कंपनियां अपने सेल को बढ़ाने के लिए मश्हूर अभिनेताओं और अभिनेत्रियों से फोन की ब्रांडिंग करवाते हैं। वहीं, हम सब में यह जानने की उतसुक्ता है कि हमारे चहिते सुपर स्टार्स कौन-सा स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं। आप हमारी इस पोस्ट से जान सकेंगे कि आपका कौन-सा चहिता सुपरस्टार किस स्मार्टफोन का उपयोग करता है। तो आइए देखते हैं पूरी लिस्ट…
अमिताभ बच्चन
जैसा का हम सभी जानते हैं कि बॉलीवुड के सुपर स्टार अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं। कई तस्वीरों में देखा गया है कि अमिताभ आईफोन का इस्तेमाल करते है। लेकिन यह बताना मुश्किल है कि वह कौन-सा आईफोन रखते हैं।
शाहरुख खान
वैसे तो सभी को पता है कि बॉलीवुड के किंग खान ब्लैकबैरी के डिवाइसेज को पसंद करते हैं। साथ ही वह नोकिया के ब्रांड एम्बेसडर भी है। हाल ही में शाहरुख खान अपने इंस्टाग्राम पर आईफोन 11 प्रो के साथ एक फोटो शेयर की थी। यह मानना जा सकता है कि वह आईफोन का उपयोग करते हैं।
माधुरी दीक्षित
भारत समेत कई देशों में माधुरी दीक्षित के करोड़ों फैन्स हैं। माधुरी ने कुछ समय पहले अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक शेयर की थी, जिसमें आईफोन 11 प्रो को स्पॉट किया गया था। आपको बता दें कि माधुरी दीक्षित को आईफोन, आईपैड और मैक जैसे डिवाइसेज बहुत पसंद हैं।
सलमान खान
सलमान खान को आज के समय में हर एक व्यक्ति पहचानता है। आपको बता दें कि मीडिया से बात करते समय सलमान खान के हाथ में ब्लैकबैरी के डिवाइस को स्पॉट किया गया था। लेकिन कई तस्वीरों में देखा गया है सलमान खान आईफोन का इस्तेमाल कर रहे है।
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट पहले Gionee के स्मार्टफोन को प्रमोट करती थी। लेकिन आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें आईफोन को स्पॉट किया गया है। यह कहा जा सकता है वह आईफोन का उपयोग करती है।
The post प्रचार करते हैं लेकिन इस्तेमाल नहीं, जानिए बॉलीवुड सितारे कौन-सा फोन यूज करते हैं appeared first on indiaabhiabhi.
source https://indiaabhiabhi.com/promote-but-not-use-know-which-phone-the-bollywood-stars-use/
No comments:
Post a Comment