Wednesday, November 20, 2019

ईशा अंबानी का ट्रेडिशनल अवतार इंटरनेट पर मचा रहा है तहलका

ईशा अंबानी पीरामल आजकल अपने नए और खूबसूरत लुक्स के लिए काफी ज्यादा लाइमलाइट बटोर रही है। कभी अपने कजन की प्री-वेडिंग पार्टी में अनामिका खन्ना की इंडो-वेस्टर्न ड्रेस में तो कभी अपने बर्थडे पार्टी में। उनका ट्रेडिशनल लुक लोगों को कुछ ज्यादा ही पसंद आ रहा है। फैंस उनके ट्रेडिशनल दीवाने हो रहे है कि ईशा की फोटोज इंटरनेट सेंसेशन बनी हुई है। हाल ही में, ईशा ने अबू जानी और संदीप खोसला द्वारा डिजाइन की गई ट्रेडिशनल ड्रेस वियर की थी। आइए आपको भी उनके इस लुक की एक खास झलक दिखातें है।

ईशा ने अबू जानी और संदीप खोसला की ब्लश पिंक एम्ब्रॉयडरी वाला लहंगा वियर किया है।

चोली की स्लीव्स थोड़ी-सी पफी है। अगर ज्वेलरी की बात करें तो ईशा ने डायमंड चोकर नेकलेस पहना है।

डायमंड स्टड इयररिंग्स के साथ उन्होंने अपने लुक को बहुत ही सिंपल और सोबर रखा है।

वहीं ईशा ने एक शिमरी और डिजाइनर साड़ी पहनी है। इस साड़ी में सबसे आकर्षक उनकी बेल्ट लग रही है।

जो उनके लुक को ट्रेडिशनल और मॉडर्न टच दोनों दे रही है। बतादें ये साड़ी भी अबू जानी और संदीप खोसला द्वारा ही डिजाइन की गई है। फैंस का यह मानना है कि ईशा का लुक शादी के बाद थोड़ा ज्यादा बदल गया है। या यह कहा जा सकता है की यह बदलाव काफी स्टाइलिश और बेहतरीन है।

ईशा ने अनामिका खन्ना की जंप-सूट स्टाइल साड़ी वियर की है। क्रीम पर गोल्डन और अन्य कलर का काम किया हुआ है। इस बॉडी फिट इंडो-वेस्टर्न पर उनका एमेरलैंड 3-लेयर वाला हार बहुत ही खूबसूरत लग रहा है।उनके ग्रीन एमेरलैंड वाले इयररिंग्स भी बहुत ही उम्दा लग रहे है।

The post ईशा अंबानी का ट्रेडिशनल अवतार इंटरनेट पर मचा रहा है तहलका appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/isha-ambanis-traditional-avatar-is-creating-panic-on-the-internet/

No comments:

Post a Comment