Wednesday, November 20, 2019

विश्व टेलीविजन दिवस: टीवी की वो छह अभिनेत्रियां जिनके फैशन के बेहतरीन बोलता है

बी-टाउन डीवाज की तरह ही टीवी की अभिनेत्रियां भी फैशन के मामले में किसी से कम नहीं हैं। अगर देखा जाए तो टीवी इंडस्ट्री के कुछ वो नाम भी हैं जो अपने स्टाइल की वजह से बड़े फैशन आइकन से कहीं ज्यादा मशहूर हैं और कड़ी टक्कर भी देती हैं। आज विश्व टेलीविजन दिवस के मौके पर टीवी इंडस्ट्री के चर्चित चेहरों का बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके फैशन के जलवा बोलता है।

एशिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में शामिल टीवी की स्टनिंग बहु निया शर्मा फैशन के जलवे दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़तीं। कहने को वो भले छोटे परदे की अदाकारा हैं, लेकिन अंदाज, स्टाइल और फैशन में बड़ी अभिनेत्रियों को भी मात देती हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन उनकी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं।

हिना खान अपनी ग्लैमरस तस्वीरों को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने कान के रेड कार्पेट पर भी अपने स्टाइल से लोगों का दिल जीता था। फैंस उनके स्टाइल के मुरीद हो गए हैं। उनके स्टाइल और फैशन स्टेटमेंट में बीते सालों से लेकर अब तक जबरदस्त बदलाव आए हैं और बदलाव भी ऐसे जिन्हे काफी सराहा गया है। हिना खान के कुछ बेस्ट अवतार ऐसे भी हैं जो दिग्गज अभिनेत्रियों से काफी मिलते-जुलते हैं। लेकिन हिना स्टाइलिंग में इन अभिनेत्रियों को भी टक्कर दे रही हैं।

टीवी की जानी मानी अभिनेत्री और सीरियल उतरन से मशहूर ‘टप्पू’ यानी रश्मि देसाई भारत के घर-घर में जानी जाती हैं। इस समय बिग बॉस 13 में अपना दमखम दिखा रही रश्मि देसाई को बीबी 13 के घर में देखकर उनके फैशन का अंदाजा तो आपको लग ही गया होगा, जितने ग्रेस के साथ रश्मि साड़ी में निखार कर सामने आती हैं। वैसे ही हर पोषाक में स्टाइलिश नजर आती हैं।

टीवी से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने वाली अभिनेत्री मौनी रॉय को सुर्खियों में बने रहना खूब आता है। 33 वर्षीय अभिनेत्री ने 2018 में अपना बी-टाउन डेब्यू किया और तब से वह हर किसी के दिल पर राज कर रही हैं। कभी अपने काम से तो कभी अंदाज और फैशन से मौनी चर्चा में रहती हैं।

मौनी का इंस्टाग्राम फीड स्टनिंग और स्टाइलिश एथनिक आउटफिट्स से भरा पड़ा है, जिसे देखकर कोई भी वाह कह उठेगा। किसी भी आउटफिट में मौनी निखरकर सामने आती हैं। उनका फैशन देखकर कोई भी कब सकता है कि वो स्टाइलिंग में बड़ी-बड़ी फैशन डीवाज को मात देती हैं।

टीवी अभिनेत्री आमना शरीफ तो याद होंगी आपको। एक जमाने में आमना टीवी की चर्चित बहू थीं। सीधी और साधारण सी दिखने वाली इस बहु का फैशन काफी जबरदस्त है। स्टाइलिंग के मामले किसी बॉलीवुड अभिनेत्री से कम नहीं हैं आमना।

इस समय उनकी स्टाइलिश तस्वीरें चर्चा में हैं। जिसमें वो बेहतरीन फैशन गोल्स दे रही हैं। आमना को घूमना काफी पसंद है ये उनके सोशल मीडिया पोस्ट को देखकर साफ जाहिर है।

टीवी की सबसे हॉट, टॉल और स्टाइलिश अभिनेत्री की ए लिस्ट में करिश्मा तन्ना का नाम भी शामिल है। करिश्मा के फैशन का अंदाजा उनके इंस्टाग्राम पोस्ट से भी लगाया जा सकता है। घूमने की शौकीन करिश्मा तन्ना आजकल स्विट्जरलैंड में छुट्टीयां बिता रही हैं। ऐसे में उनके विंटर फैशन गोल्स भी देखते बनते हैं।

The post विश्व टेलीविजन दिवस: टीवी की वो छह अभिनेत्रियां जिनके फैशन के बेहतरीन बोलता है appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/world-television-day-the-six-tv-actresses-who-speak-the-best-of-fashion/

No comments:

Post a Comment