हिंदू धर्म में पूजा-पाठ का बहुत महत्व होता है। हर व्यक्ति का पूजा-पाठ करने का अपना एक नियम होता है। हर कोई मंदिर या फिर घर पर भगवान के समक्ष दीप-दान करता है। क्योंकि हिंदू धर्म में प्रार्थना करने से पहले भगवान के सामने दीपक जलाया जाता है और व दीपक तेल या घी दोनों में से किसी का भी हो सकता है। कहते हैं कि दीप जलाने से व्यक्ति को मानसिक शांति का अनुभव भी होता है और घर से नकरात्मकता का नाश भी होता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बचाने जा रहे हैं, जिससे आपकी पूजा जल्दी सफल हो सकती है।
शास्त्रों के अनुसार अगर हर रोज दीपक जलाया जाए तो घर से नकरात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकरात्मकता बनी रहती है। बता दें कि दीपक के धूएं से वातावरण में मौजूद हानिकारक सूक्ष्म कण भी नष्ट होते हैं। दीपक अंधकार खत्म करता है और प्रकाश फैलाता है।
रोज शाम के समय मुख्य द्वार के पास दीपक लगाना चाहिए। ये दीपक घर में नकारात्क ऊर्जा के प्रवेश को रोकता है।
पूजा में घी का दीपक अपने बाएं हाथ की ओर जलाना चाहिए। तेल का दीपक दाएं हाथ की ओर रखना चाहिए। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि पूजा के बीच में दीपक बुझना नहीं चाहिए। ऐसा होने पर पूजा का पूर्ण फल नहीं मिल पाता है।
घी के दीपक के लिए सफेद रुई की बत्ती उपयोग की जानी जाना चाहिए। जबकि तेल के दीपक के लिए लाल धागे की बत्ती श्रेष्ठ बताई गई है।
दीपक जलाते समय इस मंत्र का जाप करना चाहिए- मंत्र- शुभम करोति कल्याणं, आरोग्य, धन, शत्रु बुद्धि विनाशाय, दीपं ज्योति नमोस्तुते।।
The post आज से कर दें इस काम की शुरूआत और पाएं मनचाहा लाभ appeared first on indiaabhiabhi.
source https://indiaabhiabhi.com/start-this-work-from-today-and-get-the-desired-benefits/
No comments:
Post a Comment