भागलपुर पुलिस लाइन में ट्रेनिंग ले रही 444 महिला प्रशिक्षु सिपाही की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद मंगलवार को पारण परेड (पासिंग आउट) का आयोजन किया गया. पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर डीआईजी विकास वैभव, एसएसपी आशीष भारती, सिटी एसपी इसके सरोज, सीटीएस प्राचार्य विजय कुमार, मेजर सार्जेंट राम इकबाल यादव सही के अन्य पदाधिकारी और अफसर मौजूद थे.
पासिंग आउट परेड के बाद सभी प्रशिक्षु महिला सिपाहियों को कर्तव्य निष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन की शपथ दिलायी गयी. प्रशिक्षण के दौरान अच्छा आचरण रखने और मेरिट हासिल करनेवाली प्रशिक्षुओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम खत्म होने के बाद प्रशिक्षु महिला सिपाहियों ने योगदान से पूर्व अधिकारियों से पांच दिन छुट्टी की मांग की, जिस पर डीआईजी और एसएसपी तीन दिन की छुट्टी की मंजूरी पर सहमति दे दी. इधर, क्रार्यक्रम के बाद हर्ष में प्रशिक्षु सिपाहियों ने डांस कर खुशी का इजहार भी किया. वहीं, अपनी-अपनी लाड़लियों को वर्दी पहने देख कर मौजूद अभिभावकों के आंखों में आंसू आ गये.
The post पासिंग आउट परेड में 444 महिला प्रशिक्षु सिपाहियों ने ली कर्तव्य व निष्ठा की शपथ appeared first on indiaabhiabhi.
source https://indiaabhiabhi.com/444-women-trainee-soldiers-took-oath-of-duty-and-allegiance-in-passing-out-parade/
No comments:
Post a Comment