Tuesday, October 29, 2019

रूटीन में करती है हेयर प्रेस तो यूं रखें बालों का ध्यान

बात अगर किसी फंक्शन की हो या ऑफिस में बालों को सुंदर लुक देने कीज्यादातर लड़कियां स्ट्रेटनर का इस्तेमाल करना पसंद करती हैं। हेयर स्ट्रेटनर से कुछ ही मिनटों में बाल सीधे हो जाते हैं व देखने में काफी सुंदर भी लगते है लेकिन इससे आपके बाल डैमेज होने का काफी डर रहता है। कई बार इसकालगातार इस्तेमाल से बाल भी झड़ने लगते हैं। ऐसे में जरुरी है कि आप स्ट्रेटनर का इस्तेमाल करने के साथ अपने बालों की पूरी केयर भी करें।

हीट प्रोटेक्टर सीरम

बालों के लिए जब भी ऐसे हेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते है तो उसमें से हीट निकलती है जिससे बाल झड़ना, रुखेपन की समस्या हो सकती है। इसलिए आप इन प्रोडक्ट के इस्तेमाल से पहले हीट प्रोटेक्टर सीरम बालों पर स्प्रे करें। इससे बाल हीट से बचें रहेगें व उनकी पहले की तरह शाइन बनी रहेगी।

सही आयरन

मार्किट में कम दाम पर कई तरह के स्ट्रेटनर मिल जाते है लेकिन आप हमेशा अच्छी क्वालिटी के हेयर स्ट्रेटनर का इस्तेमाल करें। ध्यान रखें कि इसमें सीरेमिक प्लेट हो और आप टेंपरेटर को आसानी से एडजस्ट कर सकें। इससे बाल भी कम डैमेज होगे व आप जरुरत के अनुसार तापमान भी सेट कर पाएंगी।

सभी बाल करें आयरन

बालों को आयरन करते हुए अक्सर लड़कियां एक सेक्शन को बार- बार आयरन करती रहती है जिससे बालों को नुक्सान पहुंच सकता है इसलिए पहले बालों के सभी सेक्शन को स्ट्रेट करें उसके बाद अगर कहीं कमी दिखें तो दोबारा स्ट्रे करें।

आयलिंग

रोज स्ट्रेटनर का इस्तेमाल करने के कारण बालों की ज्यादा केयर करने की जरुरत पड़ती है। इसलिए सप्ताह में एक बार हेयर मास्क बालों में लगाएं व मसाज जरुर करें। महीने में एक बार हेयर स्पा जरुर लें।

The post रूटीन में करती है हेयर प्रेस तो यूं रखें बालों का ध्यान appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/hair-presses-in-the-routine-so-take-care-of-your-hair-like-this/

वैसलीन के 10 ऐसे फायदे जिनसे हैं बेखबर, इस्तेमाल के बाद नहीं पड़ेगी महंगे कॉस्मेटिक्स की जरूरत

सौंदर्य उत्पाद वैसे तो बेहद महंगे होते हैं लेकिन एक सौंदर्य उत्पाद ऐसा भी है जिसके मिडिल क्लास से लेकर अपर क्लास तक हर वर्ग के लोग कायल हैं। सबकी चहेती पेट्रोलियम जेली यानी वैसलीन वो उत्पाद है जो लगभग हर घर में मिल जाएगा। फटी एड़ियां हों या होंठ, रूखी त्वचा हो या कोई ब्यूटी हैक वैसलीन अनोखी तरह से काम करती है। आज हम आपको वैसलीन के ऐसे ही कुछ फायदों के बारे में बताएंगे, जिससे आप अबतक अनजान थे।

हर लड़की लंबी-लंबी घनी पलकें पाने के बारे में सोचती है। आपकी इस इच्छा को भी वैसलीन की मदद से पूरा किया जा सकता है। रोज रात में सोते वक्त पलकों पर वैसलीन लगाएं। इसमें थोड़ा वक्त लग सकता है लेकिन असर जरूर दिखेगा।

