Wednesday, April 1, 2020

इन आईलैश कर्लिंग हैक्स की मदद से आंखों को मिलेगा एक परफेक्ट लुक

आईमेकअप तब तक कंप्लीट नहीं माना जाता, जब तक आईलैश को एक परफेक्ट लुक ना दिया जाए। आमतौर पर महिलाएं अपनी आईलैश को घना व ब्यूटीफुल लुक देने के लिए आईलैश कर्लर और मस्कारे को अप्लाई करती हैं। उस समय तो आईलैश अच्छी लगती हैं, लेकिन जल्द ही वह DROOPY नजर आती हैं। खासतौर से, जिन महिलाओं की पलकें लंबी व घनी होती हैं, उनके साथ यह समस्या अधिक होती है। ऐसे में आपको समझ नहीं आता कि आपसे गलती कहां हो रही है और आप अपनी इस समस्या को दूर कैसे करें।

अगर आपका नाम भी ऐसी ही महिलाओं की लिस्ट में शामिल है और अक्सर आप इस समस्या से जूझती हैं तो अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसे आईलैश कर्लर हैक्स बता रहे हैं, जिसे जानने के बाद आपको फिर कभी दोबारा DROOPY LASHES की परेशानी नहीं होगी। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-

हेयर ड्रायर का इस्तेमाल

सुनने में आपको अजीब लगे कि आईलैश को कर्ल करने में हेयर ड्रायर का इस्तेमाल। लेकिन यह एक बेहद यूजफुल ट्रिक है। जिस तरह बालों को कर्ल करने के लिए अगर हीट टूल्स का इस्तेमाल किया जाए तो यह लंबे समय तक टिकते हैं। ठीक उसी तरह आईलैश को कर्ल करने के बाद आप उसके लुक को यूं ही बनाए रखना चाहती हैं तो आप पहले हेयर ड्रायर की मदद से आईलैश कर्लर को गर्म करें। इसके लिए आप आईलैश कर्लर को लगभग तीन से चार इंच दूर रखें और इसे कुछ सेकंड के लिए गर्म करें। इसके बाद आप उसे अपने लैशेज पर अप्लाई करें। हालांकि आप यह सुनिश्चित करें कि आईलैश कर्लर बहुत अधिक गर्म ला हो, अन्यथा इससे आपकी लैशेज को नुकसान पहुंच सकता है। लास्ट में आप मस्कारा अप्लाई करें।

करें सेक्शन

अगर आप उन महिलाओं में से हैं, जिनकी आईलैश हैवी हैं और आईलैश कर्लर के इस्तेमाल के बाद भी आपको परफेक्ट लुक नहीं मिलता तो आप सभी आईलैश हेयर को एक साथ कर्ल करने की जगह छोटे-छोटे सेक्शन में कर्ल करें। यह ऐसे ही है, जैसे आप बालों को कर्ल या स्ट्रेट करने के लिए छोटे-छोटे सेक्शन करती हैं और आपको एक बेहतर लुक मिलता है। इसी तरह, आप आईलैश हेयर्स के थोड़े-थोड़े पार्ट पर कर्लर को अप्लाई करें।

अप्लाई कर्लर विद मस्कारा

अमूमन आईलैश कर्लर को इस्तेमाल करने के बाद मस्कारा अप्लाई करने की सलाह दी जाती है। लेकिन अगर आप चाहती हैं कि आईलैश कर्लर से आपको एक बेहतरीन लुक मिले तो आप कर्लर के बाद मस्कारा अप्लाई करने की जगह दोनों को एक साथ इस्तेमाल करें। इसके लिए पहले आप अपने सीधे हाथ में आईलैश कर्लर लेकर उसे लैश को कर्ल करें। अब आप दूसरे हाथ में मस्कारा वैंड लें। इसके बाद आप आईलैश कर्ल को पकड़े हुए ही मस्कारा को अपने लैशेज पर अप्लाई करें। आपकी लैशेज को एक परफेक्ट लुक मिलेगा। साथ ही DROOPY LASHES नहीं होगी।

