दो दिनों के बाद सोने की कीमतों में गिरावट आई है. भारतीय रुपये में हल्की मजबूती की वजह से गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 53 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया. वहीं सोने की तरह चांदी का दाम भी घट गया. एक किलोग्राम चांदी का भाव 20 रुपये कम हो गया.
सोने की नई कीमत- गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 39,060 रुपये प्रति 10 ग्राम से घटकर 39,007 रुपये हो गया है. मंगलवार को 10 ग्राम सोने का भाव 328 रुपये बढ़ा था. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,472.70 डॉलर प्रति औंस और चांदी 17.10 डॉलर प्रति औंस पर थी.
चांदी हुई सस्ती- गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी का भाव 45,850 रुपये प्रति किलोग्राम से लुढ़ककर 45,830 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है. इससे पहले मंगलवार को दिल्ली में एक किलोग्राम चांदी के भाव 45,125 रुपये से बढ़कर 45,873 रुपये हो गया था.
The post दो दिनों के बाद सोने की कीमतों में गिरावट appeared first on indiaabhiabhi.
source https://indiaabhiabhi.com/gold-prices-fall-after-two-days/
No comments:
Post a Comment