पेट्रोल की कीमतों में जारी बढ़ोतरी का सिलसिला आज यानी की सप्ताह के पहले दिन भी जारी दिखा है. ये लगातार पांचवा दिन है जब ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल के दाम बढ़ा दिए हैं. पिछले 5 दिन में देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 75 पैसे प्रति लीटर महंगा होकर 74 रुपये के पार पहुंच गया है.एक तरफ जहां पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है, वहीं डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिल रहा है. पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी- सोमवार को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने देश के ज्यादातर शहरों में पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. सोमवार को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और कोलकाता में पेट्रोल 16 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है. आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 74.05 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा हैं. अब नजर अगर दूसरे शहरों के दामों पर डाली जाए तो कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 76 .74 रुपये है. मुम्बई में आज पेट्रोल 79.71 रुपए प्रति लीटर में बिक रहा है. जबकि चेन्नई में लीटर पेट्रोल की कीमत 76.97 रुपये है. डीजल की नई दरें- एक तरफ जहां पेट्रोल की कीमतें आम आदमी की कमर तोड़ रही हैं. वहीं डीजल की कीमतों आम आदमी को राहत देने का काम कर रही हैं. दिल्ली में आज 1 लीटर डीजल 65.79 रुपये प्रति लीटर पर है. वहीं मुम्बई में 1 लीटर डीजल 69.01 रुपए प्रति लीटर पर है. कोलकाता में 1 लीटर डीजल 68.20 रुपये प्रति लीटर पर है. जबकि चेन्नई में 1 लीटर डीजल 69.54 प्रति लीटर पर है. कच्चा तेल में मामूली बढ़त सोमवार को विदेशी बाजार में डब्ल्यूटीआई और ब्रेंट क्रूड में हरे निशान में कारोबार हो रहा है. फिलहाल डब्ल्यूटीआई में 57.50 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर और ब्रेंट क्रूड में 63.30 डॉलर प्रति बैरल के करीब कारोबार दर्ज किया जा रहा है. शुक्रवार को घरेलू वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर कच्चा तेल नवंबर वायदा 33 रुपये की मजबूती के साथ 4,134 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था. .
The post 74 रुपये के पार पहुंच गया पेट्रोल,जानिये अपने शहर के दाम appeared first on indiaabhiabhi.
source https://indiaabhiabhi.com/74-%e0%a4%b0%e0%a5%81%e0%a4%aa%e0%a4%af%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%9a-%e0%a4%97%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a5%87%e0%a4%9f/
No comments:
Post a Comment