Sunday, November 24, 2019

ब्राइडल फैशन: माधुरी दीक्षित से लेकर सोनम कपूर तक, बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के इन खूबसूरत लहंगों से लें इंस्पिरेशन

वेडिंग सीजन की शुरुआत हो चुकी है। शुभ लग्न होने की वजह से इस सीजन में देशभर में बड़ी संख्या में शादियां होती हैं। घर-परिवार, नाते-रिश्तेदारों और अपनी करीबी दोस्तों की शादी हो तो उसके लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां भी करती हैं। वेडिंग फंक्शन में पहनी जाने वाली ड्रेस को लेकर महिलाएं खासतौर पर काफी ज्यादा कॉन्शस होती हैं। उनकी यही चाहत होती है कि शादी के मौके पर उनकी ड्रेस सबसे खूबसूरत दिखे। अगर आप वेडिंग ड्रेस के लिए इंस्पिरेशन तलाश रही हैं तो आप बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेसेस के खूबसूरत लहंगों से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। ऐश्वर्या राय से लेकर सोनम कपूर, माधुरी दीक्षित, कैटरीना कैफ, अथिया शेट्टी सरीखी एक्ट्रेसेस अपनी स्टाइलिश लुक्स के लिए अक्सर चर्चा में रहती हैं। आइए देखते हैं इनके खूबसूरत लहंगे-

ऐश्वर्या राय का रेड लहंगा

ऐश्वर्या राय ने हाल ही में रेड कलर का अनारकली लहंगा पहना था। इस लहंगे पर गोल्डन और सिल्वर कलर की हैवी एंब्रॉएड्री थी। इस लहंगे के साथ ऐश्वर्या ने एमरेल्ड पेंडेंट के साथ गोल्ड नेकलेस पहना था। शियर दुपट्टे पर एंब्रॉएड्री भी काफी खूबसूरत लग रही थी। इस लुक के साथ ऐश्वर्या ने होंठों पर रेड कलर की लिपस्टिक लगाई थी और बालों को खुला रखा था।

सोनम कपूर का मिरर वर्क वाला लहंगा

अगर आप अपने लहंगे को डीटेंस और सोबर लुक देना चाहती हैं तो सोनम कपूर के इस लहंगे से ले सकती हैं इंस्पिरेशन। सोनम ने यहां fuchsia Resham ombre शेड वाला लहंगा पहना है, जिस पर नजर आ रहा मिरर वर्क बेहद खूबसूरत लग रहा है। इस लहंगे के साथ उनके ब्लाउज पर भी मिरर वर्क है। ऑफ व्हाइट कलर के शियर दुपट्टे पर मिरर वर्क के साथ पेस्ट कलर की फ्रिल सुंदर लग रही है। सोनम का यह लुक ट्रडीशनल और मॉडर्न का बेहतरीन फ्यूशन है।

माधुरी दीक्षित का येलो लहंगा

माधुरी दीक्षित बॉलीवुड में लंबे समय तक अपनी एक्टिंग स्किल्स और डांस के लिए पॉपुलर रही हैं। फिलहाल वह फिल्मों में बहुत एक्टिव नहीं है, लेकिन अपने स्टाइलिश लुक्स के लिए वह अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। माधुरी ने यहां येलो कलर का मिरर वर्क वाला अनारकली लहंगा पहना है, जिसके साथ उन्होंने व्हाइट कलर का एंब्रॉएड्री वाला नेट दुपट्टा कैरी किया है। इस लहंगे के साथ माधुरी ने रेड कलर की मैट लिपस्टिक लगाई है। इस लहंगे के साथ उनके लहराते बाल काफी खूबसूरत लग रहे हैं।

अथिया शेट्टी का रेड लहंगा

अथिया शेट्टी की हाइट काफी ज्यादा है और उनके ऊपर यह रेड कलर का लहंगा खूबसूरत लुक दे रहा है। अगर आप भी अथिया की तरह लंबी हैं तो उनके इस लहंगे से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इस लहंगे की खास बात ये है कि इसमें रेड और पिंक शेड के कॉम्बिनेशन वाले धागों से की हुई एंब्रॉएड्री काफी सुंदर दिख रही है। लहंगे के साथ अथिया ने रेड कलर का मैच करता हुआ विटाउट स्लीव्स ब्लाउज पहना है। लहंगे के साथ नेट वाले दुपट्टे पर हल्की एंब्रॉएड्री भी ड्रेस की खूबसूरती में चार चांद लगा रही है।

कैटरीना कैफ का फ्लोरल प्रिंट वाला लहंगा

कैटरीना कैफ ट्रडीशनल ड्रेसेस में काफी सुंदर नजर आती हैं और यहां पर भी वह लहंगे में बहुत प्यारी लग रही हैं। यहां कैटरीना कैफ ने क्रीम कलर का फ्लोरल प्रिंट वाला लहंगा पहना है, जिसकी एंब्रॉएड्री उन्हें सोबर और क्लासी लुक दे रही है। इस लहंगे के साथ कैटरीना ने एल्बो लेंथ वाला मैचिंग ब्लाउज पहना है और मैच करता हुआ पेस्टल कलर दुपट्टा कैरी किया है। इस लहंगे के साथ कैटरीना के गले में हैवी चोकर भी उनके लुक को आकर्षक बना रहा है। इस तरह का लुक अपनाने पर वेडिंग पार्टी में आप दिखेंगी सबसे अलग।

The post ब्राइडल फैशन: माधुरी दीक्षित से लेकर सोनम कपूर तक, बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के इन खूबसूरत लहंगों से लें इंस्पिरेशन appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/bridal-fashion-from-madhuri-dixit-to-sonam-kapoor-take-inspiration-from-these-beautiful-lehengas-of-bollywood-actresses/

No comments:

Post a Comment