बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति खरबंदा अब खूब चर्चा में रहती हैं। कृति ने बीते दिनों ही फिल्म हाउसफुल 4 में काम किया है, ये फिल्म हिट रही है। वहीं कृति अपनी आने वाली फिल्म पागलपंती में लगी हुई हैं। फिल्म का प्रमोशन इन दिनों जोर शोर से चल रहा है। फिल्म इस हफ्ते रिलीज होने भी जा रही है। वहीं कृति का स्टाइल और फैशन गेम भी लोगों को खूब इंप्रेस कर रहा है।
हाल ही में कृति ने एक खुलासा किया है। कृति ने बताया है कि उनके पास 100 से भी ज्यादा फुटवियर हैं, इसीलिए वो कभी भी कोई फुटवियर रिपीट नहीं करती हैं। दरअसल कृति ने ये खुलासा कपिल शर्मा के शो पर किया है। रिसेंटली कृति द कपिल शर्मा शो में गईं थीं। इस दौरान कृति के साथ पागलपंती फिल्म की पूरी टीम मौजूद थी।
इसी दौरान कृति ने कपिल ने को बताया कि, उन्हें जूते खरीदने का बहुत शौक है। उन्होंने कहा है कि, उनके पास करीब 100 से भी ज्यादा जूतों की जोड़ी है और वो कभी भी फुटवियर रिपीट नहीं करती हैं। वहीं जॉन अब्रॉहम को स्पीकर्स रखने का बहुत शौक है। जॉन ने बताया कि उनके पास 58 के करीब स्पीकर्स हैं।
कृति फिलहाल तो अपनी इस फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं। फिल्म में उनके जॉन के साथ अनिल कपूर, अरशद वारसी, पुलकित सम्राट, इलियाना डिक्रुज, उर्वशी रौतेला औऱ सौरभ शुक्ला नजर आएंगे। फिल्म में कृति पुलिकत के अपोजिट होंगी। वहीं कृति और पुलकित का अफेयर भी चल रहा है। आए दिनों दोनों के रिलेशनशिप को लेकर भी खबरें आती रहती हैं। ये फिल्म 22 नवंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म को अनीस बज्मी डायरेक्ट कर रहे हैं।
The post कृति खरबंदा के पास हैं 100 से भी ज्यादा फुटवियर्स, नहीं करती हैं कभी रिपीट ! appeared first on indiaabhiabhi.
source https://indiaabhiabhi.com/kriti-kharbanda-has-more-than-100-footwear-does-not-repeat-ever/
No comments:
Post a Comment