शादी हर किसी की जिंदगी का एक बड़ा और खास अवसर होता है। हर लड़की इस दिन ऊपर से लेकर नीचे तक परफेक्ट दिखना चाहती है। ऐसे में एक दुल्हन को कपड़े से लेकर बालों की हेयरस्टाइल तक, हर चीज को सोच-समझकर चुनना होता है। हेयरस्टाइल की बात करें, तो ये आपको शादी के पहले से ही तय कर लेना चाहिए और उसी के हिसाब से शादी के दिन तक बालों के लिए स्पा लेनी चाहिए। इसी तरह होने वाली दुल्हन को अपने बालों को लेकर कई और चीजों का भी ख्याल रखना चाहिए। आइए हम आपको बताते हैं बालों से जुड़ी ऐसी 5 गलतियों के बारे में, जिसे किसी भी दुल्हन को करने से बचना चाहिए।

पहले से ही तय कर लें हेयर स्टाइल-
शादी वाले दिन से पहले ही आपको अपना हेयरस्टाइल तय कर लेनी चाहिए। शादी के दिन आप अपने लहंगे और साड़ी के साथ बालों को कैसे रखेंगे इसके लिए किसी हेयरस्टाइर की मदद लें। साथ ही आप कोशिश करें कि शादी वाले दिन से पहले ही आप अपने वेडिंग लुक को पूरी तरह से फुलप्रूफ बना लें ताकि आखिरी वक्त में कुछ रह न जाए। इसी दौरान आप तय कर लें कि आप अपने साड़ी या लहंगे के साथ किस तरह का हेयरस्टाइल रखेंगी। आप बाल खुले रखेंगी या बन बनाकर फूलों को सजाएंगी या कुछ कुछ और करेंगी। जो भी स्टाइल हो, पर उसे आप पहले से ही तय कर लें।
शादी वाले दिन बाल न धोएं-
शादी के दि्न बाल धोना एक बड़ी गलती हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि हो सकता है बाल धोने से आपको अपने मन पसंद हेयरस्टाइल बनाने में मुश्किल हो। आप ज्यादा सिल्की और रूखे बाल कई तरह के हेयरस्टाइल को खराब कर सकते हैं। इसलिए इस बात का ख्याल रखें कि शादी वाले दिन बालों को भूल कर भी शैंपू न करें। अगर किसी परंपरागत रीति-रिवाजों के वक्त अगर आपके बाल खराब हो भी जाएं, तो शैंपू की जगह ड्राई-शैंपू को इस्तेमाल करें। इससे आपके बाल ऑयल फ्री और साफ भी लगेंगे, साथ ही ज्यादा रूखे और खराब भी नहीं होंगे।
15 दिन पहले ही बालों को कलर करवाएं-
अगर आप अपने हेयरस्टाइल के हिसाब से या दुल्हन लुक के हिसाब से बालों को कलर करवाना चाहती हैं, तो ये शादी से हफ्ते भर पहले तो बिलकुल न करें। साथ ही इस बात का ख्याल रखें कि कलर करवाने कुछ नुकसान भी हो सकते हैं, इसलिए जब भी बालों को कलर करवाएं और तो उसके बाद 15 दिन का वक्त लें। हाइलाइट्स या बैलेंस ट्रीटमेंट्स का चयन करके आप अपने बालों को रंगना पसंद करते हैं,तो शादी से 15 दिन पहले ये करवाएं। इसके साथ ही इस बात का भी ख्याल रखें कि अगर आप अपने बालों की रिबोन्डिंग या कोई नए लुक को अपनाना चाहते हैं, तो इसके लिए भी समय लें। शादी वाले दिन या इससे हफ्ते भर पहले भी इस तरह के कोई भी काम बालों में न करवाएं।
The post शादी में परफेक्ट हेयरस्टाइल चाहती हैं तो न करें ये 5 गलतियां appeared first on indiaabhiabhi.
source https://indiaabhiabhi.com/if-you-want-the-perfect-hairstyle-in-marriage-then-do-not-make-these-5-mistakes/
No comments:
Post a Comment