लगाएं लाइनर

वैसे तो आईलैश कर्लर की मदद से आप अपनी आई लैश को कर्ल करती हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो आप आईलैश कर्लर से आप एक परफेक्ट आईलाइनर क्रिएट कर सकती हैं। इसके लिए आप अपनी पसंद की कलर्ड पेंसिल आईलाइनर को कर्लर के अपर पार्ट के बॉटम सेक्शन पर लगाएं। यवह हिस्सा जो आपकी लैश लाइन के ठीक ऊपर स्पर्श करेगा। इसके बाद आप इसे लैश लाइन पर अप्लाई करें। इस तरह आप कम टाइम में एकदम परफेक्ट आईलाइनर लगा पाएंगी।

The post इन आईलैश कर्लिंग हैक्स की मदद से आंखों को मिलेगा एक परफेक्ट लुक appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/these-eyelash-curling-hacks-will-give-the-eyes-a-perfect-look/

येलो आईलाइनर को बनाएं अपने आईमेकअप का हिस्सा और पाएं यूनिक लुक

मेकअप करना यकीनन हर लड़की को काफी अच्छा लगता है। मेकअप की खासियत यह होती है कि वह सिर्फं आपके चेहरे की कमियों को ही नहीं छिपाता, बल्कि इसकी मदद से आप हर दिन एक न्यू व डिफरेंट लुक क्रिएट कर सकती हैं। हालांकि डिफरेंट लुक क्रिएट करने में कलर्स का एक अहम् रोल होता है। खासतौर से, आप आईमेकअप करते समय किस कलर और स्टाइल का इस्तेमाल कर रही हैं, यह काफी महत्वपूर्ण है। मेकअप करते समय आईज का कितना अहम् स्थान होता है, यह इसी से पता चलता है कि सबसे ज्यादा समय आईमेकअप में ही लगता है। अगर आईमेकअप में एक्सपेरिमेंट करते समय आपसे थोड़ी सी भी गलती हो जाए तो पूरा लुक ही बिगड़ जाता है।

अगर आप भी अपने आईमेकअप को इंटरस्टिंग बनाना चाहती हैं तो येलो कलर को आप अपने आईमेकअप का हिस्सा बनाएं। इन दिनों कलर्ड आईलाइनर का चलन है। आपने भी ब्लू, पर्पल, रेड जैसे कलर्स का आईलाइनर अप्लाई किया होगा। लेकिन आज हम आपको एक बेहद ही डिफरेंट कलर के बारे में बता रहे हैं। जी हां, येलो आईलाइनर आपके मेकअप लुक्स को एकदम यूनिक बना सकता है। आप भी इस आईलाइनर को एक नहीं, बल्कि कई तरह से अप्लाई कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-

येलो विद ब्लैक

अगर आप अपनी आई मेकअप को एक नेक्स्ट लेवल पर ले जाना चाहती हैं तो डबल कलर आईलाइनर अप्लाई कर सकती हैं। जी हां, येलो आईलाइनर को आप ब्लैक लाइनर के साथ लगा सकती हैं। इसमें आप कई तरह से एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। जैसे पहले ब्लैक लाइनर लगाएं। इसके बाद ब्लैक लाइनर के उपर ही आप येलो लाइनर लगाएं। वैसे आप पहले येलो लाइनर लगाकर उसके उपर भी ब्लैक लाइनर अप्लाई कर सकती हैं। लाइनर लगाते समय आप विंग्ड लुक भी क्रिएट कर सकती हैं। इसी तरह, आप अपर लैश लाइन पर ब्लैक लाइनर और लोअर लैश लाइन पर येलो लाइनर लगा सकती हैं।

ग्राफिक लुक

अगर आप अपने मेकअप को एक बोल्ड लुक देना चाहती हैं तो येलो आईलाइनर से आईज पर ग्राफिक लुक क्रिएट करें। इसके लिए आप आईज पर पहले ग्लिटर आईलाइनर को अप्लाई करें। उसके उपर आप येलो आईलाइनर की मदद से एक डिफरेंट स्टाइल बनाएं। यह एकदम यूनिक स्टाइल है और यंग गर्ल्स इस लुक को कैरी कर सकती हैं।

