Sunday, November 17, 2019

किसानों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं

क्षेत्र के सहेवा गांव के तालाब के पास स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में रविवार को किसानों की बैठक हुई। इसमें किसान समस्याओं पर विचार किया गया। क्रय केंद्रों पर धान की खरीद शुरू नहीं होने एवं बेसहारा पशुओं की समस्या को उठाने के साथ संगठन की मजबूती? पर बल देते हुए अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने की रणनीति तैयार की गई।

जागरण संवाददाता, जमालपुर (मीरजापुर) : क्षेत्र के सहेवा गांव के तालाब के पास स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में रविवार को किसानों की बैठक हुई। इसमें किसान समस्याओं पर विचार किया गया। क्रय केंद्रों पर धान की खरीद शुरू नहीं होने एवं बेसहारा पशुओं की समस्या को उठाने के साथ संगठन की मजबूती पर बल देते हुए अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने की रणनीति तैयार की गई।

मुख्य अतिथि भाकियू भानु गुट वाराणसी के मंडल अध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि किसानों के साथ हो रहे अन्याय को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसानों के बूते देश की अर्थव्यवस्था वर्तमान में सुदृढ़ है लेकिन अन्नदाता आज तंगहाल है। किसानों को उनके हक के प्रति जागरूक किया जाएगा तभी किसान अपना हक एवं अधिकार प्राप्त कर पाएगा। गेहूं बुवाई के सीजन में समितियों पर खाद उपलब्ध नहीं होने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए नहरों की सफाई न कराए जाने से फसल सिचाई समस्या पर चर्चा की गई। इस दौरान ग्राम प्रधान परमेश्वर पटेल, रामसूरत पाल, सोबरन विश्वकर्मा, वंशीधर गुप्ता, लालव्रत बियार, दयाशंकर प्रजापति, रघुनाथ, रफीक, जुठन पाल आदि किसान थे। अध्यक्षता बैजूराम पाल व संचालन इम्तियाज अहमद ने किया।

The post किसानों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/injustice-with-farmers-is-not-tolerated/

No comments:

Post a Comment