Tuesday, November 19, 2019

‘तानाजी द अनसंग वॉरियर’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

अजय देवगन और सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म ‘तानाजी द अनसंग वॉरियर’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ओम राउत के डायरेक्शन में बनी फिल्म में अजय देवगन सूबेदार तानाजी मालुसरे की भूमिका निभा रहे हैं। तो सैफ उदयभान राठौड़ का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं।

फिल्म के ट्रेलर को अजय देवगन और काजोल ने अपने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। ट्रेलर की शुरुआत एक दमदार डायलॉग से होती है कि ‘लोग वसीयत में बहुत कुछ छोड़ जाते हैं, मैं तेरे लिए कर्ज छोड़कर जा रहा हूं.इस मिट्टी की आजादी।’

ट्रेलर में फिल्म का भव्य सेट, सभी के कॉस्ट्यूम्स, वॉर सीन और एक्शन सभी एकदम परफेक्ट लग रहा है।
3 मिनट 21 सेकेंड के ट्रेलर में तानाजी मालुसरे बने अजय देवगन अपनी भूमि को बचाने के लिए उदयभान राठौड़ यानि कि सैफ अली खान से युद्ध करते हैं।

फिल्म में काजोल भी हैं और काजोल इसमें सावित्रीबाई मालसुरे का किरदार निभा रही हैं।
अजय देवगन ने ट्रेलर में अपने एक्सप्रेशन से सबका दिल जीत लिया। और सैफ की एक्टिंग भी काफी दमदार दिखी है।

इस फ़िल्म में अजय, काजोल और सैफ़ अली ख़ान के अलावा शरद केलकर, जगपति बाबू, पंकज त्रिपाठी, देवदत्त नाग, विपुल गुप्ता, हार्दिक सागिंनी, ल्यूक केनी और नेहा शर्मा भी नज़र आएंगे। बहुत सालों बाद काजोल और अजय देवगन बड़े पर्दे पर एकसाथ नजर आने वाले है।

फिल्म की कहानी तानाजी मालुसरे के जीवन पर आधारित है। तानाजी एक योद्धा थे और वह महाराज छत्रपति शिवाजी की सेना में सुबेदार थे।

फ़िल्म को ओम राउत ने डायरेक्ट किया है, और इसे अजय देवगन, भूषण कुमार और कृष्णा कुमार मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।
फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज़ की जाएगी।

The post ‘तानाजी द अनसंग वॉरियर’ का ट्रेलर हुआ रिलीज appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/tanaji-the-unsung-warrior-trailer-released/

No comments:

Post a Comment