बुधवार को नगरपालिका, जिला प्रशासन और सामाजिक संगठन न्यूजलाईन की तरफ से स्वच्छ भारत अभियान पर एक जागरूकता रैली का आयोजन किया। जिसमें नगर के विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के बच्चों ने भाग लेते हुए लोगों को स्वच्छता और प्लास्टिक का प्रयोग न करने का संदेश दिया।
आज सुबह 10 बजे नगर स्थित लड़कों के हायर स्कैंडरी स्कूल में नगरपालिका,जिला प्रशासन और सामाजिक संगठन के आहवान पर नगर के विभिन्न स्कूलों के सैंकड़ों छात्र छात्राएं एकत्र हुए। जहां पर स्वच्छ भारत मिशन पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता नगरपालिका के एगजिक्यूटिव अधिकारी गारू राम ने की जबकि जिला विकास आयुक्त राहुल यादव और एस एस पी रमेश अंगराल इसके मुख्य आतिथी रहे।
अपने संबोधन में स्कूली बच्चों को स्वच्छता का महत्व बताते हुए सिंगल यूजप्लास्टिकसे होने वाले दुशप्रभावों को उजगार करते हुए उन्हें अपने आस पास साफ सफाई रखने औरप्लास्टिकका प्रयोग न करने का आहवान किया। जिसके उपरान्त जिला विकास आयुक्त ने स्कूली बच्चों की स्वच्छ भारत मिशन रैली को झंडी दिखाई। जिसके साथ ही यह रैली नगर के विभिन्न क्षेत्रों से होती हुई जिला विकास आयुक्त कार्यालय पर पहुंच कर सम्मपन हुई।
इस रैली के दौरान स्कूली बच्चे स्वच्छता ही सेवा है, साफ सफाई अपनाए जीवन को खुशहल बनाए औरप्लास्टिकका न करें उपयोग जैसे नारे लगा कर लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे थे।
The post छात्राओं ने निकाली रैली, प्लास्टिक प्रयोग ने करने का दिया संदेश appeared first on indiaabhiabhi.
source https://indiaabhiabhi.com/students-took-out-rally-gave-message-to-use-plastic/
No comments:
Post a Comment