आज के भागदौड़ वाले लाइफस्टाइल में बच्चों की सेहत बनाए रखना एक कठिन टास्क बनता जा रहा है. इस महत्वपूर्ण काम के लिए अब यूनिसेफ (संयुक्त राष्ट्र बाल कोष) ने एक बड़ा कदम उठाया है. स्वास्थ्य के लिए ये कदम काफी बेहतर हो सकता है. यूनिसेफ ने हाल ही में एक किताब निकाली है. इस किताब में व्यंजनों के बारे में जानकारी दी गई है. मगर ये कोई आम कुक बुक जैसी बुक नहीं है. इस बुक का नाम है उत्तपम से लेकर अंकुरित दाल के पराठे. इस किताब में लिखा है कि कैसे आप 20 रूपये से कम कीमत में भी पौष्टिक भोजन तैयार हो सकता है. ये खाना बच्चों में कम वजन, मोटापा और एनीमिया जैसी समस्याओं से निपटा जा सकता है. इस पुस्तक में हर व्यंजन में मौजूद कैलोरी की मात्रा, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फैट, फाइबर, आयरन, विटामिन सी और कैल्शियम की मात्रा की जानकारी दी गई है. सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि ये भी बताया गया है कि डिश को बनाने में कितने का खर्च आएगा. ये किताब कुल 28 पेजों की है. दो साल के निष्कषों पर आधारित खास बात है कि ये किताब राष्ट्रीय पोषण सर्वेक्षण 2016-18 के निष्कर्षों पर आधारित है. स्टडी पर आधारित किताब में लिखा गया है कि पांच साल से कम उम्र के 35% बच्चे कमजोर हैं. कुल 17% बच्चे मोटापे के शिकार हैं, 33% बच्चे अंडर वेट हैं. 40% लड़कियां और 18% लड़के एनीमिया से ग्रस्त हैं. स्कूल सिलेबस का हो हिस्सा इस बुक को स्कूल सिलेबस का हिस्सा बनाए जाने की भी चर्चा है. स्कूलों के सिलेबस का हिस्सा बनने के लिए क्षेत्रीय भाषाओं में इसका अनुवाद किया जाए. इससे लोगों तक पहुंचना आसान होगा. इस बुक में बच्चों की हेल्थ को कंट्रोल करने के लिए कई तरीकों को बताया गया है. .
The post यूनिसेफ की किताब से जानें कैसी हो बच्चे की डाइट appeared first on indiaabhiabhi.
source https://indiaabhiabhi.com/learn-how-a-childs-diet-is-from-unicefs-book/
No comments:
Post a Comment