क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी का आज बर्थ डे है। साक्षी फैशन और बॉलीवुड की दुनिया से भले ही बहुत दूर और उनका नाम भी बड़ी सेलिब्रिटीज में नहीं आता हो लेकिन फैशन और लाइफ स्टाइल के मामले में साक्षी का अपना एक अलग अंदाज है। सोशल मीडिया पर साक्षी का फैशन सेंस हर बार नये गोल्स के साथ नजर आता है। आइए आपको दिखाते हैं साक्षी की कुछ ऐसी फोटों जिन्हें देखकर आपको भी अंदाजा हो जाएगा की साक्षी का ना केवल फैशन सेंस कमाल का है बल्कि वे ड्रेसिंग सेंस को लेकर भी बेहद स्मार्ट हैं। इन तस्वीरों में देखिए साक्षी के नये फैशन गोल्स।

19 नवंबर 1988 को असम के गुवाहाटी में जन्मीं साक्षी धोनी ने होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया है। साक्षी की शादी इंडियन क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी से 4 जुलाई 2010 को हुई। साक्षी और महेंद्र सिंह की धोनी एक बेटी है जीवा है जिसका जन्म फरवरी 2015 में हुआ।
साक्षी और महेंद्र सिंह धोनी की मुलाकात कोलकाता के एक होटल में हुई थी। इस होटल का नाम ताज बंगाल होटल था और साक्षी यहां इंटर्न थीं। कमाल की बात है कि जिस दिन धोनी के साथ साक्षी की बात हुई उस दिन साक्षी का होटल में आखिरी दिन था। हालांकि यह आखिरी दिन ही दोनों के बीच प्यार की शुरुआत थी।
साक्षी और महेंद्र सिंह धोनी खेल जगत की दुनिया से आनी वाली सबसे प्रसिद्ध और लोकप्रिय जोड़ी हैं। माही भारतीय क्रिकेट के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक है।
माही जहां क्रिकेट की दुनिया में लोकप्रिय हैं वहीं साक्षी धोनी के लिए सोशल मीडिया की दुनिया में लोकप्रियता बरसती है। दरअसल, साक्षी के इंस्टग्राम पर 30 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उनकी लोकप्रियता का आलम यह है कि उनके चाहने वाले उन्हें अक्सर विश करते हैं जिनके कमेंट की संख्या हजारों में होती है।
The post बॉलीवुड अभिनेत्रियों के फैशन सेंस को टक्कर देती हैं साक्षी धोनी, ये तस्वीरें देख नहीं करेंगे यकीन appeared first on indiaabhiabhi.
source https://indiaabhiabhi.com/sakshi-dhoni-competes-with-bollywood-actress-fashion-sense-wont-believe-these-pictures/
No comments:
Post a Comment