हम लोगों के बीच सोना कितनी महत्वपूर्ण धातु है ये सारी दुनिया जानती है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि भारतीय विश्व में सबसे ज्यादा सोना खरीदते हैं। आपको बता दें कि जिस देश के रिजर्व बैंक या फिर सेंट्रल बैंकों के पास जितना ज्यादा सोना होता है, उस देश की अर्थव्यवस्था उतनी ही ज्यादा मजबूत होती है। लेकिन यह स्थिति भारत में बिल्कुल विपरीत है, यहां देश की जनता के पास रिजर्व से ज्यादा सोना मौजूद है।

गोल्ड रिजर्व रखने के मामले में अमेरिका पहले स्थान पर है। पूरे विश्व में सबसे ज्यादा सोना रखने वाला देश अमेरिका है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक, अमेरिका के पास 8,133.5 टन सोना है।
गोल्ड रिजर्व रखने के मामले में जर्मनी दूसरे स्थान पर है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक, जर्मनी के आधिकारिक गोल्ड होल्डिंग 3,367 टन है। बात दें कि, यूरोपीय देशों में जर्मनी के पास सबसे ज्यादा सोना है।
गोल्ड रिजर्व रखने के मामले में इटली का विश्व में तीसरा स्थान है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक, इटली के पास 2,452 टन सोना मौजूद है। बता दें कि, इटली के पास विश्व का 64 फीसदी सोना मौजूद है। इटली यूरोपीय देशों में जर्मनी के बाद दूसरा सबसे बड़ा देश है, जिसके पास इतना सोना मौजूद है।
गोल्ड रिजर्व रखने के मामले में फ्रांस का विश्व में चौथा स्थान है। यह यूरोप का तीसरा सबसे ज्यादा सोना रखने वाला देश है, इसके पास विश्व का 60 फीसदी सोना है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक जर्मनी के पास 2,436 टन सोना मौजूद है।
क्षेत्रफल के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा देश रूस गोल्ड रिजर्व रखने के मामले में पांचवें स्थान पर आता है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की मानें तो रूस के पास 2228.2 टन सोना है।
The post विश्व में इन 10 देशों के पास है सबसे ज्यादा सोना appeared first on indiaabhiabhi.
source https://indiaabhiabhi.com/these-10-countries-have-the-highest-gold-in-the-world/
No comments:
Post a Comment