Wednesday, January 1, 2020

इसरो प्रमुख के सिवन ने बताई 2019 की उपलब्धियां, 2020 के लक्ष्यों पर किए कई खुलासे

भारतीय रक्षा अनुसंधान संस्थान (इसरो) के अध्यक्ष के सिवन ने बुधवार को 2019 की उपलब्धियां और 2020 के टारगेट के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि सरकार ने चंद्रयान-3 को मंजूरी दे दी है और इस परियोजना पर कार्य चल रहा है। चंद्रयान-3 मिशन में ऑर्बिटर नहीं होगा। इसमें केवल लैंडर और रोवर होंगे।

के सिवन ने कहा, ‘दूसरे स्पेस पोर्ट के लिए जमीन अधिग्रहण पर कार्य चल रहा है। दूसरा पोर्ट तमिलनाडु के थुथुकुडी में होगा।’ चंद्रयान-2 को लेकर उन्होंने कहा, ‘बेशक हम सफलतापूर्वक चंद्रमा की सतह पर लैंड नहीं कर पाए लेकिन हमने चंद्रयान -2 पर अच्छी प्रगति की है। ऑर्बिटर अब भी काम कर रहा है। यह अगले सात सालों तक काम करता रहेगा और साइंस डेटा देता रहेगा।’

इसरो अध्यक्ष ने भारत के महत्वकांक्षी गगनयान मिशन को लेकर बताया कि इसकी डिजाइनिंग का काम पूरा हो गया है। साथ ही यान में जाने के लिए चार यात्रियों का चुनाव कर लिया गया है। 2022 में गगनयान मिशन के जरिए भारत पहली बार अतंरिक्ष में मानव को भेजेगा। इससे पहले भारत के राकेश शर्मा अतंरिक्ष में रूस के अंतरिक्षयान से गए थे।

The post इसरो प्रमुख के सिवन ने बताई 2019 की उपलब्धियां, 2020 के लक्ष्यों पर किए कई खुलासे appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/isro-chief-k-sivan-reveals-2019-achievements-many-revelations-made-on-2020-targets/

प्रिया प्रकाश वारियर ने इस अभिनेत्री के चैलेंज को किया पूरा, आप भी जानिए

प्रिया प्रकाश वॉरियर के साल 2018 में एक आंख मारने वाले वीडियो ने पूरी दुनिया में काफी सुर्खियां बटोरी थी। प्रिया का आंख मारने वाला अंदाज इतना वायरल हुआ कि वह अपनी पहली फिल्म रिलीज़ होने से पहले ही पॉपुलर हो गईं। वहीं, अब साल 2019 के आखिरी दिन 31 दिसंबर को प्रिया प्रकाश ने अपना आइकॉनिक अंदाज़ को दोहराते एक बार फिर आंख मारी है।

प्रिया प्रकाश ने अपने इंस्‍टाग्राम में आंख मारने का जो वीडियो शेयर किया है उसमें वह खूबसूरत काली ड्रेस पहने हुई हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर फिर वायरल हो रहा है।

दरअसल, हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रिया प्रकाश को एक चैलेंज किया। दीपिका पादुकोण ने अपनी आने वाली फिल्म ‘छपाक’ के शूट के दौरान प्रिया प्रकाश वारियर के अंदाज में आंख मारती नजर आ आईं। ये वीडियो दीपिका के का तीसरा एपिसोड था। इस वीडियो को प्रिया प्रकाश ने भी हार्ट इमो देकर अपना रिएक्शन दिया।

प्रिया प्रकाश वारियर का ये आंख मारने का सिलसिला मलयालम फिल्म ‘ओरू अदार लव ‘ के रिलीज होने से पहले शुरू हुआ। यह उनकी पहली फिल्म थी, लेकिन 26 सेकंड के इस वीडियो ने उन्हें फिल्म रिलीज़ होने से पहले ही इंटरनेट क्वीन बना दिया था। ये ‘मनिक्य मलाराया पूवी’ सॉन्ग के वीडियो में उनकी आंखों के इशारे ही थे, जिसने पूरे देश को उनका फैन बना दिया था।

