Wednesday, November 20, 2019

यह है दुनिया की सबसे महंगी घड़ी, कीमत करोड़ों में, जानें खासियत

क्या आपको मालूम है दुनिया की सबसे महंगी घड़ी कौन सी है और यह घड़ी 222 करोड़ रुपये की है। हाल ही में स्विट्जरलैंड की लग्जरी वॉच निर्माता कंपनी Patek Philippe की एक घड़ी को नीलामी में बेचा गया।

क्या आपको मालूम है दुनिया की सबसे महंगी घड़ी कौन सी है और यह घड़ी 222 करोड़ रुपये की है। हाल ही में स्विट्जरलैंड की लग्जरी वॉच निर्माता कंपनी Patek Philippe की एक घड़ी को नीलामी में बेचा गया। यह घड़ी 31 मिलियन स्विस फ्रैंक (करीब 222 करोड़ रुपये) में बेची गई। यह दुनिया की किसी भी रिस्ट्वॉच के लिए दी गई अब तक की सबसे ज्यादा रकम है। हालांकि यह नीलामी चैरिटी के लिए की गई थी और पूरी रकम डोनेट कर दी गई।

Only नाम की इस चैरिटी नीलामी का आयोजन जिनेवा में किया गया। पाटेक फिलिप की इस घड़ी Grandmaster Chime 6300A-010 को खास तौर से इस चैरिटी नीलामी के लिए तैयार किया गया था। शनिवार को आयोजित कई गई यह नीलामी 5 मिनट चली। उम्मीद की जा रही थी कि घड़ी 2.5 से 3 मिलियन स्विस फ्रैंक में बिक सकती है। इससे पहले Daytona Rolex के नाम दुनिया की सबसे महंगी घड़ी का खिताब था, जिसे साल 2017 में 17.8 मिलियन डॉलर (करीब 127 करोड़ रुपये) में खरीदा गया था।

यह घड़ी समय बताने के अलावा 20 अलग तरह फीचर्स के साथ आती है। इसमें एक खास रिंगटोन, एक मिनट रिपीटर, 4-डिजिट ईयर डिस्प्ले वाला खास कैलेंडर, सेकेंड टाइम जोन और 24-घंटे व मिनट सबडायल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। घड़ी का सबसे खास फीचर इसका फ्रंट और बैक डायल है- एक सैमन और दूसरा ब्लैक कलर का है। इन्हें फ्लिप या रिवर्स भी किया जा सकता है।

The post यह है दुनिया की सबसे महंगी घड़ी, कीमत करोड़ों में, जानें खासियत appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/this-is-the-worlds-most-expensive-watch-price-in-crores-know-the-specialty/

No comments:

Post a Comment