अगर आप भी इस बात से परेशान रहती हैं कि परफ्यूम लगाने के कुछ देर बाद ही इसकी खुशबू गायब हो जाती है तो अब ये नहीं होगा। अगली बार परफ्यूम लगाने से पहले अपनी कलाई और गर्दन पर थोड़ा सा वैसलीन लगाने के बाद परफ्यूम स्प्रे करें और पूरे दिन खुशबू आती रहेगी।

टैटू बनवाने के एक हफ्ते तक आपको इसका खास ध्यान रखना पड़ता है। इसके लिए टैटू पर वैसलीन की एक अच्छी परत लगाएं। ये ना सिर्फ टैटू को नमी से बचाएगा बल्कि टैटू बनवाने के बाद होने वाली खुजली और जलन में भी राहत देगा।

अगर आप हमेशा अपनी बिखरी आईब्रोज से परेशान रहती हैं तो वैसलीन से आपको काफी राहत मिलेगी। ब्रश या पुराने मस्कारा के ब्रश में थोड़ा सा वैसलीन लेकर आईब्रोज़ को संवारें। इससे ना सिर्फ वो सेट रहेंगी बल्कि घनी भी बनेंगी।

मेकअप करते वक्त आपको एहसास हो कि आपके पास हाइलाइटर नहीं है या खत्म हो गया है तो हम समझ सकते हैं कि कितना बुरा लगता है। वैसलीन एक बहुत ही अच्छा और सस्ता हाइलाइटर है। इसे उंगली पर लेकर हल्के हाथों से गालों पर लगाएं। लेकिन ऑयली स्किन वालों को ऐसा करने की सलाह नहीं देंगे।

लॉन्ग-स्टे लिपस्टिक्स और वॉटरप्रूफ मेकअप को उतारना कितना मेहनत का काम है जो बिना महंगे मेकअप रिमूवर के मुमकिन नहीं है। बता दें कि आप वैसलीन को मेकअप रिमूवर के तौर पर इस्तेमाल कर सकती हैं और जिद्दी मेकअप भी चुटकियों में साफ हो जाएगा।

अक्सर बाल कलर करते वक्त या मेहंदी लगाते वक्त ये कानों और माथे पर लग जाती है जिसका दाग कई दिनों तक नहीं जाता है और ये दिखने में भी काफी खराब लगता है। इससे बचने के लिए कलर करने से पहले कानों और हेयरलाइन पर वैसलीन लगाएं, ऐसा करने से कलर त्वचा पर नहीं लगेगा।

The post वैसलीन के 10 ऐसे फायदे जिनसे हैं बेखबर, इस्तेमाल के बाद नहीं पड़ेगी महंगे कॉस्मेटिक्स की जरूरत appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/10-such-benefits-of-vaseline-that-are-unaware-expensive-cosmetics-will-not-be-needed-after-use/

घूमने का बना रहे हैं प्लान तो बेस्ट होगा नाॅर्थ सिक्किम, जानिए यहां की खासियत

घूमने का शौकिन भला कौन नही होता, अलग-अलग जगहों पर घूमने से आप एंजाॅय करते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही डेस्टीनेशन के बारे में बताने जा रहे हैं। नॉर्थ सिक्किम ही सबसे बेस्ट हो सकता है। नॉर्थ सिक्किम इसलिए क्योंकि यहां जनसंख्या कम है, लेकिन खूबसूरती के मामले में ये किसी भी तरह से कम नहीं है। अगर पूर्वी हिमालय की असली खूबसूरती देखनी है और सूर्य की पहली किरण के साथ ही प्रकृतिक सौंदर्य का मज़ा लेना है तो यहां जरूर आएं। ये दुनिया के तीसरे सबसे ऊंचे पहाड़ (भारत के सबसे ऊंचे) कंचनजंगा पर स्थित है। धरती के स्वर्ग से कम नहीं है ये।

