Friday, November 22, 2019

शबाना आज़मी की मां शौकत आज़मी का 90 साल की उम्र में निधन

बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आज़मी की मां और उर्दू के मशहूर शायर कैफी आज़मी की पत्नी शौकत आज़मी का निधन हो गया है। उनकी उम्र 90 साल थी। शुक्रवार शाम जुहू स्थित घर पर निधन हो गया। शौकत काफी समय से बीमार थीं और उन्होंने अपनी बेटी शबाना की बांहों में आखिरी सांस ली।

कैफी आजमी की पत्नी को ‘आपा’ कहकर बुलाते थे
मशहूर शायर कैफी आजमी की पत्नी को लोग प्यार से शौकत आपा कहकर बुलाते थे। शौकत ने मुज्जफर अली की फिल्म ‘उमराव जान’, एमएस साथ्यु की ‘गरम हवा’ और सागर साथाडी की फिल्म ‘बाजार’ में यादगार भूमिकाएं निभाईं। शौकत आखिरी बार फिल्म ‘साथिया’ (2002) में नजर आईं थीं, जिसमें उन्होंने बुआ का रोल निभाया था।

शौकत कैफी ने पति के साथ मिलकर इंडियन पीपुल्स थिएटर एसोसिएशन (इप्टा), प्रोग्रसिव एसोसिएशन और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की कल्चरल विंग के लिए लम्बे अरसे तक काम किया। शौकत और कैफी की प्रेमकथा और उनके संस्मरणों की किताब ‘कैफी और मैं’ बहुत मशहूर है। बेटी शबाना ने अपने पति जावेद अख्तर के साथ मिलकर इसका थिएटरों में प्रभावी मंचन किया है।

The post शबाना आज़मी की मां शौकत आज़मी का 90 साल की उम्र में निधन appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/shabana-azmis-mother-shabat-azmi-dies-at-age-90/

No comments:

Post a Comment