The post प्रिया प्रकाश वारियर ने इस अभिनेत्री के चैलेंज को किया पूरा, आप भी जानिए appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/priya-prakash-warrier-completes-the-challenge-of-this-actress-you-also-know/

बर्फीली ठंड पर भारी नए साल की खुमारी, भारत और दुनिया में जोरशोर से मनाया गया नए साल का जश्न

भारत में नए साल का आगाज हो चुका है। दुनिया में सबसे पहले नए साल ने न्यूजीलैंड में दस्तक दी। न्यूजीलैंड के ऑकलैंड स्थित स्काई टॉवर आतिशबाजी की रंगीन चकाचौंध से जगमगा उठा। गगनचुंबी टॉवर से आतिशबाजी देखते ही बनी।भारत समेत पूरे विश्व में नए साल का जश्न धूमधाम से मनाया जा रहा है।

खासकर उत्तर भारत में बर्फीली ठंड पर भी नए साल के जश्न की खुमारी भारी पड़ रही है। नए साल के जश्न के मौके पर देश के कई बड़े शहरों में होटल और पब खचाखच रहे। इसके अलावा प्रमुख ऐतिहासिक और दर्शनीय स्थलों पर लोग नए साल का जश्न मनाने के लिए जमा हुए। मुंबई के गेट वे ऑफ इंडिया और मरीन ड्राइव पर भारी तादाद में लोग नया साल मनाने के लिए पहुंचे। वहीं छत्तीसगढ़ रायपुर से सीआरपीएफ जवानों का डांस करता हुआ वीडियो आया।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को लोगों से एक शांतिपूर्ण और करुणामयी समाज का निर्माण करने के लिए खुद को प्रतिबद्ध बनाने को कहा। राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी एक बयान के अनुसार कोविंद ने नववर्ष 2020 की पूर्व संध्या पर नागरिकों को दिये अपने संदेश में कहा, ”नववर्ष और नये दशक की सुबह एक ऐसे समाज के निर्माण के लिए खुद को प्रतिबद्ध करने का एक अवसर है जो शांतिपूर्ण और करुणामयी हो।” बयान के अनुसार राष्ट्रपति ने सभी भारतीयों और वैश्विक समुदाय को नये साल की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा, ”नया साल आपके जीवन में खुशी और समृद्धि लेकर लाये।”

भारत में नए साल का जश्न देश के कई बड़े शहरों में जोरशोर से मनाया जा रहा है। शहरों की प्रमुख जगहों पर लोग नए साल के जश्न के लिए जमा हुए हैं। इसी फेहरिस्त में मुंबई के गेट वे ऑफ इंडिया और मरीन ड्राइव पर लोग जुटे हैं।

The post बर्फीली ठंड पर भारी नए साल की खुमारी, भारत और दुनिया में जोरशोर से मनाया गया नए साल का जश्न appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/heavy-new-years-open-on-icy-cold-new-year-celebration-celebrated-loudly-in-india-and-the-world/

भारतीय स्टेट बैंक के 42 करोड़ ग्राहकों के लिए बड़ी खबर! आज से बदल गया है एटीएम से पैसे निकालने का नियम

देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में एक जनवरी 2020 से ATM से कैश निकालने के नियम बदल गए हैं। रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक पैसे निकालने के लिए ओटीपी (ओटीपी) अनिवार्य होगा। एसबीआई ने कार्ड क्लोनिंग और कार्ड कार्ड कर बढ़ती धुंध रोकने के लिए कैश निकालने पर ओटीपी की व्यवस्था शुरू की है।

रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक नियम लागू होंगे
रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक 10 हजार रुपये से ज्यादा की निकासी पर आपके रेजर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा, जिसके बाद ही कैश निकाला जा सकेगा। यह ओ केवल केवल एक ही ट्रांसजेक्शन के लिए काम करेगा, अर्थात यह यूनीक कोड होगा। दूसरे ट्रांसजेक्शन के लिए अलग कोड कोड बनाना होगा।

दूसरे बैंक से निकासी पर लागू नहीं
बता दें कि नई प्रणाली से कैश निकालने की मौजूदा प्रक्रिया पर कोई असर नहीं पड़ेगा। यह सिस्टम केवल एसबीआई के एटीएम पर लागू है, किसी और बैंक के एटीएम पर यह प्रणाली काम नहीं करेगी ।कैसे काम करेगा।