गुरुडोनग्मार लेक- भारत का सबसे ऊंचा तालाब ये है और इसकी ऊंचाई 17800 फिट है। यहां की खूबसूरती आपका मन मोह लेगी। इसे जरूर जोधपुर दुनिया के उभरते हुए ट्रेवलिंग डेस्टिनेशन्स में शामिल, इन 5 फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स को दे रहा है टक्कर

युमथांग वैली- कश्मीर ही नहीं इसे भी धरती का स्वर्ग कहा जा सकता है। यहां कई फूलों की प्रजातियां मिलेंगी और इसे भी वैली ऑफ फ्लॉवर्स ही कहा जाएगा। ये खूबसूरत जगह आपकी ट्रैवल लिस्ट में होनी चाहिए।

युमेस्मडॉन्ग- इसे जीरो प्वाइंट कहा जाता है। क्योंकि यहां से आगे कोई भी गाड़ी नहीं जा सकती है। इसके आगे पर्यटकों को जाने भी नहीं दिया जाता है क्योंकि इसके आगे भारत-चीन की सीमा है।

चोपटा वैली- ये जगह गर्मियों में हरियाली से ढंकी होती है, और सर्दियों में बर्फ से ढंकी होती है। ये शहर से थोड़ी दूर स्थित है इसलिए यहां ज्यादा टूरिस्ट नहीं होते, लेकिन इसका मतलब नहीं कि इस प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर जगह को देखा न जा सके।

माउंटेन कटाओ- ये सिक्किम के सबसे उत्तरी जगहों में से एक है। ये गैंगटॉक से 144 किलोमीटर दूर है और लाचुंग से 28 किलोमीटर। यहां स्नो एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए सबसे बेस्ट जगह है। आपको सर्दियों के मौसम में स्नोबोर्डिंग, स्कीइंग, ट्यूबिंग आदि सब तरह के गेम मिलेंगे।

The post घूमने का बना रहे हैं प्लान तो बेस्ट होगा नाॅर्थ सिक्किम, जानिए यहां की खासियत appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/if-you-are-planning-to-roam-then-north-sikkim-will-be-the-best-know-the-specialty-here/

यूरोप से कम नहीं है नॉर्थ सिक्किम, यहां की 10 जगहें आपकों देंगी स्वित्जरलैंड जैसा मज़ा

वैसे तो नॉर्थ ईस्ट में घूमने के लिए बहुत कुछ है, लेकिन सिक्किम की बात ही कुछ और है। अगर आपको ठंड पसंद है तो नॉर्थ सिक्किम ही सबसे ज्यादा हो सकता है। उत्तरार्थ सिक्किम इसलिए क्योंकि यहाँ जनसंख्या कम है, लेकिन खूबसूरती के मामले में ये किसी भी तरह से कम नहीं है। अगर पूर्वी हिमालय की असली सुंदरता देखनी है और सूर्य की पहली किरण के साथ ही प्रकृतिक सौंदर्य का मज़ा लेना है तो यहां जरूर जाना चाहिए। ये दुनिया के तीसरे सबसे ऊंचे पर्वत (भारत के सबसे ऊंचे) कंचनजंगा पर स्थित है। पृथ्वी के स्वर्ग से कम नहीं है ये।

वैसे तो यहां मौसम काफी ठंडा हो जाता है और नॉर्थ सिक्किम जो सिक्किम का सबसे बड़ा जिला है वहां तापमान सर्दियों में -20 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है, लेकिन कई लोग इस सर्द मौसम में भी सिर्फ और सिर्फ ठंड के मौसम में और यहां की प्राकृतिक सुंदरता का मज़ा लेने आते हैं। अभी तक तो ये छिपे हुए समझा जाता था, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में तुरिस्ट यहाँ बढ़ गए हैं। इसका कारण इंस्टाग्राम और वर्ल्ड फेमस टूरिस्ट का यहाँ आना है।

अब ये स्पिति वैली, लद्दाख तुरिज्म और चंद्रताल जैसे कई चर्चित टूरिस्ट डिस्प्ले जैसा ही फेमस हो गया है। अब बात करते हैं उन 10 स्थानों की जहां उत्तरार्थ सिक्किम में जाना चाहिए।

