Sunday, November 17, 2019

पाक की नापाक हरकत, एलओसी पर किया आईईडी ब्लास्ट, एक जवान शहीद तीन घायल

जम्मू-कश्मीर के पल्लावाला सेक्टर में पाकिस्तान ने एक बार फिर कायराना हरकत की है। पाकिस्तान ने एलओसी पर आईईडी ब्लास्ट किया। इस घटना में भारतीय सेना का एक वाहन चपेट में आ गया, जिसमें सेना के जवान थे। इस धमाके में सेना का एक जवान शहीद हो गया है और 3 जवान गंभीर रुप से जख्मी हो गए हैं। आनन-फानन में घायलों को आर्मी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

बता दें कि इससे पहले पाक सेना ने आज पुंछजिले के शाहपुर में सीजफायर का उल्लंघन कर गोलीबारी की।हालांकि सेना ने भी मुहंतोड़ जवाब देते हुए फायरिंग शुरू कर दी।सेना के अधिकारी ने बताया कि शाहपुर में रविवार सुबह 10:15 बजे पाकिस्तानी सेना ने किसी उकसावे के छोटे गोलीबारी की और गोले दाग कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। उन्होंने बताया कि गोलीबारी में अभी तक किसी भी तरह का कोई नुक्सान या क्षति नहीं हुयी है।

गौरतलब है कि पाकिस्तानी सेना आए दिन संघर्षविराम का उल्लंघन कर रिहायशी इलाकों को निशाना बना रही है।भारतीय सेना के आंकड़ों के अनुसार, पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में दो अक्टूबर तक 2,225 बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया, जिसका मतलब है कि इस अवधि के दौरान उसने एक दिन में औसतन आठ बार संघर्षविराम उल्लंघन किया। इसकी तुलना में, 2018 में पूरे वर्ष के दौरान पाकिस्तान द्वारा संघर्षविराम उल्लंघन की कुल संख्या 1,629 थी।

The post पाक की नापाक हरकत, एलओसी पर किया आईईडी ब्लास्ट, एक जवान शहीद तीन घायल appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/pakistans-nefarious-act-ied-blast-on-loc-one-soldier-martyred-three-injured/

No comments:

Post a Comment