Monday, November 18, 2019

ग्लैमरस लुक में नजर आई अंबानी बहू श्लोका

अंबानी परिवार का सदस्य अपने ड्रेसिंग और स्टाइल को लेकर हमेशा मीडिया में छाए रहते है। मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी के साथ- साथ अब उनकी बहुएं भी अपनी स्टाइल को लेकर हमेशा चर्चा में रहती है। आमतौर पर ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आने वाली अंबानी परिवार की बहू और आकाशअंबानी की पत्नी श्लोका मेहता की शॉर्ट ड्रेस में फोटो काफी वायरल हो रही है।

अपनी ड्रेसिंग सेंस को लेकर चर्चा में रहने वाली श्लोका लाल रंग की शॉर्ट फ्लोरल ड्रेस में नजर आई है। वन शोल्डर लेस ड्रेस के पीछे की तरफ बो ट्रेल लगा हुआ है और इसे डिजाइनर अनामिका खन्ना ने डिजाइन किया है। जिसमें वह बहुत ही सुंदर और हॉट लग रही हैं।

इन तस्वीरों में श्लोका ने लाल रंग की ड्रेस के साथ लाल लिपस्टिक और लाइट मेकअप किया हुआ है। अपनी लुक को पूरा करते हुए श्लोका ने बालों को खुला रखा और साथ में डायमंड ईयररिंग्स पहनी। इन फोटो को उनकी मेकअप आर्टिस्ट प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें वह अपनी मेकअप आर्टिस्ट के साथ दिखाई दे रही है।

The post ग्लैमरस लुक में नजर आई अंबानी बहू श्लोका appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/ambani-daughter-in-law-shloka-appears-in-a-glamorous-look/

No comments:

Post a Comment