1. गुरुदोनग्मार लेक (गुरुडोंगमार झील)

भारत का सबसे ऊंचा तालाब ये है और इसकी ऊंचाई 17800 फिट है। यहां की खूबसूरती आपका मन मोह लेगी।

इसे जरूर जोधपुर दुनिया के उभरते हुए त्रिलिंग डेस्टिनेशन्स में शामिल, इन 5 फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स को दे दिया जा रहा है।

2. युमथांग वैली (युमथांग घाटी) –

कश्मीर ही नहीं इसे भी धरती का स्वर्ग कहा जा सकता है। यहाँ कई फूलों की प्रजातियाँ मिलेंगी और इसे वैली ऑफ फ्लॉवर्स ही कहा जाएगा। ये खूबसूरत जगह आपकी फोटो लिस्ट में होनी चाहिए।

3. युमस्मडॉन्ग (युसमंडग) –

इसे जीरो प्वाइंट कहा जाता है। क्योंकि यहां से आगे कोई भी गाड़ी नहीं जा सकती है। इसके आगे पर्यटकों को जाने के लिए भी नहीं दिया जाता है क्योंकि इसके आगे भारत-चीन की सीमा है।

4. चोपटा वैली (चोपता घाटी) –

ये जगह गर्मियों में हरियाली से ढंकी होती है, और सर्दियों में बर्फ से ढंकी होती है। यह शहर से थोड़ा दूर स्थित है इसलिए यहां ज्यादा टूरिस्ट नहीं हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि इस प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर जगह को देखा जाए।

5. घुड़सवार कटाओ (माउंट कटो) –

ये सिक्किम के सबसे उत्तरी स्थानों में से एक है। ये गैंगटॉक से 144 किलोमीटर दूर है और लाचुंग से 28 किलोमीटर। यहाँ स्नो एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए सबसे ज्यादा करीब जगह है। आपको सर्दियों के मौसम में स्नोबोडिंग, स्कीइंग, ट्यूबिंग आदि सभी तरह के गेम मिलेंगे।

6. शुंगथंग (चुंगथांग) –

लाचेन नदी के करीब स्थित उत्तरार्थ सिक्किम का ये शहर प्राकतिक सौंदर्य के साथ-साथ धर्मिक महत्व भी रखता है। कहा जाता है कि गुरू पद्मसंभव यहाँ 8 वीं शताब्दी में गए थे और तिब्बत जाने से पहले यहाँ विश्राम किया गया था।

7. क्रो ले (क्रो की झील) –

ये एक और खूबसूरत तालाब है जो सिक्किम में स्थित है। ये शहर से 50 किलोमीटर दूर है।

8. थंगू वैली (थांगु घाटी) –

यह छोटा सा शहर कई टूरिस्ट स्थानों के बेस की तरह काम करता है। जैसे गुरुडोंगमार तालाब जाना हो तो टूरिस्ट यहाँ आते हैं।

यह जरूर किसी भी उम्र में किए जा सकते हैं ये 7 एडवेंचर स्पोर्ट्स हैं

9. लाचुंग (लाचुंग) –

ये जगह अब काफी फेमस हो गई है। यहाँ दो नदियों का संगम भी होता है। सोचिए जरा इतनी ऊंचाई पर संगम देखना कितना अच्छा लगता है।

10. लाचेन (लाचेन) –

पूरे सिक्किम की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है ये। यहां 8838 फीट की ऊंचाई पर आपको इतनी खूबसूरत नजारे देखने मिलेंगे कि आप खुश हो जाएंगे।

The post यूरोप से कम नहीं है नॉर्थ सिक्किम, यहां की 10 जगहें आपकों देंगी स्वित्जरलैंड जैसा मज़ा appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/north-sikkim-is-not-less-than-europe-10-places-here-will-give-you-fun-like-switzerland/