कैट आईलाइनर लुक

येलो आईलाइनर से यह लुक भी काफी इंटरस्टिंग है और यकीनन हर किसी को काफी पसंद आएगा। आईलाइनर से आपने कैट आई लुक तो कई बार क्रिएट किया होगा, लेकिन इस बार थोड़ा अलग करें। इसके लिए आप पहले ब्लैक आईलाइनर से इनर कार्नर पर आईलाइन करें। इसके बाद येलो आईलाइनर से आउटर कार्नर पर थोड़ा विंग्ड लुक देते हुए कैट आईलाइनर स्टाइल बनाएं। अगर आप आईमेकअप की मदद से एक न्यू लुक चाहती हैं तो यह येलो कैट आईलाइनर लुक क्रिएट कर सकती हैं।

आईलाइनर विद डॉट लुक

यह एक सॉफ्ट लुक है, जिसे आप केजुअल से लेकर पार्टी में कैरी कर सकती हैं और न्यू लुक क्रिएट कर सकती हैं। इस लुक में आप अपर लैश लाइन के आउटर कार्नर पर येलो आईलाइनर की मदद से विंग्ड लुक बनाएं। वहीं आप इनर कार्नर पर येलो कलर से डॉट बना सकती हैं।

स्मोकी आईज

आई मेकअप में स्मोकी आईमेकअप काफी पसंद किया जाता है। अमूमन नाइट मेकअप में लड़कियां ज्यादा स्मोकी आईज लुक क्रिएट करती है। स्मोकी आई मेकअप के दौरान अमूमन डार्क कलर्स का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन अगर आप एक यूनिक लुक चाहती हैं तो इसमें भी येलो कलर इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए आप पहले डार्क कलर्स से स्मोकी आईज क्रिएट करें। इसके बाद आप येलो आईलाइनर को ग्राफिक स्टाइल में अप्लाई करें।

The post येलो आईलाइनर को बनाएं अपने आईमेकअप का हिस्सा और पाएं यूनिक लुक appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/make-yellow-eyeliner-a-part-of-your-eye-makeup-and-get-a-unique-look/

मनी प्लांट लगाने के लिए कौन सी दिशा रहेगी शुभ?

मनी प्लांट धन का प्रतीक है, यह बात तो सभी जानते हैं, मगर क्या आप जानते हैं मनी प्लांट को घर की कौन सी दिशा में रखने से दोगुना लाभ मिलता है? तो चलिए जानते हैं दक्षिण एशिया से आए इस पौधे के बारे में विस्तार से … मनी प्लांट वास्तु के अनुसार व्यक्ति के लिए लकी माना जाता है, मगर मनी प्लांट आपके परिवार को तभी फायदा देगा जब आप इसे सही दिशा में लगाएंगे। सही दिशा में लगाने से ही मनी प्लांट हरा भरा और आपके लिए फलदायक सिद्ध होता है। आइए जानते हैं कैसे ….

South-East दिशा होती है अति उत्तम

घर की साउथ ईस्ट दिशा को अग्नि कोण भी कहा जाता है। इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से आपको धन से जुड़े ढेरों लाभ मिलते हैं। मनी प्लांट को कभी भी घर के उत्तर पूर्व कोने में न लगाएं, क्योंकि मनी प्लांट का ग्रह शुक्र है और घर के उत्तर पूर्व में बृहस्पती जी निवास करते हैं।शुक्र और बृहस्पती एक दूसरे के अनुरूप होने के कारण इस दिशा में लगा मना प्लांट फलदायी नहीं होगा।

-आप घर के इस कोण में तुलसी या फिर छोटे छोटे
-कोई भी फूल बिना किसा भय के लगा सकते हैं।

सही दिशा में क्यों जरूरी है मनी प्लांट?

