सर्द सुबह या सुस्त गर्मी के दिनों में कॉफी एक रामबाण इलाज है। एक कप कॉफी के साथ आप हर दिन की एक परफेक्ट शुरुआत कर सकते हैं। पर अगर हम कहें कि आप कॉफी का इस्तेमान अपने बालों को मजबूत और खूबसूरत बनाने के लिए भी कर सकते हैं तो! जी हां, आप कॉफी का इस्तेमाल करके अपने बालों को और मजबूत और खूबसूरत बना सकते हैं। दरअसल कॉफी के बारे में कहा जाता है कि कॉफी में वे पोषक तत्व हैं, जो बालों के जड़ों को स्वस्थ बनाते हैं। वहीं अगर इसका बालों पर सीधा इस्तेमाल किया जाए, तो ये और ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। आइए हम आपको बताते हैं कि आप कॉफी का इस्तेमाल बालों के लिए कैसे कर सकते हैं और इसके लाभ क्या हैं?
कॉफी बालों के लिए कितना फायदेमंद है?
दरअसल कॉफी के इस्तेमाल से बालों के फॉलिकल्स के लिए फायदेमंद होता है और इससे नए बालों को उगने में मदद मिलती है। यह बालों के विकास को पुनर्स्थापित करता है और गंजेपन को कम करने में मदद करता है। दरअसल 2007 में किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि पुरुषों में लंबे समय तक बालों की जड़ों को बढ़ाने में कैफीन ने मदद की है। महिलाओं में यह स्केप्स के पोरस पर नए बालों के विकास को बढ़ावा देता है। साथ ही कैफीन ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है, जिसके परिणामस्वरूप बाल मजबूत और घने बनावट के साथ तेजी से बढ़ते हैं। वहीं कॉफी में फ्लेवोनॉयड्स होते हैं, जो एंटीऑक्सिडेंट के रूप में भी काम करते हैं। वे सुस्तता को दूर करते हैं और बालों के पुनर्जनन को बढ़ावा देते हैं। सूखे, सुस्त और बेजान बालों पर कॉफी से बने कंडिशनर से मसाज करने के कई फायदे हैं।
कॉफी के अन्य फायदे-
- बालों के झड़ने को कम करता है।
- बालों की लंबाई बढ़ाने में मदद करता है।
- इससे बाल शॉफ्ट, मजबूत और चिकना हो जाता है और बालों को प्राकृतिक चमक मिलती है।
The post बालों के लिए बेहद फायदेमंद है कॉफी, इन 5 तरीकों से करें इसका इस्तेमाल ताकि मजबूत रहें बाल appeared first on indiaabhiabhi.
source https://indiaabhiabhi.com/coffee-is-very-beneficial-for-hair-use-these-5-ways-to-keep-hair-strong/
No comments:
Post a Comment