>> एसबीआई के ग्राहकों को एटीएम से निकासी के वक्त अपना मोबाइल के साथ रखना होगा।

>> कांग्रेसैक्शन के दौरान खाने से जुड़े मोबाइल नंबर पर बैंक की ओर से एक वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) भेजा जाएगा।

एटीएम में पासवर्ड के साथ यह ओटीपी नंबर भी मौजूद करना होगा।

>> यह प्रक्रिया किसी और बैंक के एटीएम पर काम नहीं करेगी क्योंकि वर्तमान में नेशनल फाइनेंशियल स्विच (NFS) में इसे तैयार नहीं किया गया है।

The post भारतीय स्टेट बैंक के 42 करोड़ ग्राहकों के लिए बड़ी खबर! आज से बदल गया है एटीएम से पैसे निकालने का नियम appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/big-news-for-42-crore-customers-of-state-bank-of-india-the-rules-for-withdrawing-money-from-atms-have-changed-since-today/

‘बांग्‍लादेशी असल में हिंदू थे, वे भारतीयों जैसे’, क्‍वांटिको की राइटर बोलीं- इस्‍लाम तो बाद में आया

लेखिका शरबरी जोहरा अहमद मानती हैं कि छप्पलादेशी बहुत हद तक भारतीयों की तरह हैं, आसिस्की और वे मूल रूप से हिंदू थे। शरबरी का जंम ढाका में हुआ था। वह सिर्फ 3 सप्ताह की थी, जब उनकी माँ-बाप थीसेन अमेरिका आई थीं। उनका मानना ​​है कि छप्पनदेश्वरी अब अपनी हिंदू संस्कृति को भुलाना चाहती हैं।

शरबरी ने प्रसिद्ध अमेरिकन टीवी श्रृंखला ‘ब्रेकवांटिको’ का सीजन 1 लिखा है। वह कहती हैं कि बंगाली की पहचान छन्लादेश में खोती जा रही है। आशिक दक्षिणवादी धार्मिक समूह हावी हैं। कोलकाता में उन्हें पीटीआई से कहा गया, “छप्पलादेश अपनी हिंदू विरासत से इनकार कैसे कर सकता है? हम मूल रूप से हिंदू थे। बांग्लाम तो बाद में आए।”

अहमद ने कहा, “अंग्रेजों ने हमारा शोषण किया, हमें लूटा और हमें मार दिया।” उनके पास दूसरे विश्‍व युद्ध के दौरान ब्रिटिश प्रधानमंत्री रहे विंसटन चर्चिल को ‘नस्सलाबदी’ कहा। अहमद के मुताबिक, “उसने बंगाल का चावल अपने सैनिकों को खिलाया और जब उसे ये बताया गया तो कोई बात नहीं ही नहीं मिली। अपनी रिसर्च के दौरान, मुझे पता चला कि उसकी पैदा की गई कृत्रिम भुखमरी में 20 लाख बंगाली मारे गए। जब चर्चिल की तारीफ करते हैं तो यह वैसा ही है जैसे मित्रों के लिए हिटलर की तारीफ की जाए। ”

शरबरी अपनी पहली नॉवेल ‘धूल के नीचे उसके पैर’ के बारे में आ रही हैं। उन्हें कहा इसके बारे में बताते हुए कहा, “ग्रेट ब्रिटेन पर हमारे तीन ट्रिलियन डॉलर बकाया हैं। आपको उसे महंगाई के हिसाब से एडजिस्ट करना होगा। फिर भी, उनकी (ब्रिटिश) एकता आज भी उपनिवेशवादी है।”

The post ‘बांग्‍लादेशी असल में हिंदू थे, वे भारतीयों जैसे’, क्‍वांटिको की राइटर बोलीं- इस्‍लाम तो बाद में आया appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/bangladeshis-were-hindus-they-were-like-indians-quanticos-writer-said-islam-came-later/