अगर आप नहीं घूमें हैं ये खूबसूरत स्थान तो मान लीजिए नही किया यूपी दर्शन

आप सबने उत्तर प्रदेश देखा ही होगा, लेकिन आज हम आपको वहां मौजूद कुछ खूबसूरत स्थानों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्हें शायद आपने भी नही देखा होगा। वैसे जब उत्तर प्रदेश की बात आती है तो आंखों के सामने पहली तस्वीर आगरा और वाराणसी की ही आती है। वहीं ये दोनों शहर काफी पॉपुलर भी हैं। लेकिन आज हम आपको उत्तर प्रदेश के कुछ ऐसे जगहों के बारे में बताएंगे जिन्हें देखकर आप कहेंगे, ‘इन्हें नहीं देखा तो उत्तर प्रदेश नहीं देखा।’

बौद्ध धर्म पवित्र स्थान…

बताते चलें कि, वाराणसी से 10 किलोमीटर की दूरी पर बौद्ध धर्म का एक पवित्र स्थान सारनाथ है। यहां जाकर आप सुकून के कुछ पल बिता सकते हैं। दुनियाभर से लोग यहां घूमने आते हैं। सारनाथ में भगवान बुद्ध ने ज्ञान प्राप्ति के बाद अपना पहला उपदेश दिया था। यहां पर कई खूबसूरत स्तूप और मंदिर हैं। मीरजापुर जिले के विंध्‍य पर्वत पर स्‍थापित माता विंध्‍यवासिनी का मंदिर 51 शक्तिपीठ में से एक है। महाभारत हो या पद्मपुराण, हर जगह मां के इस स्‍वरूप का वर्णन मिलता है।

चित्रकूट उत्तर प्रदेश…

ध्यान देने वाली बात ये है कि मंदाकिनी नदी के किनारे बसा चित्रकूट उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बीच स्थित है। यहां पर कई हिंदू मंदिर हैं। अगर आप हिंदू पौराणिक कथाओं में खो जाना चाहते हैं तो आपको यह प्राचीन महत्व का शहर जरूर घूमना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि राम-भरत मिलाप यहीं पर हुआ था। अगर आप हर तरफ हरियाली और वन्‍यजीवों की मस्तियां देखने के शौकीन हैं, तो आपको दुधवा नैशनल पार्क आना चाहिए।

देख पाएंगे खूबसूरत पक्षियों का नजारा…

जंगली जानवरों के अलावा यहां आपको यूरेशियन मरून ओरियोल, यूरेशियन गॉशहॉक और रेड हेडेड वल्चर्स जैसे खूबसूरत पक्षी भी नजर आ सकते हैं। नवंबर से दुधवा के जंगल आम लोगों के लिए खोल दिए जाते हैं। नैशनल चंबल घड़ियाल सेंचुरी करीब 600 किमी लंबा है और यह मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में हैं। साल 1973 में चंबल नदी के अधिकांश भाग को नैशनल सेंचुरी घोषित किया गया था। लगभग 2100 वर्ग मीटर में फैले इस सेंचुरी में साल 1989 से घड़ियालों को संरक्षण देना शुरू हुआ था। तो अगर आप भी उत्तर प्रदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो ये जगह देखना ना भूलें।

The post अगर आप नहीं घूमें हैं ये खूबसूरत स्थान तो मान लीजिए नही किया यूपी दर्शन appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/if-you-have-not-visited-this-beautiful-place-then-do-not-assume-that-you-have-visited-up/

37 प्रकार की बीमारियों को भी दूर करने की क्षमता रखता है, यह दुनिया का सबसे रहस्यमयी पौधा.!

