम है, पाकिस्तान इसकी जोर-शोर से तैयारी कर रहा है. हमने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को इसमें बुलाने का निर्णय किया है. हम जल्दी ही इस बारे में उन्हें एक औपचारिक पत्र भेजेंगे.’

पाकिस्तानी विदेश मंत्री का आगे कहना था, ‘मनमोहन सिंह सिख समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं. उनका और उन सिख श्रद्धालुओं का स्वागत करके हमें बहुत प्रसन्नता होगी, जो गुरु नानक देव के 550 वें प्रकाश पर्व पर करतारपुर आने वाले हैं.’

भारतीय सिख श्रद्धालुओं के लिए पाकिस्तान ने करतारपुर गलियारे को नौ नवंबर से खोलने की घोषणा की है. यह गलियारा पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा करतारपुर साहिब और भारत के गुरदासपुर में डेरा बाबा नानक साहिब को जोड़ेगा. करतारपुर साहिब गुरुद्वारा की स्थापना सिखों के संस्थापक गुरु गुरुनानक देव जी ने 1522 में की थी. पाकिस्तान करतारपुर में गुरुद्वारा दरबार साहिब के लिए भारतीय सीमा तक गलियारे का निर्माण कर रहा है, जबकि पंजाब के गुरदासपुर जिले में डेरा बाबा नानक से दूसरे हिस्से तक का निर्माण भारत द्वारा किया जाएगा.

दोनों देश इस बात पर सहमत हुए हैं कि पाकिस्तान गलियारे के जरिये प्रतिदिन पांच हजार श्रद्धालुओं को अपने यहां आने की अनुमति देगा. यह भारत-पाकिस्तान के बीच 1947 के बाद से अब तक का पहला वीजा मुक्त गलियारा होगा. गलियारा बनने के बाद भारतीय श्रद्धालुओं को सिर्फ परमिट हासिल कर आवाजाही की सुविधा मिलेगी.

The post पाकिस्तान करतारपुर गलियारे के उद्धघाटन के मौके पर मनमोहन सिंह को बुलाएगा appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/pakistan-to-call-manmohan-singh-at-the-inauguration-of-kartarpur-corridor/