-सही दिशा में मनी प्लांट लगाने से घर में पॉजिटिव एनर्जी प्रवेश करती है। आज पूरी दुनिया केरोना के डर से घरों में बंद है। घर में रखा मना प्लांट आपको ऐसी चिंता जनक स्थित में पॉजिटिव बनाए रखने में मदद करती है।

-गलत दिशा में रखा मना प्लांट जहां जीवन में आर्थिक तंगी का कारण बनता है, वहीं पति-पत्नि में लड़ाई झगड़े का भी यह मुख्य कारण होता है।

-मनी प्लांट की बेल हमेशा ऊपर की तरफ उठनी चाहिए, ताकि आप जीवन में तरक्की पा सकें। जमीन पर गिरी हुई बेल जीवन में उदासी और नुकसान की प्रतीक मानी जाता है।

-मनी प्लांट के हरा रंग बुद्ध का प्रतीक माना जाता है। बुद्ध ग्रह जीवन में खुशियों का प्रतीक है। ऐसें में जब भी मनी प्लांट का पौधा लगाने की सोचें तो उसे बुधवार के दिन ही लगाएं।

-आप मनी प्लांट को गमले या पानी जिसमें मर्जी रखें, मगर हर रोज थोड़ा सा जल डालकर मन ही मन 1 मिनट के लिए इसकी पूजा जरूर करें। ऐसा करने से आर्थिक परेशानियां दूर होने के साथ साथ घर के वास्तु दोष भी खत्म होंगे।

The post मनी प्लांट लगाने के लिए कौन सी दिशा रहेगी शुभ? appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/which-direction-will-be-auspicious-for-setting-up-a-money-plant/

घर में पूजा स्थान कैसा हो, किस देवता की प्रतिमा रखें

वर्तमान समय में जब आप कोरोना, लॉकडाउन के कारण मंदिर आदि बंद होने से वहां जा नहीं सकते तो क्या करें ? वैसे भी आजकल दौड़भाग की जिंदगी में अक्सर दिनचर्या बहुत व्यस्त होने से आप रोज मंदिर नहीं जा सकते। इसलिए घर में बने छोटे या बड़े पूजा स्थान पर ही अपने अपने ईष्ट का स्मरण करते हेैं। देखें आपका मंदिर कहां हो, कैसा हो, कोैन सी मूर्तियां हों, कितनी हों, कौन सी न हों, दिशा क्या हो.
घर चाहे छोटा हो या बड़ा, अपना हो या किराये का, लेकिन हर घर में मंदिर जरूर होता है। कई बार पूजा-पाठ के लिए स्थान बनवाते समय जाने-अनजाने में लोगों से छोटी-मोटी वास्तु संबंधी गलतियां हो जाती हैं। इन गलतियों की वजह से पूजा का फल व्यक्ति को प्राप्त नहीं हो पाता है।सुख शांति और सकारात्‍मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए घर में मंदिर का उचित स्‍थान पर होना भी बहुत जरूरी है।
पूजा घर हमेशा पूर्व या उत्‍तर दिशा में ही होना चाहिए। मंदिर का पश्चिम या दक्षिण दिशा में होना अशुभ फलों का कारण बन सकता है। घर में मंदिर या पूजाघर के ऊपर या आस-पास में शौचालय नहीं होना चाहिए। मंदिर को रसोईघर में बनाना भी वास्‍तु के हिसाब से उचित नहीं माना जाता है। भगवान की मूर्तियों को एक-दूसरे से कम से कम 1 इंच की दूरी पर रखें। एक ही घर में कई मंदिर न बनाएं वरना मानसिक, शारीरिक और आर्थिक समस्‍याओं का सामना करना पड़ सकता है।
सीढ़‍ियों के नीचे या फिर तहखाने में भूलकर भी मंदिर न बनवाएं। ऐसा करने से पूजा-अर्चना का फल नहीं मिलता।
घर में जहां पर मंदिर बना हो, ध्‍यान रखें कि उस ओर पैर करके नहीं सोना चाहिए।
पूजा घर का द्वार टिन या लोहे की ग्रिल का नहीं होना चाहिए। पूजा घर शौचालय के ठीक ऊपर या नीचे न हो। पूजा घर शयन-कक्ष में न बनाएं।
घर में दो शिवलिंग, तीन गणेश, दो शंख, दो सूर्य-प्रतिमा, तीन देवी प्रतिमा, दो द्वारका के गोमती चक्र और दो शालिग्राम का पूजन करने से गृहस्वामी को अशान्ति प्राप्त होती है। पूजा घर का रंग स़फेद या हल्का क्रीम होना चाहिए। भगवान की तस्वीर या मूूर्ति आदि नैऋत्य कोण में न रखें। इससे बनते कार्यों में रुकावटें आती हैं। मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा उस देवता के प्रमुख दिन पर ही करें या जब चंद्र पूर्ण हो अर्थात 5,10,15 तिथि को ही मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा करें।
शयनकक्ष में पूजा स्थल नहीं होना चाहिए। अगर जगह की कमी के कारण मंदिर शयनकक्ष में बना हो तो मंदिर के चारों ओर पर्दे लगा दें। इसके अलावा शयनकक्ष के उत्तर पूर्व दिशा में पूजास्थल होना चाहिए।
ब्रह्मा, विष्णु, शिव, सूर्य और कार्तिकेय, गणेश, दुर्गा की मूर्तियों का मुंह पश्‍चिम दिशा की ओर होना चाहिए कुबेर, भैरव का मुंह दक्षिण की तरफ़ हो, हनुमान का मुंह दक्षिण या नैऋत्य की तरफ़ हो। उग्र देवता (जैसे मां काली) की स्थापना घर में न करें।
रसोई घर, शौचालय, पूजाघर एक-दूसरे के पास न बनाएं। घर में सीढ़ियों के नीचे पूजाघर नहीं होना चाहिए। भगवान जी का चेहरा कभी भी ढकना नहीं चाहिए, यहां तक कि फूल-माला से भी चेहरा नहीं ढकना चाहिए।

