Thursday, November 21, 2019

काली मिर्च के कुछ दाने संवार देंगे आपकी किस्मत, जरूर आजमाएं

गरम मसालों में काली मिर्च का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। भारत से प्रतिवर्ष लगभग 20 करोड़ रुपए की लागत की काली मिर्च विदेशों में भेजी जाती है। अगर आप सोच रहे हैं कि काली मिर्च का इस्तेमाल रसोई (Kitchen) में ही होता है तो आप गलत है, इसके बहुत सारे औषधीय गुण है। इतना ही नहीं ज्योतिष के उपायों में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। आइए जानते हैं कि काली मिर्च के कौन से उपाय आप की किस्मत बदल देंगे.

यदि आप मालामाल होना चाहते हैं तो काली मिर्च के 5 दाने लें और उन्हें अपने सिर पर से 7 बार वार लें। इसके बाद किसी चौराहे पर खड़े होकर या किसी सुनसान स्थान पर चारों दिशाओं में 4 दाने फेंक दें। इसके बाद 5वें दाने को ऊपर आसमान की ओर फेंक दें। यह एक टोटका है और इसके लिए ऐसा माना जाता है कि जो भी व्यक्ति यह उपाय करता है उसके लिए अचानक धन प्राप्ति के योग बनते हैं।

अगर बुरी नजर के कारण आपकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है तो वह दोष भी दूर हो जाएगा।अगर आप अपने किसी ज़रूरी काम से बाहर जा रहे हैं तो काली मिर्च आपको सफलता ज़रूर दिलाएगी। आपको बस इतना करना है कि घर के मुख्य द्वार पर 5, 7, 11, 21, या 51 काली मिर्च के दाने रखें और उस पर अपना पैर रखकर बाहर निकलें। ऐसा करने से आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे और आपका अटका हुआ या अधूरा कार्य भी पूरा हो जाएगा।

अगर शनि की टेढ़ी नज़र आप को परेशान कर रही है तो काली मिर्च के कुछ दाने और कुछ पैसे 11, 21, 51 या अपने सामर्थ्य अनुसार एक काले कपड़े में बांधकर रख दें उसके बाद इसे किसी गरीब को दान कर दें। शनि ग्रह वास्तु दोष को दूर करने के लिए भी आप यह उपाय कर सकते हैं। ऐसा करने से शनि ग्रह का प्रभाव कम होने लगता है और धीरे-धीरे शांत हो जाता है।

The post काली मिर्च के कुछ दाने संवार देंगे आपकी किस्मत, जरूर आजमाएं appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/a-few-grains-of-black-pepper-will-give-your-luck-definitely-try/

No comments:

Post a Comment