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तानी घुसपैठियों से मुठभेड़ में 2 जवान शहीद, ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास भारी हथियारों से लैस पाकिस्तानी घुसपैठियों के साथ मुठभेड़ में सेना के 2 जवान शहीद हो गए। अधिकारियों ने कहा कि घुसपैठियों को खारी थरयाट जंगल में उस समय रोका गया जब उन्होंने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) से भारत में घुसने का प्रयास किया था।

सेना ने कहा, ‘नौशेरा सेक्टर में घेराबंदी और तलाश अभियान के दौरान सेना के दो सैनिक शहीद हो गए। अभियान अब भी चल रहा है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।’

संदिग्ध आतंकियों की मूवमेंट की जानकारी के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। घुसपैठियों ने सैनिकों पर गोलियां चलाईं और भीषण गोलीबारी के दौरान दो सैनिक शहीद हो गए। अधिकारियों ने बताया कि इलाके में बड़ा अभियान चलाया जा रहा है।

The post जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तानी घुसपैठियों से मुठभेड़ में 2 जवान शहीद, ऑपरेशन जारी appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/jammu-and-kashmir-2-soldiers-martyred-in-encounter-with-pakistani-intruders-operation-continues/

Tuesday, December 31, 2019

नए साल का नया नियम, याद रखें भारतीय रेल का 139 सेवा नंबर

  • भारतीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर दी जानकारी
  • 139 नंबर पर रेलवे से जुड़ी हर समस्‍या का होगा निपटारा

नए साल का आगाज हो चुका है. वहीं भारतीय रेल भी अपने करोड़ों यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नए-नए बदलाव करता रहता है. भारतीय रेल सर्विसेज बेहतर बनाने के लिए कार्य कर रही है. इसी के साथ यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेल ने हेल्पलाइन नंबर 139 नंबर को जारी किया है. ये नंबर 1 जनवरी से इस्तेमाल किया जा सकेगा. जिसकी जानकारी भारतीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर के दी.

पीयूष गोयल ने ट्वीट करते हुए कहा कि रेलवे की विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों को एकीकृत कर 139 में बदल दिया गया है, यह नंबर इंटरएक्टिव वॉइस रिस्पांस पर आधारित है. यह व्यवस्था 1 जनवरी से लागू की जा रही है, इसके शुरू होने पर यात्रियों को सहायता के लिए अलग अलग नंबरों के स्थान पर सिर्फ एक हेल्पलाइन नंबर 139 को याद रखना होगा.

रेलवे की विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों को एकीकृत कर 139 में बदल दिया गया है, यह नंबर इंटरएक्टिव वॉइस रिस्पांस पर आधारित है.

रेलवे हेल्‍पलाइन नंबर

जानकारी के अनुसार भारतीय रेल रेलवे में यात्री सुविधा और सेवा के कई नंबर जारी थे. जिससे कई बार यात्री अथवा जरूरतमंद विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की सर्विस को लेकर कन्फयूज हो जाते थे. जिसको देखते हुए 1 जनवरी से भारतीय रेल के अनेक हेल्पलाइन नंबर की बजाय सिर्फ 139 नंबर जारी किया है. अब आप सिर्फ 139 नंबर का इस्‍तेमाल कर रेलवे से जुड़ी हर समस्‍या का निपटारा कर सकते हैं.

दरअसल, भारतीय रेल ने अब 139 सेवा नंबर को एकीकृत रेलवे हेल्पलाइन में तब्दील कर दिया है. बताया जा रहा है कि ये नंबर इंटरैक्टिव वाइस रिस्पांस सिस्टम पर आधारित है. ऐसे में अब यात्रियों को अलग-अलग नंबर याद रखने की जरूरत नहीं है.

किराए में बढ़ोतरी

वहीं नया साल के आगाज के साथ इंडियन रेलवे ने किराए में बढ़ोतरी कर लोगों को तगड़ा झटका दिया है. वहीं नया रेल किराया एक जनवरी से लागू होगा. किराये में बढ़ोतरी का बड़ा असर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों पर होगा. रेलवे ने 4 पैसे प्रति किलोमीटर तक यात्री किराए में बढ़ोतरी की है.

The post नए साल का नया नियम, याद रखें भारतीय रेल का 139 सेवा नंबर appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/new-year-new-rule-remember-139-service-number-of-indian-railways/