Monday, November 18, 2019

आधा नवंबर बीता ठंड की रफ्तार सुस्त, जानें- आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

आधा नवंबर बीत चुका है, पछुआ हवा चल रही है। सुबह धुंध हल्का कोहरा भी पड़ रहा है। लेकिन ठंड की रफ्तार अभी भी सुस्त है। आलम ये है कि महीने में कुछ दिन ही अधिकतम पारा 30 के नीचे दर्ज हो सका है, जबकि न्यूनतम पारा बीते एक हफ्ते के दौरान 13 से 18 डिग्री के बीच दर्ज हो रहा है। जबकि पिछले सालों के आंकड़ें देखें तो इस दौरान न्यूनतम पारा कंपाने लगा था। वर्ष 2016 में न्यूनतम पारा 10 से 12 डिग्री के आसपास दर्ज हो रहा था। लेकिन मौजूदा वर्ष में पिछले वर्षों के मुकाबले न्यूनतम पारे में कुछ तेजी दिख रही है। रविवार को भी सुबह धुंध, आंशिक कोहरे के साथ शुरू हुए दिन में दोपहर से पहले खुली धूप ने गुनगुने दिन से राहत दी। दिन भर रुक-रुक कर चले पछुआ के तेज झोकों ने शाम के बाद सिहरन बढ़ाई। रात को ठंड के तेवरों ने नवंबर की गुलाबी सर्दी का अहसास कराया। दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 29.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम पारा सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 17.1 डिग्री दर्ज किया गया।

आने वाली पछुआ हवाओं ने सरकाया पारा यह बीते दो दिनों में तीन डिग्री अधिक दर्ज हुआ। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्त ने रविवार को बताया कि बीते दिनों पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते बर्फबारी-बारिश की गतिविधियां हुईं, उनसे आने वाली पछुआ हवाओं ने पारा सरकाया।

लेकिन बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती प्रभाव से हवाओं के मिजाज में बदलाव आया तो पारे में उतार-चढ़ाव भी हुआ। चूंकि अब पहाड़ों से शुष्क उत्तर-पश्चिम हवाओं का दौर चल रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में दिन सामान्य रहने के साथ रात के पारे में गिरावट दर्ज होगी। सुबह के समय धुंध के साथ हल्का कोहरे से दिन की शुरुआत हो सकती है।

The post आधा नवंबर बीता ठंड की रफ्तार सुस्त, जानें- आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/half-the-flood-of-november-know-how-the-weather-will-be-in-the-coming-days/

No comments:

Post a Comment