The post घर में पूजा स्थान कैसा हो, किस देवता की प्रतिमा रखें appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/what-should-be-the-place-of-worship-in-the-house-keep-the-idol-of-which-deity/

मां महागौरी के प्रसन्न होने पर भक्तों को सभी सुख अपने आप ही प्राप्त हो जाते हैं

चैत्र नवरात्रि के आठवें दिन मां दुर्गा की पूजा महागौरी स्वरूप में की जाती है। मार्कंडेय पुराण के अनुसार शुभ-निशुम्भ से पराजित होकर देवतागण गंगा के तट पर जिस देवी की प्रार्थना कर रहे थे वह महागौरी हैं। देवी महागौरी के अंश से ही कौशिकी का जन्म हुआ जिसने शुम्भ निशुम्भ के प्रकोप से देवताओं को मुक्त कराया। यह देवी गौरी शिव की पत्नी हैं। इन्ही की पूजा शिवा और शाम्भवी के नाम से भी की जाती है।
महागौरी ने शिवजी को प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या का संकल्प लिया था। जिससे इनका शरीर काला पड़ गया था। इनकी तपस्या से प्रसन्न होकर जब शिव जी ने इनके शरीर पर पवित्र गंगाजल डाला तब वह विद्युत के समान पूरी तरह कांतिमान और गौर हो गया। तभी से इनका नाम महागौरी पड़ा।
देवी महागौरी का रंग अत्यंत गोरा है। इनकी चार भुजाएं हैं। वाहन बैल है। देवी के दाहिने ओर के ऊपर वाले हाथ में अभय मुद्रा और नीचे वाले हाथ में त्रिशूल है। बाएं ओर के ऊपर वाले हाथ में डमरू और नीचे वाले हाथ में वर मुद्रा है। इनका स्वभाव अति शांत है। मां महागौरी के प्रसन्न होने पर भक्तों को सभी सुख अपने आप ही प्राप्त हो जाते हैं। इसके साथ ही शांति का अनुभव भी होता है।

