Wednesday, November 20, 2019

न्यूयॉर्क की सड़कों पर घूमती नजर आईं सारा अली खान, पिंक जैकेट में दिखीं स्टाइलिश

बॉलीवुड में सैफ अली खान की लाड़ली सारा अली खान अभी से ही सफल स्टार बन चुकी हैं। सारा इन दिनों खूब चर्चा में रहती हैं। सारा एक तरफ जहां अपने और कार्तिक आर्यन के अफेयर के चलते सुर्खियों में रहती हैं तो वहीं दूसरी ओर सारा इन दिनों छुट्टियां एंजॉय कर रही हैं। दरअसल सारा इन दिनों अपने काम काज को छोड़कर मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं। सारा इन दिनों न्यूयॉर्क में अपने दोस्तों के साथ मस्ती कर रही है।

बीते दिनों से ही वो न्यूयॉर्क में हैं औऱ सोशल मीडया पर खूब तस्वीरें पोस्ट कर रही हैं। सारा ने अबतक कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो मस्ती करती नजर आई हैं। सारा की इन तस्वीरों को देखने के बाद आप भी खुश हो जाएंगे। हाल ही में सारा ने कुछ तस्वीरें शेयर की है, इन तस्वीरों में सारा पिंक स्वेटर में दिख रही हैं।

पिंक स्वेटर के ऊपर ही सारा ने पिंक जैकेट भी पहन रखी है। इसके अलावा ब्लैक जीन्स और जूतों में सारा का लुक एक दम परफेक्ट लग रहा है। न्यूयॉर्क में छुट्टियां मना रही सारा अली खान इस दौरान हॉट पिंक स्वेटर लुक में बेहद खूबसूरत नजर आई।

सारा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाईं हुई हैं। अपनी इन्हीं तस्वीरों से सारा ने सबका दिल जीत लिया है। सारा ने इससे पहले टर्टलनेक स्वेटर में भी तस्वीरों को शेयर किया था। सारा की ये तस्वीरें भी खूब वायरल हुई थीं।

फिल्मों की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म लव आज कल 2 में नजर आएंगी। इस फिल्म में वो कार्तिक आर्यन के साथ दिखेंगी। इसके अलावा सारा इन दिनों कुली नं 1 की शूटिंग कर रही है। इस फिल्म में सारा के साथ वरुण धवन नजर आएंगे। कुली नं 1 के रीमेक के अलावा भी सारा के पास कई और प्रोजेक्ट्स हैं।

The post न्यूयॉर्क की सड़कों पर घूमती नजर आईं सारा अली खान, पिंक जैकेट में दिखीं स्टाइलिश appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/sara-ali-khan-seen-roaming-the-streets-of-new-york-looked-stylish-in-a-pink-jacket/

No comments:

Post a Comment