Sunday, September 1, 2019

कुर्ती के साथ पहनने के लिए ये 5 एक्सेसरीज़, खूबसूरत लगेंगी

रोज सुबह तैयार होने के लिए जब अलमारी खोलकर कुछ समझ नहीं आता तो लड़कियां अक्सर कुर्ता पहनने का डिसाइज करती हैं। यह एक ऐसा आउटफिट है जो हर लड़की पर सूट भी करता है और हर ओकेजन पर जमता भी है। चाहे फैमिली फंक्शन हो, फ्रेंड्स के साथ हैंगआउट करना हो या ब्वॉयफ्रेंड के साथ मूवी देखने जाना हो, कुर्ते को आप जींस, लैगी, प्लाजो और स्कर्ट किसी के भी साथ पहन सकती हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि कुर्ता लड़कियों को क्यूट और डीसेंट दिखाने में भी मदद करता है। लेकिन कभी कभी कुर्ता बहुत बोरिंग लगने लगता है, जिस वजह से लड़कियां इससे मन हटा लेती हैं। इसलिए आज हम आपको 5 ऐसी चीजें बता रहे हैं जिन्हें आप कुर्ते के साथ पहनकर अपनी पर्सनेलिटी में चार चांद लगा सकती हैं।

झुमके और हूप्स

दिल्ली में रहने वालों के लिए सरोजिनी नगर और जनपथ झुमके और हूप्स खरीदने के लिए बेस्ट मार्किट हैं। यहां आपको सस्ती कीमत में काफी अच्छे और डिजाइनर झुमके व हूप्स मिल जाएंगे। जबकि मुंबई वालों के लोग, कोलाबा सबसे बेस्ट जगह है। बाकी अन्य लोगों के लिए ऑन्लाइन शॉपिंग सबसे बेस्ट ऑप्शन है। गोल्ड और सिल्वर किसी भी तरह के झुमके आप कैरी कर सकती हैं।

कोल्हापुरी चप्पल

जब कुर्ते के साथ फुटवियर की बात आती है तो कोल्हापुरी चप्पल सबकी पहली पसंद होती है। कुर्ते के साथ कोल्हापुरी चप्पल पहनकर वाकई पर्सनेलिटी में चार चांद लग जाते हैं। एक तो यह फ्लैट होती हैं इसलिए स्मार्ट लगने के साथ ही आप कम्फरटेबल भी फील करती हैं।

बिंदी

यदि आपने कभी बिंदी ट्राई नहीं की है तो इस बार कुर्ती के साथ लगाएं। यकीन मानिए चेहरे पर अलग ही ग्लो आ जाएगा। अगर आपको कलरफुल बिंदी लगाना पसंद नहीं है तो आप सिंपल सी छोटी ब्लैक बिंदी लगा सकती हैं। यह हर लड़की पर सूट करती है।

मल्टीकलर के दुपट्टे

अगर आपका कुर्ता बहुत सिंपल है और आपको किसी फंक्शन के लिए थोड़ा हैवी लुक चाहिए तो आप मल्टीकलर के दुपट्टे कैरी करें। आजकल मार्किट में सस्ती कीमत में बहुत अच्छे, हैवी और डिजाइन वाले दुपट्टे मिल रहे हैं। सरोजनी नगर, जनपथ, कमला नगर मार्किट और करोल बाग इसके लिए बेस्ट है।

चूड़ी

चूड़िया पहनना कहीं न कहीं हर लड़की को पसंद होता है। सिल्वर कलर की चूड़िया हर तरह के कुर्ते पर सूट करती है। अगर आप सिल्वरचूड़ियों के साथ हैवी कड़ा ट्राई करना चाहें तो इससे भी अलग लुक आता है।

The post कुर्ती के साथ पहनने के लिए ये 5 एक्सेसरीज़, खूबसूरत लगेंगी appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/these-5-accessories-to-wear-with-kurti-will-look-beautifull/

No comments:

Post a Comment