बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल लम्बे समय से अपनी लव लाइफ की वजह से चर्चा में बने रहते हैं. जिसके बाद अब अर्जुन को लेकर यह खबर आ रही है कि उनका और उनकी पत्नी मेहर जेसिया का तलाक आधिकारिक तौर पर हो चुका है. इन दोनों का 21 साल पुराना रिश्ता खत्म हो चुका है. इन दोनों के रिश्ते को बांद्रा के फैमिली कोर्ट ने तलाक की सहमति दे दी है.

इन दोनों ने 30 अप्रैल 2019 को कोर्ट में तलाक की अर्जी दी थी जिसके बाद अब कोर्ट के जज शैलजा सावंत ने करीब 6 महीने के बाद स्पेशल मैरेज ऐक्ट के तहत तलाक की मंजूरी दी है. इन दोनों के तलाक के बाद अब इनकी दोनों बेटियां बांद्रा स्थित डुप्लेक्स में रहेंगी. साल 2011 में इन दोनों के अलग होने की खबर सामने आई थी जिसे उन्होंने 28 मई 2018 को ऑफिशियली अनाउंस किया था. तलाक के डिसीजन के बाद अर्जुन मेहर से अलग होकर 2 बीएचके घर में शिफ्ट हो गए थे. बात करें इस इंटरफेथ मैरेज स्पेशल मैरेज ऐक्ट की तो इसके तहत रजिस्टर्ड होने वाले तलाक के कपल्स आपसी सहमति से तलाक का अनुरोध करते हैं. इसके लिए कपल का कोर्ट में अप्रोच से पहले एक साल तक अलग रहना जरूरी है.
मेहर से तलाक लेने से पहले अर्जुन ने गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स को डेट करना शुरू कर दिया था. जिनसे उन्हें अब एक बेटा भी है. जिसका जन्म 18 जुलाई को हुआ है. उन्होंने अपने बेटे का नाम अरिक रखा है.
बात करें मेहर और अर्जुन के रिलेशनशिप की तो दोनों की मुलाकात मॉडलिंग के दौरान हुई थी. अर्जुन उस वक्त मॉडलिंग की दुनिया में अपनी पहचान बनाने में लगे हुए थे और मेहर सुपर मॉडल थीं. दोनों ने साल 1988 में शादी कर ली थी उस वक्त मेहर 28 साल और अर्जुन 26 साल के थे. शादी के बाद मेहर ने मॉडलिंग छोड़ दी और एक मॉडलिंग एजेंसी शुरू की थी. जो कि कुछ खास सक्सेस नहीं हो पाई थी. इसके बाद मेहर और अर्जुन ने एक प्रोडक्शन कंपनी Chasing Ganesha भी खोली.
The post 21 साल बाद आधिकारिक तौर पर अलग हुए अर्जुन और मेहर, दोनों बेटियां रहेंगी मां के साथ appeared first on indiaabhiabhi.
source https://indiaabhiabhi.com/arjun-and-mehar-both-officially-separated-after-21-years-will-live-with-their-mother/
No comments:
Post a Comment