पूजा विधि
चौकी पर देवी महागौरी की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें और गंगा जल या गोमूत्र से शुद्धिकरण करें।
चौकी पर चांदी, तांबे या मिट्टी के घड़े में जल भरकर उस पर नारियल रखकर कलश स्थापना करें।
चौकी पर श्रीगणेश, वरुण, नवग्रह, षोडश मातृका यानी 16 देवियां, सप्त घृत मातृका यानी सात सिंदूर की बिंदी लगाकर स्थापना करें।
इसके बाद व्रत, पूजन का संकल्प लें और वैदिक एवं सप्तशती मंत्रों द्वारा माता महागौरी सहित सभी स्थापित देवताओं की पूजा करें।
पूजन सामग्री में शुद्ध जल, कच्चा दूध, दही, पंचामृत, वस्त्र, सौभाग्य सूत्र, चंदन, रोली, हल्दी, सिंदूर, दुर्वा, बिल्वपत्र, आभूषण, पुष्प-हार, सुगंधित द्रव्य, धूप-दीप, नैवेद्य, फल और पान शामिल कर सकते हैं।
इसके बाद दक्षिणा चढ़ाकर आरती एवं प्रदक्षिणा करें और मंत्र पुष्पांजलि करने के बाद प्रसाद बांटकर पूजा पूरी करें।
देवी महागौरी की पूजा का मंत्र
श्वेते वृषे समारूढा श्वेताम्बराधरा शुचिः।
महागौरी शुभं दद्यान्महादेवप्रमोददा।।

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

देवी महागौरी की पूजा का महत्व

देवी महागौरी की पूजा करने से हर तरह के कष्ट दूर हो जाते हैं। जो स्त्री इनकी पूजा करती हैं। देवी उनके सुहाग की रक्षा करती हैं। देवी महागौरी की पूजा से कुंवारी लड़कियों को योग्य वर मिलता है। जो पुरूष इनकी पूजा करते हैं उनका जीवन सुखमय रहता है। इनके प्रभाव से हर तरह के पाप खत्म हो जाते हैं। इनकी पूजा से आनंद और सुख मिलता है। असंभव काम भी पूरे हो जाते हैं। देवी महागौरी की पूजा करने से मनोवांछित फल भी मिलते हैं। देवी की पूजा से पाप खत्म जाते है। जिससे मन और शरीर शुद्ध हो जाता है। अपवित्र व अनैतिक विचार भी नष्ट हो जाते हैं। देवी दुर्गा के इस सौम्य रूप की पूजा से मन की पवित्रता बढ़ती है। जिससे सकारात्मक ऊर्जा भी बढ़ने लगती है। मन को एकाग्र करने में मदद मिलती है।

The post मां महागौरी के प्रसन्न होने पर भक्तों को सभी सुख अपने आप ही प्राप्त हो जाते हैं appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/upon-the-delight-of-maa-mahagauri-the-devotees-get-all-the-happiness-on-their-own/

लॉकडाउन के बीच रिलायंस जियो ने अपने उपभोक्ताओं को दिया बड़ा फायदा

देश में कोरोना संक्रमण के चलते 21 दिन का लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। लॉकडाउन की वजह से लोगों को अपनों से संपर्क करने में किसी भी तरह की दिक्कत ना हो इसके लिए रिलायंस जियो ने बड़ा ऐलान किया है। जियो ने अपने तमाम उपभोक्ताओं की 100 अतिरिक्त मिनट और 100 मैसेज की सुविधा दी है। इस सुविधा का लाभ 17 अप्रैल तक उठाया जा सकता है। कंपनी की ओर से ऐलान किया गया है कि उपभोक्ता की वैलिडिटी अगर खत्म हो गई है तो भी उनकी सेवा को बंद नहीं किया जाएगा।

एटीएम, भीम से भी कर सकते हैं रिचार्ज

रिलायंस जियो ने इस सुविधा का लाभ देशभर के अपने उपभोक्ताओं को देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही रिलायंस ने बैंक के साथ भी सहभागिता की है ताकि एटीएम और ऑनलाइन यूपीआई एप के जरिए लोग अपना फोन रिचार्ज कर सकें। कंपनी की ओर से बयान जारी करके कहा गया है कि कुछ रिलायंस जियो के यूजर्स रिचार्ज नहीं कर पा रहे हैं। लिहाजा जियो अपने उपभोक्ताओं को अतिरिक्त मिनट और मैसेज की सुविधा दे रही है। कंपनी की ओर से कहा गया है कि वैद्यता खत्म होने के बाद भी इनकमिंग कॉल जारी रहेगी।

 