37 प्रकार की बीमारियों को भी दूर करने की क्षमता रखता है, :- अपने हमेशा सुना होगा की यदि किसी चीज का ज्ञान लेना हो तो पूरा ज्ञान लेना चाहिए क्योंकि आधा अधूरा ज्ञान कभी भी लाभदायक नहीं होता है। ठीक उसी प्रकार आयुर्वेद में भी बहुत सी ऐसी चीज़ो के बारे में बताया गया है लोगों जिनके बारे में पूरा तरह नहीं जानते है और वह आयुर्वेदिक चीज़ो का पूरा फायदा भी नहीं उठा पाते है।

आज हम आपको आज के लेख में बताने जा रहे है की एक ऐसे पौधे को जिसके बारे में आज तक आपको शायद किसी ने नहीं बताया होगा। यह कोई मामूली पौधा नहीं बल्कि एक ऐसा पौधा है जिसके बारे में यदि आपको पूरा ज्ञान है तो आप 37 प्रकार की बीमारियों को भी पूरी तरह से समाप्त कर सकते है। इस लाभकारी पौधे का नाम अतिबला है। चलिए जानते है की इस पौधे का इस्तेमाल आप कौन कौन सी बीमारियों में किस प्रकार से कर सकते है।

पेशाब का बार-बार आना

अतिबला की जड़ की छाल का पाउडर यदि चीनी के साथ लें तो बार-बार पेशाब आने की बीमारी से छुटकारा मिलता है।

मसूढ़ों की सूजन

अतिबला के पत्तों का काढ़ा बनाकर यदि आप प्रतिदिन दिन में 3 से 4 बार कुल्ला करें तो रोजाना के इस प्रयोग करने से मसूढ़ों की सूजन व मसूढ़ों का ढीलापन दूर होता है।

गीली खांसी

अतिबला के साथ कंटकारी, बृहती, वासा के पत्ते और अंगूर को बराबर मात्रा में लेकर काढ़ा बना लेते हैं। इसे 14 से 28 मिलीमीटर की मात्रा में 5 ग्राम शर्करा के साथ मिलाकर दिन में दो बार लेने से गीली खांसी बिल्कुल पूरी तरह से ठीक हो जाती है।

दस्त

अतिबला (कंघी) के पत्तों को देशी घी में मिलाकर दिन में 2 बार पीने से दस्त में काफी लाभ होता है।

पेशाब के साथ खून आना

अतिबला की जड़ का 40 मिलीलीटर की मात्रा में काढ़ा सुबह-शाम पीने से पेशाब में खून का आना पूरी तरह से बंद हो जाता है।

बवासीर

अतिबला के पत्तों को पानी में उबालकर उस्का अच्छी तरह से काढ़ा बना लें। इस काढ़े में उचित मात्रा में ताड़ का गुड़ मिलाकर पीयें। इससे बवासीर में बेहतरीन लाभ होता है।

पेट में दर्द होने पर

अतिबला के साथ पृश्नपर्णी, कटेरी, लाख और सोंठ को मिलाकर दूध के साथ पीने से पित्तोदर यानी पित्त के कारण होने वाले पेट के दर्द में बहुत ही लाभ मिलेगा।

मूत्ररोग

अतिबला के पत्तों या जड़ का काढ़ा लेने से मूत्रकृच्छ (सुजाक) रोग पूरी तरह से दूर होता है। ये काढ़ा सुबह-शाम 40 मिलीलीटर लें। यदि इसके बीज 4 से 8 ग्राम रोज लें तो काफी लाभ होता है।

शरीर को शक्तिशाली बनाना

शरीर में कमजोरी होने पर अतिबला के बीजों को पकाकर खाने से शरीर की ताकत काफी बढ़ जाती है।

The post 37 प्रकार की बीमारियों को भी दूर करने की क्षमता रखता है, यह दुनिया का सबसे रहस्यमयी पौधा.! appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/it-also-has-the-ability-to-remove-37-types-of-diseases-it-is-the-most-mysterious-plant-in-the-world/

मेकअप आर्टिस्ट ही नहीं, इन तरीकों से भी आप जुड़ सकते हैं ब्यूटी इंडस्ट्री से

जब भी ब्यूटी इंडस्ट्री में कॅरियर बनाने की बात होती है तो सबसे पहले मेकअप आर्टिस्ट बनने का ही ख्याल आता है। यकीनन यह कॅरियर ऑप्शन हर किसी के मन को लुभाता है और आजकल तो सिर्फ महिलाएं ही नहीं, पुरुष भी बतौर मेकअप आर्टिस्ट बनकर अच्छा खासा पैसा और नाम कमा रहे हैं। लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि आप सिर्फ मेकअप आर्टिस्ट बनकर ही अपना कॅरियर संवारें। अगर आप भी खुद को खूबसूरती की इस दुनिया में स्थापित करना चाहते हैं तो इसके लिए आप अन्य कई राहों को चुन सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको इनमें से कुछ के बारे में बताते हैं-

