चाहें चर्चित मॉडल्स हों या देश की जानी-मानी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस, इनकी लंबी घनी पल्कें देखने में बहुत सुंदर लगती हैं। महिलाएं अक्सर जब अपनी आंखों का मेकअप करती हैं तो उन्हें लंबी पलकों की चाह होती है। बहुत सी महिलाएं मस्कारा लगाकर अपनी ये ख्वाहिश पूरी कर लेती हैं, लेकिन जो महिलाएं मस्कारे का इस्तेमाल नहीं करना चाहतीं या फिर जो बिना मस्कारे पर पैसा खर्च किए आसानी से घर बैठे लंबी पलकों वाला इफेक्ट क्रिएट करना चाहती हैं, वे भी कुछ आसान तरीकों से ऐसा लुक पा सकती हैं। दिलचस्प बात ये है कि इसके लिए बहुत तामझाम भी नहीं करना पड़ता। अगर आपको पार्टी में जाना है या शादी-ब्याह, संगीत, मेहंदी की सेरेमनी अटेंड करनी है तो आप कुछ आसानी तरीकों से घनी पलकों वाला लुक इन 5 तरीकों से पा सकती हैं।
आईलैशेज को कर्ल करें
आईलैशेज अगर स्ट्रेट हों तो उनके लंबा होने का अहसास नहीं हो पाता। अगर आप अपनी आई लैशेज को लंबा दिखाना चाहती हैं तो उन्हें कर्ल करने का तरीका खोज सकती हैं। इसके लिए आप कर्लर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपको इंस्टेंटली अपनी पलकें घनी और खूबसूरत दिखने लगेंगी। अगर आपके पास कर्लर ना हो तो घर पर चम्मच को हल्का सा गर्म करके (लेकिन चम्मच बहुत ज्यादा गर्म ना हो) आई लैशेज पर लगाने पर आई लैशेज कर्ल हो जाती हैं।
ऑलिव ऑयल लगाने से पलकें होंगी लंबी
स्किन केयर में अहम भूमिका निभाने वाला ऑलिव ऑयल आपकी पलकों की खूबसूरती बढ़ाने में भी बहुत असरदार साबित हो सकता है। ऑलिव ऑयल से मनचाहा असर पाने के लिए रात को सोने से पहले पलकों पर ऑलिव ऑयल लगाएं और धीरे-धीरे-पलकों पर फैलाएं। सुबह अपनी पलकों को वॉश कर लें। एक हफ्ते तक अगर नियमित रूप से इसी तरह पलकों पर ऑलिव ऑयल लगाया जाए तो कुछ ही दिनों में आपको फर्क साफ नजर आने लगेगा और आपकी पलकें बेहद अट्रैक्टिव नजर आने लगेंगी।
घनी पलकों के अहसास के लिए काजल का इस्तेमाल
अगर आप चाहती हैं कि आपकी आई लैशेज भरी-भरी नजर आएं तो आप मनचाहा इफेक्ट क्रिएट करने के लिए काजल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपकी पलकें ज्यादा घनी और डार्क नजर आएंगी। साथ ही इससे आपकी पलकें लंबी भी दिखेंगी। इसके लिए आंखों की ऊपरी और नीचे की वॉटरलाइन में काजल लगााएं। इसके बाद पलकों वाले हिस्से के बाहरी किनारे पर हल्का सा आईलाइनर भी लगाएं। इससे आपकी पलकें और भी सुंदर नजर आएंगी।
रात को मेकअप साफ करके ही सोएं
बहुत सी महिलाएं रात में थकान होने पर मेकअप बिना हटाए ही सो जाती हैं। ऐसा बिल्कुल ना करें। मेकअप स्किन को नुकसान पहुंचाता है। साथ ही इससे आई लैशेज भी कमजोर हो जाती हैं। मस्कारा के कारण कई बार आईलैशेज भारी हो जाती हैं, जिसकी वजह से रूखी होकर वे जल्दी गिर जाती हैं।
पेट्रोलियम जैली से मिलेगी मदद
अगर आप मस्कारा का इस्तेमाल नहीं करना चाहती हैं तो पेट्रोलियम जैली की मदद से भी घनी पलकों वाला जादू बिखेर सकती हैं। इसके लिए आप पुराने मस्कारे का ब्रश ले लें और उसमें थोड़ी सी पेट्रोलियम जैली लगा लें। इसके बाद उस ब्रश से पलकों के बीच से वैसे ही ले जाएं जैसे आप मस्कारे को फैलाती हैं। आप पाएंगी कि पेट्रोलियम जैली लगा लेने से आपकी पलके ज्यादा शाइन करेंगी और घनी नजर आएंगी।
The post इन 5 आसान तरीकों से मिलती हैं बिना मस्कारा के लंबी आईलैशेज appeared first on indiaabhiabhi.
source https://indiaabhiabhi.com/these-5-easy-ways-to-get-long-eyelashes-without-mascara/
No comments:
Post a Comment