Monday, November 18, 2019

व्यापार मेलाः सिर्फ 20 रुपये में मिल रहा है घर की सजावट का सामान, मन मोह लेंगे तुर्की के ये खास लैंप

आप भी आगर अपने घर की खूबसूरती को चार चांद लगाना चाहते हैं तो राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे व्यापार मेले में आपके लिए बहुत कुछ खास है। यहां घरेलू साज-सज्जा के देसी और विदेशी उत्पादों की दर्शक जमकर खरीदारी कर रहे हैं। यहां हर बजट के खरीदारों के लिए किफायती वस्तुएं उपलब्ध हैं।

मेले में सोनीपत से आई साक्षी चौधरी ने कहा कि उन्हें व्यापार मेला हस्तशिल्प उत्पादों की खरीदारी के लिए सबसे बेहतर विकल्प लगता है। वे हर बार यहां विभिन्न प्रकार के उत्पादों की खरीदारी के लिए आती हैं। उन्हें मेले में सरस मंडप और बिहार मंडप में हस्तशिल्पियों के सिक्की आर्ट वाले घास से तैयार उत्पाद बेहद पसंद आए। उन्होंने इन्हें घर में सजाने के लिए खरीदा।

टेराकोटा यानी मिट्टी से बने उत्पादों की घरेलू साज-सज्जा की वस्तुएं तो खूब मिलती हैं, लेकिन सरस मंडप में राजस्थान के अलवर में रामगढ़ निवासी आर्टिस्ट हरि सिंह प्रजापति टेराकोटा से तैयार बेहतरीन कलाकृतियां लेकर आए हैं। इनकी कीमत 100 रुपये से लेकर 4 हजार रुपये तक है। उन्होंने बताया कि सबसे कीमती भगवान शंकर की बैठी हुई कलाकृति है।

इसमें भोलेनाथ एक कुंड में बैठे हैं और उनके शीश से गंगा बह रही है। इस कलाकृति को घर में सजाया जा सकता है, साथ ही जिस कुंड में भोलेनाथ बैठे हैं, उसमें जलीय पौधों को उगाया भी जा सकता है। यानी यह कलाकृति भगवान शिव के साथ ही जलीय पुष्पों के तालाब की भी भूमिका निभा सकती है। इसकी कीमत महज 4 हजार रुपये है।

हॉल नंबर 10 में तुर्की के आकर्षक लैंप और झूमर इस बार भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र हैं। इन लैंपों और झूमरों के अलावा यहां चीनी मिट्टी से बने खूबसूरत फ्लावर पॉट, विभिन्न जानवरों की कलाकृतियां और अन्य सजावटी सामान भी हैं। यहां लैंपों की कीमत 800 रुपये से लेकर 50 हजार रुपये तक है। कुछ महंगे दिखने के बाद भी दर्शक इन्हें खरीद रहे हैं।

मेटल क्राफ्ट है किफायती विकल्प व्यापार मेले में दर्शक राजस्थान और मुरादाबाद के मेटल क्राफ्ट उत्पादों की भी जमकर खरीदारी कर रहे हैं। राधा-कृष्ण, गणेश, पुष्प, सैनिक, वटवृक्ष, पुष्पदीपक, टेबल लैंप और मेटल के स्टूल समेत अन्य उत्पाद दर्शकों के लिए बेहद किफायती हैं। इनकी कीमत 100 रुपये से लेकर 15 हजार रुपये तक है। बनावट और उस पर आकर्षक ऑयल पेंट इन उत्पादों की खूबसूरती को बढ़ाते हैं।

The post व्यापार मेलाः सिर्फ 20 रुपये में मिल रहा है घर की सजावट का सामान, मन मोह लेंगे तुर्की के ये खास लैंप appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/trade-fair-home-decoration-items-are-available-for-only-20-rupees-these-special-lamps-of-turkey-will-be-appealing/

No comments:

Post a Comment