मेकअप आर्टिस्ट
इसके बारे में तो हर कोई जानता है। एक मेकअप आर्टिस्ट पार्टी वियर मेकअप से लेकर ब्राइडल, फोटोशूट, मीडिया मेकअप आदि करता है। इनका मुख्य काम कॉस्मैटिक्स का सही तरह से एप्लीकेशन करना होता है और इन्हें कलर्स व शेड्स की काफी अच्छी जानकारी होती है। बतौर प्रोफैशनल मेकअप आर्टिस्ट आप सैलून, फिल्म, थिएटर, मॉडलिंग एजैंसी या फैशन डिजाइनर्स आदि के साथ जुड़कर काम कर सकते हैं।

ब्यूटी ब्लॉगर
अगर आप अपने टैलेंट व स्किल को दुनिया के सामने लाना चाहते हैं तो इसमें इंटरनैट की मदद लें। आप बतौर ब्यूटी ब्लॉगर खुद को स्थापित कर सकते हैं। आप लेखन या वीडियोज के जरिए अपने स्किल्स को लोगों के साथ बांट सकते हैं। अगर आप सच में मेकअप व ब्यूटी केयर की गहरी समझ रखते हैं तो यकीनन लोग आपको काफी पसंद करेंगे। आप अपने ब्लॉग में किसी मेकअप प्रॉडक्ट का रिव्यू करने से लेकर ब्यूटी व मेकअप करने की तकनीक, मेकअप ट्यूटोरियल, ब्यूटी टिप्स व ट्रैंड के बारे में बता सकते हैं। बस आप अपना ब्लॉग या चैनल शुरू करें और अपना ज्ञान दूसरों के साथ बांटें। बतौर ब्यूटी ब्लॉगर आप खुद को काफी फेमस भी कर सकते हैं।

हेयर स्टाइलिस्ट
कभी भी मेकअप तभी अच्छा लगता है, जब हेयर स्टाइलिंग भी अच्छी हो। जहां कुछ समय पहले तक मेकअप आर्टिस्ट ही हेयर स्टाइलिंग करते थे, वहीं अब अलग से प्रोफैशनल हेयर स्टाइलिस्ट की डिमांड होने लगी है। हेयर स्टाइलिस्ट बालों को कटिंग, ट्रिमिंग, स्टाइलिंग और अन्य तरीकों से आपको एकदम परफैक्ट लुक देते हैं। बतौर हेयरस्टाइलिस्ट आप एक्टर्स, थिएटर प्रॉडक्शन, टैलीविजन सैट्स या मेकअप आर्टिस्ट के साथ जुड़कर काम कर सकते हैं।

नेल टैक्नीशियन
पिछले कुछ समय से नेल आर्ट का क्रेज काफी बढ़ गया है। आजकल नाखूनों को एक कैनवास के रूप में देखा जा रहा है, जिस पर आप अपनी क्रिएटिविटी को आसानी से उकेर सकते हैं। प्रोफैशनल नेल टैक्नीशियन की मार्कीट में अलग से डिमांड है। यह नाखूनों पर बेहद खूबसूरत नेल डिजाइन्स बनाते हैं। बतौर नेल टैक्नीशियन आप खुद का नेल सैलून खोल सकते हैं या फिर अन्य सैलून, स्पा या रिसॉर्ट आदि में काम कर सकते हैं।

The post मेकअप आर्टिस्ट ही नहीं, इन तरीकों से भी आप जुड़ सकते हैं ब्यूटी इंडस्ट्री से appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/not-only-makeup-artist-you-can-also-connect-with-beauty-industry-through-these-methods/