Monday, November 18, 2019

न फेंके अंडे के छिलके को इसमें छिपा है खूबसूरत त्वचा पाने का राज…

आप अंडे का इस्तेमाल कर उसके छिलके को फेंक देते हैं लेकिन क्‍या कभी आपने सुना है कि अंडे के छिलके भी खूबरसूरती को बढ़ाने के काम आते हैं। शायद नहीं, जीं हां अंडे के छिलके से भी त्‍वचा की कई समस्‍याओं को दूर किया जा सकता है। साथ ही अंडे के छिलके के सही इस्तेमाल से त्वचा साफ होती है और उसमें प्राकृतिक निखार आता है।

इस्‍तेमाल का तरीका

आप यह सोच रहे होंगे कि सौंदर्य के लिए अंडे के छिलके को कैसे इस्तेमाल किया जाएं, इसके लिए आप अंडा फोड़ने के बाद उसके छिलके को धूप में सुखा लें। उसके बाद इसे पीसकर पाउडर बना लें और उसके बाद इस्तेमाल में लायें।

-अंडे के छिलके से बने पाउडर में थोड़ी मात्रा में चीनी फाउडर मिला लें अब अंडे के सफेद हिस्से को अच्छी तरह फेट लें और पाउडर में मिलाएं ये पेस्ट तैयार होने पर इस मास्क को चेहरे पर एक हफते में एक बार लगाएं इसके इस्तेमाल से आपका चेहरा निखरेगा।

-अंडे के छिलके से बने पाउडर में नींबू का रस या फिर सिरका मिलाकर लगाने से त्वचा पर मौजूद दाग-धब्बे तो साफ हो ही जाते हैं साथ ही संक्रमण का खतरा भी कम हो जाता है। अगर आपको किसी तरह का स्क‍िन इंफेक्शन है तो भी ये उपाय बहुत फायदेमंद रहेगा।

-अंडे के छिलके में दो चम्मच शहद मिलाकर इसका एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें अब इसे प्रभावित जगह पर लगाएं और दस मिनट बाद चेहरे को साफ़ पानी से धो लें इससे एक हफ्ते में ही आपके चेहरे में फर्क दिख जाएगा। चेहरे में नमी आएगी और चमक भी बनी रहेगी।

-आप रोज ब्रश करते है पर क्या फिर भी आपके दांत पीले है तो अंडे के पाउडर से दांतो पर रोज ब्रश करें। इससे आपके दांत नेचुरल तरीके से साफ हो जाएंगे।

-अंडे के पाउडर में एलोवेरा जैल मिलाकर इसका पेस्ट तैयार करलें अब इसे चेहरे पर लगाएं और दस मिनट बाद साफ पानी से धो लें। इससे चेहरे में नमी बनी रहेगी।

The post न फेंके अंडे के छिलके को इसमें छिपा है खूबसूरत त्वचा पाने का राज… appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/the-secret-to-getting-beautiful-skin-is-not-hidden-in-the-egg-shells/

No comments:

Post a Comment