बीएसएनएल ने भी दिया लाभ

इससे पहले बीएसएनएल ने भी अपने उपभोक्ताओं के लिए इस सुविधा का ऐलान किया था। बीएसएनएल ने अपने उपभोक्ताओं की वैलिडिटी को 20 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया है। इनके फोन को 10 रुपए का बैलेंस भी दिया गया है ताकि लोग अपने करीबियों के संपर्क में रहें। ना सिर्फ जियो, बीएसएनएल बल्कि एयरटेल ने भी इससे पहले अपने उपभोक्ताओं को इस सुविधा का लाभ देने का ऐलान किया था।

 

एयरटेल ने भी दिया है लाभ

एयरटेल कंपनी की ओर से ऐलान किया गया है कि वह अपने सभी ग्राहकों को वैद्यता को 17 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया गया है, इसके अलावा उनके नंबर पर 10 का रिचार्ज भी करेगी। सभी 80 मिलियन प्रीपेड यूजर्स के नंबर को 10 रुपए से रिचार्ज किया जाएगा, जिसका इस्तेमाल लोग अपने लोगों से संपर्क में बने रहने के लिए कर सकते हैं। लोग अपने संबंधियों और करीबियों को फोन कर सकते हैं और मैसेज कर सकते हैं।

 

The post लॉकडाउन के बीच रिलायंस जियो ने अपने उपभोक्ताओं को दिया बड़ा फायदा appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/reliance-jio-gave-big-benefits-to-its-consumers-amid-lockdown/

भतीजे की मौत से इमोशनल हुए सलमान खान, ट्वीट कर जताया दुख

कोरोना वायरस के बीच सलमान खान के परिवार के लिए एक बुरी खबर है। खबर यह है कि, सलमान खान के भतीजे अब्दुल्लाह की मौत हो गई।

राज एक्सप्रेस। देश भर में कोरोना वायरस का कहर जारी है। इसी बीच सलमान खान के परिवार के लिए दुख भरी खबर सामने आई है। खबर यह है कि, सलमान खान के भतीजे (कजिन भाई के बेटे) अब्दुल्लाह खान का निधन हो गया है। अब्दुल्ला के निधन की खबर सुनते ही सलमान खान का परिवार शोक में डूबा हुआ है। सलमान खान के अपने सोशल मीडिया पर दुख जाहिर किया है।

सलमान खान ने जाहिर किया दुख:

अभिनेता सलमान खान ने अपने भतीजे के निधन पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट किया है। सलमान ने खुद अब्दुल्लाह के साथ फोटो शेयर की और लिखा, “हमेशा तुम्हें प्यार करूंगा।”

फेफड़ों में इन्फेक्शन के कारण हुई मौत:

खबरों के मुताबिक, सलमान खान के भतीजे अब्दुल्ला की मौत फेफड़ों में हुए इन्फेक्शन के कारण से हुई है। बात दें, अब्दुल्ला को कोकिला धीरुभाई अंबानी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

बॉडी बिल्डर थे अब्दुल्ला:

बात दें कि, अब्दुल्ला एक मशहूर बॉडी बिल्डर थे। सलमान और उनका रिश्ता बहुत ही खास था। उन्हें सलमान के सबसे करीबी लोगों में माना जाता था। सलमान और अब्दुल्ला ने बॉडी बिल्डिंग के ट्रेनिंग साथ में की थी।

डेजी शाह ने जताया शोक:

अभिनेत्री डेजी शाह ने अब्दुल्ला के निधन पर उनकी एक तस्वीर पोस्ट करके शोक जताया है। उन्होंने फोटो शेयर करने के साथ एक कैप्शन भी लिखा है। डेजी शाह ने लिखा, “मेरे बेस्ट फ्रेंड, तुम्हें हमेशा प्यार करूंगी।”

ज़रीन खान ने भी जताया शोक:

डेजी शाह के अलावा अभिनेत्री ज़रीन खान ने अपने इंस्टाग्राम पर अब्दुल्लाह की एक तस्वीर शेयर कर शोक जताया है। उन्होंने उर्दू में कैप्शन लिखा हैं।

The post भतीजे की मौत से इमोशनल हुए सलमान खान, ट्वीट कर जताया दुख appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/salman-khan-emotional-over-nephews-death-expressed-grief-by-tweeting/