हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 185 अंकों की तेजी के साथ 40,469.70 और निफ्टी 55.60 अंकों की मजबूती के साथ 11,940.10 के स्तर पर बंद हुआ। आज रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक और इंफोसिस जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी नजर आई।
आज सुबह शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 55 अंक बढ़कर 40,339.95 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में 13.60 अंक यानी 0.11 प्रतिशत चढ़कर 11,898.10 अंक पर पहुंच गया।
सेंसेक्स की कंपनियों में भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, पावरग्रिड, इंफोसिस, येस बैंक और एचडीएफसी बैंक में 5 प्रतिशत तक की तेजी आई।
वेदांता, हिंदुस्तान यूनिलीवर, हीरो मोटोकॉर्प, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टीसीएस, ओएनजीसी और टाटा स्टील के शेयर 2 प्रतिशत तक गिर गए।
शेयर बाजार के पास मौजूद आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने सोमवार को पूंजी बाजार में शुद्ध रूप से 270.66 करोड़ रुपये के शेयर बेचे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक 309.45 करोड़ रुपये के शेयरों के शुद्ध खरीदार रहे। अमेरिका-चीन व्यापार समझौते को लेकर अनिश्चितताओं के बीच शंघाई, हांगकांग , सोल और तोक्यो में शेयर बाजारों में मिला-जुला रुख रहा।
The post शेयर बाजार: शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ, सेंसेक्स 185 अंक मजबूत हुआ appeared first on indiaabhiabhi.
source https://indiaabhiabhi.com/stock-market-stock-market-closed-on-green-mark-sensex-strengthened-by-185-points/
No comments:
Post a Comment