Thursday, November 21, 2019

बिग बॉस में पहुंचा ये वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट है बेहद स्टाइलिस्ट, घर में लेकर गया इतने फुटवियर

नच बलिए 9 से चर्चा में रहने के बाद विशाल आदित्य सिंह ने बिग बॉस 13 में एंट्री की है. शो में वो बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट पहुंचे हैं. लेकिन शायद ही आपको पता हो कि विशाल बेहद स्टाइलिश है. बिग बॉस हाउस से विशाल को लेकर खबरें आ रही हैं कि वो बिग बॉस के घर में 25-30 पेयर फुटवियर लेकर गए हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विशाल फुटवियर के काफी शौकीन हैं. विशाल स्टालिस्ट कपड़ों के साथ 25-30 फुटवियर भी लेकर गए हैं. घर में उन्हें हाल ही में उनके फुटवियर कलेक्शन पर बात करते हुए भी स्पॉट किया गया था. शो में जाने से पहले उन्होंने बताया था कि वो शो लेकर कितने एक्साइटेड हैं.

जिसकी बड़ी वजह सलमान खान हैं क्योंकि वो सलमान को बेहद पसंद करते हैं. घरवालों को भी विशाल को अपने ग्रुप में लाने की बात करते हुए सुना गया था. घर में बने दोनों ग्रुप चाहते हैं कि विशाल उनके ग्रुप को जॉइन कर लें. हालांकि विशाल अपना गेम अकेले खेलने में ज्यादा विश्वास रखते हैं. नच बलिए पर अपनी दमदार परफॉर्मेंस के साथ उन्होंने अपनी दमदार पर्सनैलिटी दिखाई थी लेकिन बिग बॉस हाउस में वो अभी तक खुलकर सामने नहीं आए हैं.

वीकेंड के वार पर सलमान ने भी विशाल से कहा था कि वो काफी डर डर कर गेम खेल रहे हैं. बिग बॉस के फैन्स को भी विशाल से काफी उम्मीदें हैं. अब देखना ये दिलचस्प होगा कि क्या आने वाले हफ्तों में विशाल खुलकर सामने आएंगे या नहीं.

The post बिग बॉस में पहुंचा ये वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट है बेहद स्टाइलिस्ट, घर में लेकर गया इतने फुटवियर appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/this-wild-card-contestant-arrived-in-big-boss-is-very-stylist-took-home-so-much-footwear/

No comments:

Post a Comment